Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक माह पहले जब्त किया गया 1600 लीटर घी के सभी सैंपल जांच में फेल…यूपी से‌ लाकर शहर में बेच रहे थे,अब नष्ट किया जाएगा

April 7, 2026

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

April 6, 2026

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

April 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»All News»कोहली के दोहरे शतक से रिकॉर्ड नहीं, बना महारिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ा पीछे
All News

कोहली के दोहरे शतक से रिकॉर्ड नहीं, बना महारिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

SamagraBy SamagraOctober 11, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 11अक्टूबर2019/ कप्तान के तौर पर विराट कोहली का 50वां टेस्ट उन्हें जश्न मनाने के कई मौके दे दिए हैं. 30 साल के विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट में दोहरा शतक जमाने का कारनामा किया. गुरुवार को टेस्ट मैच के दूसरे दिन उन्होंने अपने करियर का 7वां दोहरा शतक पूरा किया.  साथ ही विराट ने अपने करियर का उच्चतम स्कोर (नाबाद 254 रन, 336 गेंदें, 33 चौके, 2 छक्के) भी हासिल किया. इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर 243 था. यह किसी भी भारतीय कप्तान का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. विराट के दौहरे शतक की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली पारी 601/5 के स्कोर पर घोषित कर दी.
कप्तान के तौर पर सर्वाधिक दोहरा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली ने अपने रिकॉर्ड को और पुख्ता किया. उनसे पीछे वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का नाम है, जिन्होंने कप्तान के तौर पर 5 दोहरे शतक जमाए थे.
विराट कोहली ने कप्तान के तौर अपना पहला दोहरा जुलाई 2016 में बनाया था, जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा टेस्ट में 200 रन बनाए. कोहली ने दिसंबर 2107 में श्रीलंका के खिलाफ छठा दोहरा शतक जड़कर ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा था, जिनके नाम तब तक कप्तान के तौर पर सर्वाधिक 5 दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड था.
टेस्ट कप्तान के तौर पर सर्वाधिक दोहरे शतक
7- विराट कोहली
5- ब्रायन लारा
4 – डॉन ब्रैडमैन/ माइकल क्लार्क/ग्रीम स्मिथ
कप्तान के तौर पर दोहरे शतकों की बात करें, तो विराट कोहली के नाम सर्वाधिक 7 और  ब्रायन लारा के नाम 5 दोहरे शतक हैं. डॉन ब्रैडमैन, माइकल क्लार्क और ग्रीम स्मिथ ने कप्तान के तौर पर 4-4 दोहरे शतक लगाए, जबकि ग्रेग चैपल, स्टीफन फ्लेमिंग, महेला जयवर्धने, ब्रेंडन मैक्कुलम और बॉब सिंपसन ने 3-3 दोहरे शतक जमाए.
विराट के टेस्ट में दोहरे शतक
नाबाद 254, विरुद्ध साउथ अफ्रीका, पुणे, अक्टूबर 2019
243, विरुद्ध श्रीलंका, दिल्ली, दिसंबर 2017
235, विरुद्ध इंग्लैंड, मुंबई, दिसंबर 2016
213, विरुद्ध श्रीलंका, नागपुर, नवंबर 2017
211, विरुद्ध न्यूजीलैंड, इंदौर, अक्टूबर 2016
204, विरुद्ध बांग्लादेश, हैदराबाद, फरवरी 2017
200, विरुद्ध वेस्टइंडीज, एंटीगा, जुलाई 2016
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक के मामले में डॉन ब्रैडमैन सबसे आगे हैं. उन्होंने अपने करियर में 12 दोहरे शतक जड़े थे. श्रीलंकाई धुरंधर कुमार संगकारा ने 11, जबकि ब्रायन लारा ने 9 दोहरे शतक लगाए. अब कोहली 7 शतकों के साथ वॉली हेमंड और महेला जयवर्धने के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं.
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक
12 – डॉन ब्रैडमैन
11- कुमार संगकारा
9- ब्रायन लारा
7 – वॉली हेमंड/ महेला जयवर्धने/ विराट कोहली
टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने के मामले में कोहली ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे महान भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. तेंदुलकर और सहवाग के नाम टेस्ट में छह-छह दोहरे शतक हैं.
भारत की ओर से सर्वाधिक दोहरे शतक
7- विराट कोहली
6- सचिन तेंदुलकर/ वीरेंद्र सहवाग
5 – राहुल द्रविड़
4 – सुनील गावस्कर
इसी के साथ विराट कोहली ने 7000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिये. सबसे कम पारियों में 7000 टेस्ट रन पूरे करने के मामले में भारत का यह ‘रन मशीन’ गैरी सोबर्स और कुमार संगकारा के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर है.
सबसे कम पारियों में 7000 टेस्ट रन
131 पारियां- वॉली हेमंड
134 पारियां- वीरेंद्र सहवाग
136 पारियां- सचिन तेंदुलकर
138 पारियां- गैरी सोबर्स/ कुमार संगकारा/ विराट कोहली
139 पारियां- मो, यूसुफ
कप्तान के तौर पर अपने 50वें टेस्ट में उतरे विराट कोहली ने 10 पारियों के बाद शतक जमाया, वो भी दोहरा शतक. यह उनके करियर का 26वां टेस्ट शतक है. उन्होंने इससे पहले दिसंबर 2018 में पर्थ टेस्ट के दौरान शतक जमाया था.
कप्तान के तौर पर सर्वाधिक शतक के मामले में विराट कोहली ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है. दोनों के नाम अब 19-19 शतक हैं. पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ 25 शतकों के साथ टॉप पर हैं.
टेस्ट कप्तान के तौर पर सर्वाधिक शतक
25 शतक: ग्रीम स्मिथ
19 शतक: रिकी पोंटिंग/विराट कोहली
15 शतक: एलन बॉर्डर/स्टीव वॉ/स्टीव स्मिथ
(साभार-आज तक)

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिल्ली: बेटे ने मां की हत्या और घर में डकैती के लिए बदमाशों को दी सुपारी, योजना नहीं हुई कामयाब, 3 गिरफ्तार
Next Article जिनपिंग से मिलने दक्षिण भारत की इस खास ड्रेस ‘वेश्टी’ में पहुंचे पीएम मोदी
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक माह पहले जब्त किया गया 1600 लीटर घी के सभी सैंपल जांच में फेल…यूपी से‌ लाकर शहर में बेच रहे थे,अब नष्ट किया जाएगा

By EditorApril 7, 2026

रतलाम, 07अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले में एक माह पूर्व खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई में…

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

April 6, 2026

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

April 6, 2026
Top Trending

रतलाम: एक माह पहले जब्त किया गया 1600 लीटर घी के सभी सैंपल जांच में फेल…यूपी से‌ लाकर शहर में बेच रहे थे,अब नष्ट किया जाएगा

By EditorApril 7, 2026

रतलाम, 07अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले में एक माह पूर्व खाद्य एवं औषधि प्रशासन…

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री के रूप में विप्लव जैन का कल प्रथम रतलाम आगमन होगा,वाहन रैली निकालकर किया जाएगा स्वागत

By EditorApril 6, 2026

रतलाम, 6 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने…

रतलाम: नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर श्री गुरु तेग़ बहादुर एकेडमी पर श्रीअखंड पाठ साहिब का आयोजन

By EditorApril 6, 2026
Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.