Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

April 3, 2026

रतलाम: रजत बड़जात्या दिगंबर जैन युवा महासभा के रतलाम जिले के महामंत्री मनोनीत

April 3, 2026

रतलाम: दिनदयाल नगर थाना अंतर्गत कनेरी रोड स्थित गोदाम से 4 बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, पेट्रोल खत्म होने पर एक बाइक को कुछ दूरी पर छोड़ गए

April 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»All News»रॉकेट में खामी की वजह से आखिरी घंटे में रोकी गई चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग
All News

रॉकेट में खामी की वजह से आखिरी घंटे में रोकी गई चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग

SamagraBy SamagraJuly 15, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नई दिल्ली,15जुलाई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के दूसरे मून मिशन Chandrayaan-2 की लॉन्चिंग तकनीकी कारणों से रोक दी गई है. लॉन्च से 56.24 मिनट पहले चंद्रयान-2 का काउंटडाउन रोक दिया गया है. अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को तड़के 2.51 बजे देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया जाना था. इसरो वैज्ञानिक ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि लॉन्च से पहले ये तकनीकी कमी कहां से आई. इसरो प्रवक्ता बीआर गुरुप्रसाद ने इसरो की तरफ से बयान देते हुए कहा कि जीएसएलवी-एमके3 लॉन्च व्हीकल (रॉकेट) में खामी आने की वजह से लॉन्चिंग रोक दी गई है. लॉन्चिंग की अगली तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.

लॉन्च से करीब 56.24 मिनट पहले इसरो मीडिया सेंटर और विजिटर गैलरी में लाइव स्क्रीनिंग रोक दी गई. कमी देखते ही लॉन्च की प्रक्रिया रोक दी गई. इस रुकावट की वजह से इसरो वैज्ञानिकों की 11 साल की मेहनत को छोटा सा झटका लगा है. हालांकि, इसरो वैज्ञानिकों द्वारा अंतिम क्षणों में यह तकनीकी कमी खोज लेना बड़ा कदम है. अगर इस कमी के साथ रॉकेट छूटता तो बड़ा हादसा हो सकता था. यह वैज्ञानिकों की महारत है कि उन्होंने गलती खोज ली है. इसे जल्द ही ठीक करके वे लॉन्च की नई तारीख घोषित करेंगे.

ये हैं संभावित कारण

  • क्रायोजेनिक इंजन में लिक्विड हाइड्रोजन भरते समय सही तापमान या दबाव का न होना. क्योंकि जिस समय काउंटडाउन रोका गया उससे ठीक पहले लिक्विड हाइड्रोजन भरने का काम पूरा हुआ था.
  • बाहुबली रॉकेट जीएसएलवी-एमके3 की बैटरी में दिक्कत हो सकती है.

पिछले साल जीसैट-11 और 2013 में जीएसएलवी-डी5 की लॉन्चिंग भी टाली गई थी
इससे पहले पिछले साल जीसैट-11 को मार्च-अप्रैल में भेजा जाना था लेकिन जीसैट-6ए मिशन के नाकाम होने के बाद इसे टाल दिया गया. 29 मार्च को रवाना जीसैट-6ए से सिग्नल लॉस की वजह इलेक्ट्रिकल सर्किट में गड़बड़ी हो गई थी. ऐसी आशंका थी कि जीसैट-11 में यही दिक्कत सामने आ सकती है, इसलिए इसकी लॉन्चिंग को रोक दिया गया था. इसके बाद कई टेस्ट किए गए और पाया गया कि सारे सिस्टम ठीक हैं. फिर इसकी लॉन्चिंग 5 दिसंबर 2018 को की गई. उस समय भी इसरो को जांच संबंधी सारी प्रक्रिया पूरी करने में काफी समय लगा था.
इसरो ने 2013 में जीएसएलवी डी-5 रॉकेट का प्रक्षेपण भी ईंधन रिसाव के चलते स्थगित कर दिया था. तब इसरो के तत्कालीन चेयरमैन के राधाकृष्णन ने यह घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि ईंधन रिसाव के चलते हम जीएसएलवी डी-5 का प्रक्षेपण स्थगित कर रहे हैं. अब हम रॉकेट को असेंबली बिल्डिंग ले जाएंगे. डाटा का आकलन करेंगे. ईंधन रिसाव के कारण का पता लगाएंगे. तब भी लॉन्चिंग तय समय से 74 मिनट पहले रोक दी गई थी.
इसरो के लिए क्यों अहम है चंद्रयान-2 मिशन, पांच बड़े कारण
1. वैज्ञानिक क्षमता दिखाना – जब रूस ने मना किया तो ISRO वैज्ञानिकों ने खुद बनाया लैंडर-रोवर
नवंबर 2007 में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने कहा था कि वह इस प्रोजेक्ट में साथ काम करेगा. वह इसरो को लैंडर देगा. 2008 में इस मिशन को सरकार से अनुमति मिली. 2009 में चंद्रयान-2 का डिजाइन तैयार कर लिया गया. जनवरी 2013 में लॉन्चिंग तय थी, लेकिन रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस लैंडर नहीं दे पाई. इसरो ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग मार्च 2018 में तय की. लेकिन कुछ टेस्ट के लिए लॉन्चिंग को अप्रैल 2018 और फिर अक्टूबर 2018 तक टाला गया. इस बीच, जून 2018 में इसरो ने फैसला लिया कि कुछ बदलाव करके चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग जनवरी 2019 में की जाएगी. फिर लॉन्च डेट बढ़ाकर फरवरी 2019 किया गया. अप्रैल 2019 में भी लॉन्चिंग की खबर आई थी. इस मिशन की सफलता से यह साफ हो जाएगा कि हमारे वैज्ञानिक किसी के मोहताज नहीं हैं. वे कोई भी मिशन पूरा कर सकते हैं.

(साभार-आज तक)

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकेंद्र से आए अधिकारी श्री विवेक कुमार ने जल शक्ति अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की
Next Article 44 साल का इंतजार खत्म, पहली बार विश्व चैम्पियन बना क्रिकेट का जन्मदाता इंग्लैंड
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

By EditorApril 3, 2026

रतलाम 3 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए…

रतलाम: रजत बड़जात्या दिगंबर जैन युवा महासभा के रतलाम जिले के महामंत्री मनोनीत

April 3, 2026

रतलाम: दिनदयाल नगर थाना अंतर्गत कनेरी रोड स्थित गोदाम से 4 बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, पेट्रोल खत्म होने पर एक बाइक को कुछ दूरी पर छोड़ गए

April 3, 2026
Top Trending

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

By EditorApril 3, 2026

रतलाम 3 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक…

रतलाम: रजत बड़जात्या दिगंबर जैन युवा महासभा के रतलाम जिले के महामंत्री मनोनीत

By EditorApril 3, 2026

रतलाम,3अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारत वर्षिय दिगंबर जैन युवा महासभा राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष एवं…

रतलाम: दिनदयाल नगर थाना अंतर्गत कनेरी रोड स्थित गोदाम से 4 बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, पेट्रोल खत्म होने पर एक बाइक को कुछ दूरी पर छोड़ गए

By EditorApril 3, 2026

रतलाम, 3 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। शहर के दिनदयाल नगर थाना अन्तर्गत कनेरी रोड…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.