रतलाम10 सितंबर( खबरबाबा. काम) / नागालैंड के फर्जी लाइसेंस से पिस्टल और कारतूस खरीदने वाले जिले के हाईप्रोफाइल पांच आरोपियों में से चार कdो पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष, दो भाजपा नेता, एक इंजीनियर तथा एक शराब ठेकेदार है। आरोपियों ने सन 2018 के विधानसभा चुनाव में थानों पर हथियार जमा करवाए थे।तीन आरोपियों के खिलाफ जिले के थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। प्रकरण दर्ज होने के बावजूद लाइसेंस जारी होने पर पुलिस ने जांच की तो पांच आरोपियों में से तीन के लाइसेंस फर्जी निकले और दो लाईसेंस नागालैंड में किसी और नाम से दर्ज थे।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया पांच महीने तक चली जांच के बाद आरोपी पांच लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर आरोपी राजेंद्र पिता रामचंद्र टांक (50) निवासी दीनदयाल नगर, कमरुद्दीन पिता बरकत अली (47) निवासी डाट की पुल, मकेश पिता शंकरलाल प्रजापत (38) निवासी विद्युत कालोनी जावरा, अविनेंद्रसिंह पिता रघुनाथसिंह भाटी (42) निवासी बेरछा (बिलपांक) को गिरफ्तार किया है। आरोपी जीवनसिंह पिता शेरसिंह राठौड़ (28) निवासी शेरपुर फरार है। आरोपी जीवन के खिलाफ पांच, राजेंद्र के खिलाफ एक, अवनींद्र के खिलाफ 6 प्रकरण दर्ज हैं।
एसपी ने बताया आपराधिक रिकार्ड के बावजूद नागालैंड से पिस्टल का लाइसेंस जारी होने पर एएसपी इंद्रजीत बाकलवार, सुनील पाटीदार तथा जावरा सीएसपी अगम जैन (आईपीएस) की अगुवाई में एसआईटी गठित की।
पुलिस ने जुन्हेबोटो (नागालैंड) जाकर जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि नागालैंड में जीवनसिंह, और अविनेंद्रसिंह भाटी के लाइसेंस नंबर पर वहीं के निवासी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज है जबकि राजेंद्र, कमरुद्दीन और मुकेश के लाइसेंस का कोई रिकार्ड नहीं है। पूछताछ में आरोपी राजेंद्र, कमरुद्दीन, मुकेश तथा अविनेंद्र ने बताया उन्होंने नागालैंड जाकर अपने लाइसेंस बनवाए जबकि जीवनसिंह ने अविनेंद्र को रुपए देकर लाइसेंस बनवाया।
आरोपियों ने इसी लाइसेंस से हथियार और कारतूस खरीदे। धारा 420, 467, 468, 471 तथा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी राजेंद्र, कमरुद्दीन, मुकेश और अविनेंद्रसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी जीवनसिंह फरार है।
ये हैं आपराधिक रिकार्ड
एसपी ने ने बताया आरोपी जीवनसिंह के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र जावरा तथा शहर थानों में एक-एक तथा पिपलौदा में तीन प्रकरण, आरोपी राजेंद्र के खिलाफ माणकचौक थाने में एक, अविनेंद्र के खिलाफ स्टेशन रोड थाने में चार तथा औद्योगिक क्षेत्र थाने में दो प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी कमरुद्दीन से लाइसेंस और 18 कारतूस, राजेंद्र से एक पिस्टल, लाइसेंस और 19 कारतूस, मुकेश से 1 पिस्टल, 17 कारतूस, लाइसेंस, अविनेंद्रसिंह से एक पिस्टल, 11 कारतूस और लाइसेंस जब्त किया है।
इनका सहयोग सराहनीय रहा
सीएसपी अगम जैन, निरीक्षक बी.एल. सोलंकी, राजेंद्र वर्मा, जनकसिंह रावत, एसआई वी.डी. जोशी, प्रतापसिंह भदौरिया, विजय सनस, एएसआई गलसिंह भावेल, प्रधान आरक्षक सुभाष पाटीदार, आरक्षक कमल, कमल नावड़े, कैलाश शर्मा, मुकेश, संजय पाटीदार, कमलेश पाण्डेय।
Trending
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
- रतलाम: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप, बुधवार सुबह से भी लगी लाइनें….कलेक्टर की जनता से भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील,कहा-पर्याप्त है ईंधन, घबराएं नहीं…
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
- रतलाम: घोड़े पर सवार होकर जनसुनवाई में पहुंचा आवेदक, अनोखे अंदाज़ में उठाई गोचर भूमि पर अतिक्रमण की समस्या
- रतलाम:रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान-MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में दर्ज कराया अपना नाम
- रतलाम: स्टेशन रोड थाना अंतर्गत पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना,सूने घर से नकदी-ज्वेलरी ले गए बदमाश
