रतलाम 15 अक्टूबर 2019/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री सिराली जैन द्वारा मंगलवार को जिले के आलोट तथा ताल में शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आलोट हॉस्पिटल में बीएमओ ड्यूटी पर नहीं पाए गए।
निरीक्षण के दौरान पता चला कि सफ़ाई व सिक्यरिटी स्टाफ़ को विगत ३-४ माह का वेतन नहीं मिला है और वह भी कलेक्टर दर से भी कम पर कामथेन सिक्यरिटी द्वारा देना बताया गया। उक्त सम्बंध में सीएमएचओ को तत्काल नियमानुसार निर्धारित नियमित वेतन हेतु कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। आलोट सिविल हॉस्पिटल में सफ़ाई व्यवस्था ख़राब पाई जाने पर सात दिवस में इसे ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया। पेशेंट से डिलिवरी पश्चात अनुचित राशि की माँग की शिकायत आने पर उपस्थित मेडिकल ऑफ़िसर को पुनः इस तरह की समस्या न आए, इस हेतु समस्त स्टाफ़ को निर्देशित करने हेतु गया।
ताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के समय मेडिकल ऑफ़िसर ड्यूटी पर नहीं पाए गए तथा मेल वार्ड में पलंग के स्थान पर कुर्सियाँ पाई गई। साथ ही स्टाफ़ यूनिफार्म में नहीं मिला। ओपीडी व दवाई वितरण केंद्र पृथक करने हेतु निर्देशित किया गया। पेशंट के साथ वार्ड में एक ही अटेंडर रहे, इसका पालन करने हेतु स्टाफ़ को निर्देशित किया गया।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.