नई दिल्ली, 20फरवरी2020/तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास गुरुवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। शवों को तिरुपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि बस कर्नाटक के बंगलूरू से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी। अविनाशी के उप तहसीलदार ने बताया कि तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक के बीच टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस 48 सीटर थी और पूरी भरी हुई थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में सवार लोग सो रहे थे। अचानक हुई टक्कर में बस के अंदर से चीखों की आवाज आने लगीं।
सीएम ने दिए आपातकालीन चिकित्सा के आदेश
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दुर्घटना के पीड़ितों को आपातकालीन चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए पलक्कड़ के जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है। मृतक की पहचान करने की प्रक्रियाएं जारी हैं। तमिलनाडु सरकार और तिरुपुर के जिला कलेक्टर के सहयोग से सभी संभव राहत उपाय किए जाएंगे।
परिवहन मंत्री बोले- जांच करेंगे
बस-ट्रक की टक्कर पर केरल के परिवहन मंत्री एके ससीन्द्रन ने कहा कि केरल राज्य सड़क परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। 20 लोग मारे गए और कई घायल हुए। केएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक एक जांच करेंगे और रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई:डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर पुन: जॉइनिंग के लिए रिश्वत मांगने पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
- रतलाम: 31 मार्च को मनेगा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव, सकल जैन श्रीसंघ द्वारा धर्मसभा के बाद होगा नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
- रतलाम: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप, बुधवार सुबह से भी लगी लाइनें….कलेक्टर की जनता से भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील,कहा-पर्याप्त है ईंधन, घबराएं नहीं…
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
- रतलाम: घोड़े पर सवार होकर जनसुनवाई में पहुंचा आवेदक, अनोखे अंदाज़ में उठाई गोचर भूमि पर अतिक्रमण की समस्या
