नई दिल्ली, 2नवम्बर2019/ 5 अप्रैल, 2019 को संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2018 में मेन्स पास करने वाले उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं. अब इन उम्मीदवारों को अन्य मौके भी मिल सकते हैं. ये वो उम्मीदवार हैं जो इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन उनका इंटरव्यू में चयन नहीं हो पाया था.
साल 2018 के उन उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं जिन्होंने इंटरव्यू दिया था. मेन्स निकालने के बावजूद इनका फाइनल चयन नहीं हो सका. यूपीएससी ने www.upsc.gov.in पर इन उम्मीदवारों के मार्क्स जारी किए हैं. बता दें कि इस बार यूपीएससी ने उम्मीदवारों से फॉर्म में विकल्प मांगा था कि क्या वो अपने नंबर व अन्य जानकारी सार्वजनिक करना चाहते हैं. जिन लोगों ने इसमें हामी भरी थी, यूपीएससी ने उनके डिटेल्स सार्वजनिक किए हैं. यूपीएससी ने ऐसे 939 उम्मीदवारों के मार्क्स (2025 में से कुल मार्क्स) जारी किए हैं.
मिल सकता है दूसरे क्षेत्रों में मौका
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2018 में इंटरव्यू देने वाले असफल उम्मीदवारों के मार्क्स या अन्य जानकारियां जारी की हैं. यूपीएससी ने अपने नोटिस में कहा है कि ये सभी जानकारियां भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के आदेश के मुताबिक जारी किए गए हैं. इसमें इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए गए हैं. इस कदम से तमाम दूसरी कंपनियों व नियोक्ताओं को योग्य उम्मीदवारों का एक डाटाबेस तैयार करने में मदद मिलेगी.
इस डिस्क्लोजर स्कीम के तहत देश की नामी कंपनियों को इस डाटाबेस की मदद से योग्य उम्मीदवार तलाशने में मदद मिल सकती है. इससे कंपनियां उम्मीदवारों के मार्क्स व डिटेल्स चेक करके उन्हें नौकरी का ऑफर दे सकती हैं. इस तरहकभी भी इंटरव्यू में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों के पास प्राइवेट जॉब का ऑफर आ सकता है.
(साभार-आज तक)
Previous Articleभारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.