Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

April 9, 2026

रतलाम: माणकचौक पुलिस की कार्रवाई-पान की दुकान पर दबिश प्रतिबंधित ई-सिगरेट जप्त, आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

April 9, 2026

रतलाम: शिक्षा व समाज सेवा के स्तंभ श्री गुरनाम सिंह डंग का निधन, भक्तन की बावड़ी मुक्तिधामपर हुआ अंतिम संस्कार

April 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»All News»प्लेट में खाना छोड़ना पड़ेगा भारी, एक चम्मच खाना भी बर्बाद करने से पहले होगा सोचना ,प्रति 10 ग्राम खाना थाली में छोड़ने पर 100 रुपये जुर्माना 
All News

प्लेट में खाना छोड़ना पड़ेगा भारी, एक चम्मच खाना भी बर्बाद करने से पहले होगा सोचना ,प्रति 10 ग्राम खाना थाली में छोड़ने पर 100 रुपये जुर्माना 

SamagraBy SamagraFebruary 18, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 18फरवरी2020/  ‘उतना ही लें थाली में, जो बर्बाद न हो नाली में’। 
अक्सर हम इन लाइनों को कहते, सुनते आए हैं। मगर इस पर कितना अमल करते हैं, यह कहना थोड़ा मुश्किल है। दुनिया में खाने की बर्बादी की समस्या दिन ब दिन विकराल होती जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक हर साल 1.3 अरब टन खाना बर्बाद हो जाता है। यह बर्बादी कचरे के पहाड़ का रूप ले रही है।
सिर्फ हमारे देश में ही नहीं पूरी दुनिया में खाना खेत से लेकर थाली तक हर कदम पर बर्बाद होता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ भारत में हर साल 50 करोड़ का अन्न बर्बाद हो जाता है। दुनिया का 25 फीसदी पानी ऐसे खाद्य उत्पादों को उगाने में जाता है, जो कभी थाली तक पहुंचता ही नहीं है।
यह हालत तब है जब धरती पर 82 करोड़ लोगों को भरपेट खाना नसीब नहीं होता है। ऐसे में खाना बचाने के लिए उठाया गया एक छोटा सा कदम भी काफी सराहनीय है। कर्नाटक के कूर्ग की खूबसूरत पहाड़ियों में एक ऐसा ही रिसॉर्ट है, जिसने खाने की बर्बादी को रोकने के लिए एक अनूठा कदम उठाया है।
इबनी स्पा एंड रिसॉर्ट ने मेहमानों द्वारा खाने की बर्बादी रोकने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है। इस रिजॉर्ट ने खाना बर्बाद करने वाले मेहमानों पर ‘जुर्माना’ लगाने का फैसला किया है। यहां अगर कोई अपनी थाली में खाना छोड़ता है, तो उसे बर्बाद खाने का भुगतान करना पड़ता है।
प्रति 10 ग्राम बर्बाद खाने के बदले 100 रुपये वसूले जाते हैं। यह पैसा एक एनजीओ को जाता है, इससे अनाथालय के बच्चों के लिए खाने का इंतजाम होता है। यह तरीका इतना कारगर साबित हो रहा है कि खाने की बर्बादी काफी कम हो गई है। इस वजह से रिजॉर्ट में जहां पहले बर्बाद खाने के लिए 14 डस्टबीन रखे जाते थे, अब सिर्फ एक से ही काम चल जाता है।
छह महीने पहले लिया गया था फैसला 
अंग्रेजी समाचार पत्र ‘द एशियन ऐज’ ने रिजॉर्ट के अधिकारियों के हवाले से बताया कि पहले स्टाफ को बर्बाद खाने को कम्पोस्ट करने में ओवरटाइम तक करना पड़ता था। इसलिए हमने पहले परोसे जाने वाले खाने की मात्रा को कम किया। मगर इससे भी बात नहीं बनी क्योंकि मेहमान एक से ज्यादा बार ऑर्डर करने लगे और खाने की बर्बादी की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
इसके बाद यह फैसला लिया गया कि जो खाना नहीं खाया जाएगा, उसके पैसे वसूले जाएंगे। प्रक्रिया बहुत ही आसान थी, मेहमानों के खाना खाने के बाद जो खाना थाली में बचेगा, उसका वजन उनके सामने ही किया जाएगा। इसके बाद चेकआउट के समय मेहमानों से प्रति 10 ग्राम खाने के बदले 100 रुपये लिए जाएंगे। यह पैसा सीधे दान पात्र में जाएगा।
करीब छह महीने पहले यह फैसला लिया गया, जो कि काफी सफल हो रहा है। अच्छी बात यह है कि मेहमान भी इस फैसले की आलोचना करने के बजाय तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना 
खाने की बर्बादी को रोकने के लिए रिजॉर्ट के इस फैसले की काफी तारीफ हो रही है। देश के प्रमुख उद्योगपति हर्ष गोयंका ने भी ट्वीट कर इसकी सराहना की है।
उन्होंने कहा, ‘कूर्ग में इबिनी रिसॉर्ट में मेहमानों द्वारा बर्बाद किए खाने का वजन कर बिल में जोड़ दिया जाता है। 10 ग्राम खाने के बदले 100 रुपये। यह पैसा एनजीओ को जाता है, जिससे अनाथ बच्चों को खाना खिलाया जाता है।’ अच्छी बात यह है कि कोई भी इस नियम से नाखुश नहीं है।
(साभार-अमर उजाला)
सांकेतिक फोटो

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article29 मार्च को आगाज, 24 मई को फाइनल,जानिए IPL 2020 का पूरा शेड्यूल
Next Article सीएम कमलनाथ ने कहा-पारम्परिक बजट निर्माण प्रक्रिया से हटकर नवाचारी विचारों पर काम करने की जरुरत
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

By EditorApril 9, 2026

रतलाम,9अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा…

रतलाम: माणकचौक पुलिस की कार्रवाई-पान की दुकान पर दबिश प्रतिबंधित ई-सिगरेट जप्त, आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

April 9, 2026

रतलाम: शिक्षा व समाज सेवा के स्तंभ श्री गुरनाम सिंह डंग का निधन, भक्तन की बावड़ी मुक्तिधामपर हुआ अंतिम संस्कार

April 8, 2026
Top Trending

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

By EditorApril 9, 2026

रतलाम,9अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत…

रतलाम: माणकचौक पुलिस की कार्रवाई-पान की दुकान पर दबिश प्रतिबंधित ई-सिगरेट जप्त, आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

By EditorApril 9, 2026

रतलाम,9अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान…

रतलाम: शिक्षा व समाज सेवा के स्तंभ श्री गुरनाम सिंह डंग का निधन, भक्तन की बावड़ी मुक्तिधामपर हुआ अंतिम संस्कार

By EditorApril 8, 2026

रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष एवं…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.