Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं

March 12, 2026

सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण

March 12, 2026

भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
  • भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
  • प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Thursday, March 12
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

रतलाम :बीपीएल परिवार सत्यापन अभियान के तहत जिले में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण , कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

By SamagraJanuary 21, 2020 Uncategorized No Comments3 Mins Read

रतलाम 21जनवरी 2020/  शासन के निर्देशानुसार जिले में बीपीएल परिवार सत्यापन अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 80 प्रतिशत कार्य  पूर्ण कर लिया गया है। अभियान के तहत जिले में एक लाख 86 हजार से ज्यादा परिवारों का एप द्वारा सत्यापन कर लिया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बताया गया कि जिले के नगरीय निकायों द्वारा लगभग शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि बाजना जनपद पंचायत क्षेत्र के 9000 परिवारों का सत्यापन बाकी है, 29000 परिवार का सत्यापन कर लिया गया है। सैलाना जनपद क्षेत्र में साडे सात हजार परिवार और शेष हैं। कलेक्टर ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जायेगा। इस वर्ष भी किसान पंजीयन को ई-गिरदावरी के सत्यापित भू-अभिलेख के डेटाबेस आधारित किया जाएगा। किसान की भूमि एवं फसल रकबे की जानकारी ई-गिरदावरी डेटाबेस से ली जाएगी, जिससे पुनः सत्यापन की आवश्यकता नहीं रहेगी क्योंकि पंजीयन गिरदावरी के आधार पर होगा। इसलिए यह आवश्यक होगा कि किसान अपने रिकॉर्ड की पुष्टि गिरदावरी से कर ले जिसके लिए खाद्य विभाग द्वारा पंजीकृत किसानों को एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। किसान पंजीयन की अवधि 1 फरवरी से 28 फरवरी तक रहेगी। एमपी किसान ऐप ई उपार्जन मोबाइल ऐप पब्लिक डोमेन तथा विगत वर्ष के रबी उपार्जन करने वाली पात्र संस्थाओं के मुख्यालय पर पंजीयन होगा। सभी नवीन एवं पुराने कृषकों को पंजीयन कराना आवश्यक है। पंजीयन के समय कृषक को मूलभूत जानकारी में नाम, समग्र आईडी नंबर, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, बैंक का आईएफएससी कोड, मोबाइल नंबर तथा विक्रय तिथियों के तीन विकल्प देने होंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत आदिवासी परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। इस योजना में आदिवासी परिवारों को जन्म तथा मृत्यु के अवसर पर होने वाले आयोजनों के लिए खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया गया कि बाजना विकासखंड में 11 परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। बैठक में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा बनाई जाने वाली झांकियों की जानकारी की समीक्षा भी कलेक्टर द्वारा की गई। इसके साथ ही 26 जनवरी पर आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं की तैयारी के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा सीईओ जिला पंचायत को दिए गए।
बैठक में बताया गया कि आगामी 22 से 28 जनवरी तक प्रदेश के अनूपपुर में एयरफोर्स में आदिवासी युवाओं की भर्ती के लिए विशेष कैंप आयोजित होने वाला है। रतलाम जिले को 50 युवाओं की भर्ती का लक्ष्य प्रदान किया गया है। कलेक्टर ने इस संबंध में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.