रतलाम, 30नवम्बर(खबरबाबा.काम)। अज्ञात व्यक्ति ट्रेनिंग सेंटर पर ट्रेनिंग ले रहे डॉग में से दो डॉग चुरा ले गए। चोरी गए डॉग विशेष नस्ल के होकर 65 हजार कीमत के बताए जाते है।
घटना नामली के पास रतलाम-खाचरौद रोड पर जड़वासा कला स्थित डॉग ट्रेनिंग सेंटर की है। यहां रतलाम रहवासी स्वपनील दलवी का केनल क्लब डोग ट्रेनिंग सेंटर है जहां से दो डॉग चोरी हो गए। स्वपनील दलवी निवासी मीडटाउन कॉलोनी ने नामली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रेनिंग सेंटर से अज्ञात व्यक्ति दो डॉग चुरा ले गए।
चोरी गए डॉग में एक बिगल ब्रिडडे क्सटर नस्ल का डॉग है जो 45 हजार कीमत का है। वहीं एक अन्य डॉग जर्मन शेफर्ड डबलकोड नस्ल का है जो 20 हजार कीमत का है। पुलिस नामली ने फरियादी स्वपनील दलवी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला धारा 457, 380 भादवि में दर्ज किया है।
घर में चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी, युवक पर केस
रतलाम, नप्र। धीरजशाहनगर से चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं टीआईटी रोड पर घर के बाहर से दुपहिया चोरी हो गया। धीरजशाहनगर रहवासी रवि मनोहर गोस्वामी का मोबाइल चार्जिंग हो रहा था कि 27 नवंबर की रात को एक युवक चुरा ले गया। मोबाइल चोरी जाने का पता चलने पर फरियादी रवि गोस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दीनदयालनगर थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर एक युवक के खिलाफ चोरी का मामला धारा 380 भादवि में दर्ज किया।
टीआईटी रोड पर स्कूटी (एम.पी.43एम.ई.2791) घर के बाहर खड़ी थी कि 28-29 नवंबर की रात को अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर स्कूटी चुरा ले गया। वाहन चोरी जाने का पता चलने पर फरियादिया ने अज्ञात के खिलाफ वाहन चोरी की रिपोर्ट स्टेशन रोड थाने पर दर्ज कराई।
Previous Articleफर्जी बिल से डेढ़ लाख का गबन,प्रकरण दर्ज
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.