Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: शिक्षा व समाज सेवा के स्तंभ श्री गुरनाम सिंह डंग का निधन, भक्तन की बावड़ी मुक्तिधामपर हुआ अंतिम संस्कार

April 8, 2026

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रत्नागिरी के पास हादसा, स्लीपर बस आगे चल‌रहे ट्रक में घुसी, 5 यात्री घायल

April 8, 2026

रतलाम: जीतो रतलाम चेप्टर कल 9 अप्रैल को मनाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस,120 देशों में एक साथ होगा जाप…. रतलाम में हनुमान रुण्डी पर आयोजन

April 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»All News»प्रदेश में 8 औद्योगिक इकाइयों में 6013.90 करोड़ रुपये पूँजी निवेश सुनिश्चित
All News

प्रदेश में 8 औद्योगिक इकाइयों में 6013.90 करोड़ रुपये पूँजी निवेश सुनिश्चित

SamagraBy SamagraOctober 15, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,15अक्टूबर2019/  राज्य शासन ने प्रदेश के रायसेन, धार और दमोह जिले में आठ नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और दो औद्योगिक इकाइयों का विस्तार करने के लिये उद्योग संवर्धन नीति के अन्तर्गत सुविधाएँ देने का निर्णय लिया है। इन औद्योगिक इकाइयों के जरिये प्रदेश में 6013 करोड़ 90 लाख रूपये का पूँजी निवेश होगा। इन इकाइयों में से रायसेन जिले में दो, धार जिले में तीन तथा दमोह जिले में एक औद्योगिक इकाई स्थापित होगी। साथ ही, रायसेन जिले में दो औद्योगिक इकाइयों का विस्तार होगा।

उद्योग संवर्धन नीति के अंतर्गत रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के ग्राम सिमरई में 175 करोड़ रुपये के पूँजी निवेश से फर्मास्क्यूटिकल्स एवं हेल्थ केयर प्रोटेक्ट परियोजना और 300 करोड़ रुपये के पूँजी निवेश से पर्सनल केयर प्रोडक्ट परियोजना की स्थापना की जा रही है। धार जिले के पीथमपुर स्मार्ट इण्डस्ट्रियल पार्क में 1788 करोड़ 50 लाख रुपये के पूँजी निवेश से रेडियल टॉयर निर्माण इकाई, ग्राम करोंदिया में 425 करोड़ 40 लाख रुपये के पूँजी निवेश से सीमेंट विनिर्माण परियोजना और 225 करोड़ रुपये के स्थाई पूँजी निवेश से बायर राड विनिर्माण परियोजना की स्थापना की जा रही है। दमोह जिले में 1400 करोड़ रुपये के स्थाई पूँजी निवेश से 2.20 मिलियन टन प्रतिवर्ष क्षमता का इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा रायसेन जिले में मेसर्स प्रोक्टर एण्ड गेम्बल होम प्रोडक्ट प्रा.लि. की विद्यमान इकाई का 500 करोड़ रुपये के पूँजी निवेश से विस्तार किया जा रहा है। इसी के साथ मण्डीदीप में मेसर्स एचईजी लिमिटेड द्वारा 1200 करोड़ रुपये के पूँजी निवेश से परियोजना का विस्तार किया जा रहा है।

उद्योग संवर्धन नीति-2014 (यथा संशोधित 2018) में औद्योगिक इकाइयों को प्रथम चरण में भवन, प्लांट और मशीनरी पर स्थाई पूँजी निवेश पर 20 से 40 प्रतिशत तक प्रोत्साहन सहायता प्रदान की जायेगी। प्रोत्साहन सहायता राशि अधिकतम 200 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगी। रोजगार एवं निर्यात गणक का लाभ अलग से प्राप्त होगा।

औद्योगिक इकाई को वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ करने के दिनांक से 5 से 7 वर्ष तक के लिये 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से विद्युत उपलब्ध कराई जायेगी। विद्युत देयक की शेष राशि (यदि कोई हो) संबंधित विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा एम.पी.आई.डी.सी. से प्राप्त की जा सकेगी। विद्युत शुल्क में 7 से 10 वर्ष तक के लिये छूट भी दी जायेगी।

मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को औद्योगिक इकाई में रोजगार प्राप्त होने पर तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन्स फ्रेम वर्क के एलाइड पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी।

सभी औद्योगिक इकाइयों को उद्योग संवर्धन नीति-2014 (यथा संशोधित 2019) के अंतर्गत प्रावधानित अन्य सुविधाओं का लाभ शर्तों के अध्याधीन प्राप्त होगा। औद्योगिक इकाइयों को लीज भूमि पर देय स्टाम्प शुल्क और पंजीयन शुल्क की प्रतिपूर्ति औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा की जायेगी।

धार जिले के पीथमपुर स्मार्ट इण्डस्ट्रियल पार्क में रेडियल टॉयर निर्माण इकाई को आदेश दिनांक से 4 वर्ष के भीतर वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ करने की शर्त पर उद्योग संवर्धन नीति के अंतर्गत सुविधाएँ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। शेष औद्योगिक इकाइयों के लिये वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ करने की समय-सीमा 3 वर्ष निर्धारित की गई है।

धार िजले में सीमेंट विनिर्माण परियोजना, रायसेन जिले में मेसर्स एचईजी लिमिटेड मण्डीदीप की विस्तार परियोजना और दमोह जिले की हटा तहसील के ग्राम गेसावाद में इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट में सड़क परिवहन तथा अन्य संबंधित सेवाओं के लिये मध्यप्रदेश राज्य में पंजीकृत वाहनों का उपयोग सुनिश्चित करना अनिवार्य किया गया है।

धार जिले में स्मार्ट इण्डस्ट्रियल पार्क, पीथमपुर में रेडियल टॉयर निर्माण इकाई को 100 एकड़ भूमि प्रचलित प्रीमियम के 25 प्रतिशत की दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। कम्पनी से भूमि के लिये देय राशि 4 समान वार्षिक किश्तों में प्राप्त की जायेगी।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमंत्री परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश भू-संपदा नीति तथा मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2019 अनुमोदित,कालोनाइजर और निवशकों को कई तरह की राहत, छोटे आवासों को तत्काल अनुमति और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए भी हुए महत्वपूण निर्णय
Next Article गारमेंट पार्क के साथ एग्रो बेस्ड उद्योग भी शुरू किया जाए ,मेग्निफिसेंट एम् पी के लिए जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने लिखा पत्र
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: शिक्षा व समाज सेवा के स्तंभ श्री गुरनाम सिंह डंग का निधन, भक्तन की बावड़ी मुक्तिधामपर हुआ अंतिम संस्कार

By EditorApril 8, 2026

रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ केंद्रीय…

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रत्नागिरी के पास हादसा, स्लीपर बस आगे चल‌रहे ट्रक में घुसी, 5 यात्री घायल

April 8, 2026

रतलाम: जीतो रतलाम चेप्टर कल 9 अप्रैल को मनाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस,120 देशों में एक साथ होगा जाप…. रतलाम में हनुमान रुण्डी पर आयोजन

April 8, 2026
Top Trending

रतलाम: शिक्षा व समाज सेवा के स्तंभ श्री गुरनाम सिंह डंग का निधन, भक्तन की बावड़ी मुक्तिधामपर हुआ अंतिम संस्कार

By EditorApril 8, 2026

रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष एवं…

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रत्नागिरी के पास हादसा, स्लीपर बस आगे चल‌रहे ट्रक में घुसी, 5 यात्री घायल

By EditorApril 8, 2026

रतलाम,8 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

रतलाम: जीतो रतलाम चेप्टर कल 9 अप्रैल को मनाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस,120 देशों में एक साथ होगा जाप…. रतलाम में हनुमान रुण्डी पर आयोजन

By EditorApril 8, 2026

रतलाम, 8 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जैन इंटरनेशन ट्रेड आर्गोनाईजेशन 9 अप्रैल को विश्व…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.