भोपाल,8अक्टूबर2019/ प्रदेश में अब महापौर और नगरीय निकायों के अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से ही होगा. राज्यपाल लालजी टंडन ने राज्य सरकार के नगरीय निकाय अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी है. इस प्रणाली में अब महापौर और अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे.
राजभवन के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक,कमलनाथ सरकार के अध्यादेश को राज्यपाल लालजी टंडन ने मंज़ूरी दे दी है. इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार शाम राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की थी. दोनों के बीच करीब आधे घंटे चर्चा हुई थी.
इस अध्यादेश को राज्यपाल की मंज़ूरी को एक तरह से मुख्यमंत्री कमलनाथ की जीत माना जा रहा है. दशहरे के मौके पर सरकार के लिए यह एक अच्छी ख़बर हो सकती है कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव कांग्रेस सरकार की मंशा के मुताबिक ही होंगे. हालांकि राज्यपाल के अध्यादेश को मंजूरी दिए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा राज्यपाल का फैसला सर्वमान्य है. लेकिन पार्षदों की ख़रीद-फरोख्त रोकने के लिए सरकार को नगरीय निकायों में भी दल बदल कानून लागू करना चाहिए. इसके लिए भी सरकार अध्यादेश लाए.
Previous Articleपूर्व सांसदों के बंगले पुलिस कराएगी खाली, सरकार ने लिया निर्णय
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.