रतलाम,25मार्च(खबरबाबा.काम)/ तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लाकडाउन का पालन कराने और जिले में भी कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से जुटा है। बुधवार को जब लोग जरूरी सामान के लिए निकले तब व्यवस्था संभालने के लिए एस.पी. गौरव तिवारी खुद सड़कों पर उतरें और सख्ती बरतते हुए लोगों को लाकडाउन का पूरी तरह पालन करने की समझाइश दी।

पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने चांदनीचौक,त्रिपोलियागेट रोड पर सड़कों पर सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को दूरी बनाकर बैठने की समझाईश देते हुए मुंह बांधकर रखने की हिदायत दी। कप्तान खुद इस दौरान यहां डंडा लेकर सड़क पर उतरे और ऐसे दुपहिया वाहनों को पकड़े जिन पर दो सवारी ढोयी जा रही थी।
कप्तान ने बिना मॉस्क लगाकर वाहन चलाने वालों को भी पकड़कर मॉस्क लगाकर बाहर निकलने की चेतावनी दी। सुबह तय समय के लिए सब्जी नीलाम मंडी खुली वहीं दूध- फल और किराना दुकानें खुली लेकिन आज कहीं पर भी ऐसी भीड़ नहीं देखी गई जैसी दो दिनों से देखी जा रही थी। आज तो बकायदा ग्राहक खुद समझदारी से खरीदी को निकलें और दुकानों पर दूरी बनाकर खड़े रहे।खुले मुंह दुपहिया पर जा रहे लोगों को मॉस्क लगाने की हिदायत दी वहीं दो सवारी वाले दुपहिया को पकड़े। अन्य अधिकारी भी लगातार वाहन से गश्त कर लोगों को आगाह करते रहे। पुलिस की सख्ती के कारण आज बाजार में भीड़ काबू में रही।
सब्जी नीलाम मंडी में मंगलवार को भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने आज यहां भी सख्ती बरती। शहर से मंडी में जाने वाले लोगो को रोकने के लिए सैलाना बसस्टेंड महाराणाप्रताप चौराहे से बेरिकेट्स लगा दिए और उन्हीं लोगों को अंदर जाने दिया गया जो उत्पादक किसान सब्जियां लेकर आए थे या सब्जी व्यापारी थे। इसके लिए बकायदा मंडी कर्मचारी भी पुलिस के साथ मौजूद था जो फुटकर मंडी व्यापारियों की पहचान कर रहा था और उन्हें भी मुंह बांधकर भेजा गया। जो खुले मुंह आए थे उन्हें बैरंग लौटा दिया गया।
यहां की स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे। दो दिनों के बजाय आज बुधवार को थोक सब्डी नीलाम मंडी में भीड़ जैसी स्थिति नहीं बनने दी।
उल्लघंन: ग्यारह दुकानदारों पर केस
कोरोना वायरस को लेकर जारी आदेशों के उल्लंघन पर शहर सहित जिले के ग्यारह दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थानों पर अपराध दर्ज किया है। इन दुकानदारों के खिलाफ जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन कर दुकान खोलने व निर्धारित समय के बाद भी दुकान खुली रखने पर अपराध दर्ज हुआ है।
Trending
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
