रतलाम,30सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर में स्कूली छात्रा के साथ उसकी कक्षा में पढ़ने वाले सहपाठी और उसे साथी द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस को बालअपचारी से पूछताछ के लिए न्यायालय से विशेष अनुमति मिली है ।मध्य प्रदेश के इतिहास में इस तरह की अनुमति का यह पहला मामला है ,क्योंकि बाल अपचारी की रिमांड लेने का कोई प्रावधान नहीं है ।पुलिस अब बाल अपचारी से पूछताछ कर कई सवालों के जवाब तलाशेगी।
मध्य प्रदेश के इतिहास में यह पहला मामला है जब पुलिस किसी मामले में बाल अपचारी को पूछताछ के लिए फिर से बाहर लाएगी । एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि रतलाम में हुए दुष्कर्म मामले की जांच के दौरान कई सवाल उठ रहे थे ,जिनके जवाब जानना जरूरी थे ।लेकिन बाल अपचारी की पुलिस रिमांड का कोई प्रावधान नहीं होने से इन सवालों के जवाब नहीं मिल पा रहे थे ।इस संबंध में रतलाम पुलिस और अभियोजन ने मिलकर न्यायालय में बाल अपचारी से पूछताछ के लिए गुहार लगाई ।सोमवार को लंबी बहस के बाद न्यायालय ने 8 घंटे तक की पूछताछ और साक्ष्य संकलन की अनुमति पुलिस को दी है ।एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि न्यायालय की अनुमति के बाद कल 1 अक्टूबर को पुलिस पुनः बाल संप्रेषण गृह से दोनों बाल अपचारीयों को 8 घंटे के लिए बाहर निकालेगी और उनसे पूछताछ के साथ ही साक्ष्य संकलन भी करेगी ।पुलिस के अनुसार पूछताछ में मिली जानकारी से साक्ष्य संकलन के साथ ही इस केस को भी मजबूती मिलेगी और पुलिस का प्रयास रहेगा कि पूरे गिरोह को सजा दिलाई जा सके ।पूछताछ के लिए विशेष अनुमति मिलना पुलिस और अभियोजन की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.