Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रत्नागिरी के पास हादसा, स्लीपर बस आगे चल‌रहे ट्रक में घुसी, 5 यात्री घायल

April 8, 2026

रतलाम: जीतो रतलाम चेप्टर कल 9 अप्रैल को मनाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस,120 देशों में एक साथ होगा जाप…. रतलाम में हनुमान रुण्डी पर आयोजन

April 8, 2026

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने कहा- कार्यकर्ताओं की वजह से मिली है यह जिम्मेदारी…प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

April 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»All News»दुष्कर्म मामला: एसआईटी की जांच के बाद पुलिस ने बढाई कई धाराएं , होटल संचालक भी गिरफ्तार,पुलिस के अनुसार होटल में चल रही थी अवैध गतिविधियां, पिछले चार माह में शहर के कई लोगों ने दो से तीन घंटे के लिए होटल में बुक कराया था रुम, पुलिस ने होटल की सील
All News

दुष्कर्म मामला: एसआईटी की जांच के बाद पुलिस ने बढाई कई धाराएं , होटल संचालक भी गिरफ्तार,पुलिस के अनुसार होटल में चल रही थी अवैध गतिविधियां, पिछले चार माह में शहर के कई लोगों ने दो से तीन घंटे के लिए होटल में बुक कराया था रुम, पुलिस ने होटल की सील

SamagraBy SamagraSeptember 28, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,28 सितम्बर(खबरबाबा.काम)। नाबालिग स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के  मामले में पुलिस ने विवेचना में संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कई धाराओं मेें इजाफा किया है, जिसमें दोषसिध्द होने पर आरोपियों को मृत्युदंड या आजीवन कारावास तक की सजा भी मिल सकती है। पुलिस मामले में शामिल बाल अपचारी को अबोध श्रेणी में न मानते हुए व्यस्क अपराधी की तरह ट्रायल किए जाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इधर पुलिस ने मामले से संबधित होटल के संचालक को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर होटल सील करने के कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार विवेचना में सामने आया है कि उक्त होटल अनैतिक कृत्यों का अड्डा बनी हुई थी और पिछले चार माह में शहर के कई लोगों ने दो से तीन घंटे के लिए होटल में रुम बुक कराए थे।

दुष्कर्म मामले से सबंधित यह महत्वपूर्ण जानकारी शुक्रवार दोपहर को एसपी गौरव तिवारी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष पर पत्रकारों को दी। इस दौरान एएसपी इंद्रजीत बाकरवाल भी उपस्थित थे। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार तक होटल संचालक सहित सात लोग गिरफ्तार हो चुके है। उन्होने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों बाल अपचारियों को न्याय बोर्ड के सामने पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। बाल अपचारी का पुलिस रिमांड लेने का कोई विधिक प्रावधना नहीं है।
एसआईटी द्वारा संकलित साक्ष्यों के बाद बढाई धाराए,मृत्युदंड तक की धाराएं
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि इस मामले में पहला घटनाक्रम पीडि़ता के घर का था,जहां उसके सहपाठी और उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पीडि़़ता को ब्लैकमेल करते रहे। इसके बाद पीडि़ता को दुसरी बार स्टेशन रोड स्थित होटल आर्शीवाद बुलाकर उसके एक सहपाठी ने दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि पुलिस विवेचना के दौरान यह महसूस हुआ कि मामला साधारण 376 भादवी और पाक्सों एक्ट का ना होकर इसके पीछे कई अन्य लोग है जिनकी मिलीभगत से, जिनकी लापरवाही से और जिनकी रजामंदी से एसा गंभीर अपराध घटित हुआ है। इसके लिए एसपी ने सभी बिंदुओं पर जांच कर भौतिक और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित करने के लिए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी में फारेसिंक, सायबर और लीगल एस्कपर्ट को शामिल किया गया ताकि किसी आरोपियों को भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कड़ी से कड़ी सजा मिल सकें। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि गुरुवार देर रात तक चली एसआईटी की बैठक में अभी तक की विवेचना में संकलित साक्ष्यों के आधार पर  कई धाराओं में इजाफा किया गया है। अब प्रकरण की विवेचना धारा 363, 366(ए), 449, 384, 506, 376(2)(एन), 376-डी(ए), 120 बी भादवी की धारा 5(एल)-6, 5 (जी)-6, 17,15(1)  लैगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 इसके अलावा 67 बी(बी) आईटी एक्ट के अंतर्गत विवेचना की जा रही है।
व्यस्क अपराधी की तरह ट्रायल की कार्रवाई
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि अभी तक की विवेचना में आए तथ्य, काल रिकार्डींग, फोटोग्राफ्स, ब्लैकमेलिंग, तरिका ए वारदात आदि को देखते हुए पुलिस एवं अभियोजन माननीय न्यायालय से उक्त बाल अपचारी को अबोध श्रेणी में न मानते हुए व्यस्क अपराधी मानते हुए उसका ट्रायल किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है, ताकि आरोपियों को मृत्युदंड, मृत्यु तक आजवीन कारावास जैसे दण्ड से दण्डित किया जा सकें।
होटल संचालक गिरफ्तार
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि घटना की विवेचना में सामने आया कि संबधित होटल परिसर में माह जून 2019 से होटल आर्शिवाद का संचालन किया जा रहा है, जिसका संचालक प्रदीप अग्रवाल है। होटल परिसर में इस तरह की अवैध गतिविधियां संचालित की जाती थी। शुक्रवार को होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
होटल में चल रही थी अवैध गतिविधियां, होटल हुई सील
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि होटल के सीसीटीवी कैमरे, रजिस्टर और रिकार्ड, कर्मचारियों के कथन आदि से यह पता चला कि उक्त होटल अवैध गतिविधियों का अड्डा बना हुआ था। होटल संचालक का कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश थे कि होटल में कोई कपल आता है तो उसे 1-2 घंटे के लिए रुम बुक कर देंगे। महिलाओं की आईडी कभी चेक नहीं करेंगे। होटल के रिसेप्शन से जब्त रजिस्टर के अवलोकन से यह पाया गया कि इक्का-दुक्का केस छोड़कर सारी बुकिंग रतलाम के लोगों ने ही कराई। इनमें अधिकांश बुकिंग 2 से 3 घंटे की ही है। एसपी ने बताया कि घटना स्थल उक्त होटल होने से एवं विवेचना के दौरान यह तथ्य आने से कि संचालक द्वारा अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उक्त होटल प्रयोग में लाया जा रहा है, इसलिए शुक्रवार दोपहर को होटल को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि आज तीन आरोपियों की पुलिस रिमांड समाप्त हो रही है, जिन्हे पुन: न्यायालय में पेश कर रिमांड बढाने का निवेदन किया गया, जहां आरोपियों को 1 अक्टूबर के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि एसआईटी द्वारा प्रकरण में लगातार विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान नए साक्ष्य, नए तथ्य आने पर प्रकरण में अन्य धाराओं में इजाफा किया जा सकता है और गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड भी बढाया जा सकता है।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबाईक सवारों ने समूह मैनेजर का नोटो से भरा बैग छीना,मैनेजर की गाड़ी को ओवरटेक किया ओर दूसरी बाईक सवार ने बैग छीना
Next Article J-K: रामबन में सुबह से चल रहा एनकाउंटर खत्म, 3 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद,जम्मू-कश्मीर में तीन जगह आतंकियों ने किया था हमला
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रत्नागिरी के पास हादसा, स्लीपर बस आगे चल‌रहे ट्रक में घुसी, 5 यात्री घायल

By EditorApril 8, 2026

रतलाम,8 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिलपांक…

रतलाम: जीतो रतलाम चेप्टर कल 9 अप्रैल को मनाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस,120 देशों में एक साथ होगा जाप…. रतलाम में हनुमान रुण्डी पर आयोजन

April 8, 2026

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने कहा- कार्यकर्ताओं की वजह से मिली है यह जिम्मेदारी…प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

April 8, 2026
Top Trending

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रत्नागिरी के पास हादसा, स्लीपर बस आगे चल‌रहे ट्रक में घुसी, 5 यात्री घायल

By EditorApril 8, 2026

रतलाम,8 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

रतलाम: जीतो रतलाम चेप्टर कल 9 अप्रैल को मनाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस,120 देशों में एक साथ होगा जाप…. रतलाम में हनुमान रुण्डी पर आयोजन

By EditorApril 8, 2026

रतलाम, 8 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जैन इंटरनेशन ट्रेड आर्गोनाईजेशन 9 अप्रैल को विश्व…

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने कहा- कार्यकर्ताओं की वजह से मिली है यह जिम्मेदारी…प्रथम आगमन पर निकली विशाल वाहन रैली, भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

By EditorApril 8, 2026

रतलाम 8 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री बनने के…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.