रतलाम 6 दिसम्बर 2019। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में खेल चेतना मेला 2020 का आयोजन आगामी माह में 19 से 21 जनवरी तक किया जाएगा। इस बार बालिका वर्ग की कुश्ती के मुकाबले भी खेल चेतना मेला में देखने को मिलेंगे। बालिका वर्ग कुश्ती के साथ-साथ नए खेल के रूप में स्केटिंग भी खेल चेतना मेला में शामिल किया गया है।
खेल चेतना मेला की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की बैठक स्टेशन रोड स्थित वीसाजी मेंशन में आयोजित की गई। इसमें खेल संयोजकों एवं सलाहकारों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से इस वर्ष खेल चेतना मेला शुभारंभ हेतु निकाले जाने वाली खेल चेतना रैली नहीं निकालने और उसके स्थान पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया है। खेल चेतना मेला में प्रतिवर्षानुसार विभिन्न खेलों के मुकाबले होंगे। इस वर्ष से नए खेल के रूप में स्केटिंग शामिल की गई है। इसके अलावा कुश्ती के मुकाबलों में बालिका वर्ग की कुश्ती भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में खेल मैदानों और वहां की जाने वाली तैयारियों के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आयोजन समिति के सहसचिव अजीत छाबड़ा, खेल संयोजक प्रकाश व्यास, अनुज शर्मा, राजा राठौड़, लक्ष्मण कप्तान, अमरिक राणा, सुनील जैन, दिनेश शर्मा, जितेन्द्र राणावत, रितेश बोहरा, बलवंत भाटी, अखिलेश गुप्ता, हरिश चांदवानी, सुरेश माथुर, देवेन्द्र वधवा, जगदीश श्रीवास्तव, मनीष जोशी उपस्थित रहे।
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
- रतलाम: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप, बुधवार सुबह से भी लगी लाइनें….कलेक्टर की जनता से भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील,कहा-पर्याप्त है ईंधन, घबराएं नहीं…
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
- रतलाम: घोड़े पर सवार होकर जनसुनवाई में पहुंचा आवेदक, अनोखे अंदाज़ में उठाई गोचर भूमि पर अतिक्रमण की समस्या
