रतलाम 16 मार्च, 2020/हेण्ड सेनेटाईजर एवं मास्क को आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल किया गया है। इसकी
उपलब्धता एवं विक्रय के संबंध में एडवाईजरी जारी की गई है। निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर उक्त सामग्री बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा गत 13 मार्च, 2020 को अधिसूचना जारी कर आवश्यक वस्तु अधिनिमय-1955 की धारा 2 क की उपधारा-2 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये मास्क (2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क) और हेण्ड सेनेटाईजर को आवश्यक वस्तुओं की सूची में सम्मिलित किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि भारत सरकार ने विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत सभी राज्यों के विधिक माप नियंत्रकों को गत 6 मार्च, 2020 को एडवाइजरी जारी की है। इसमें उल्लेख है कि मास्क (3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क) एवं हेण्ड सेनेटाईजर में उल्लेखित अधिकतम खुदरा बिक्री दाम से अधिक दामों पर विक्रय नहीं किया जाये। नियमों का उल्लंघन किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाये।
इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने अपर कलेक्टर, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा औषधी निरीक्षकों निर्देशित किया है कि मास्क (2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क) एवं हेण्ड सेनेटाईजर आवश्यक रूप से जिले में समस्त उत्पादकों एवं विक्रेताओं के पास उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि 2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हेण्ड सेनेटाईजर को प्रदर्शित दामों से अधिक दामों पर विक्रय नहीं हो। उपरोक्तानुसार उल्लंघन पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाये।
Trending
- रतलाम: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी रतलाम द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
- रतलाम: दूषित पानी के वितरण का मामला-शहर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री निवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प… 100 के लगभग हिरासत में
- रतलाम: शहर में बढ़ती वारदातों के बीच रात में पुलिस का चेकिंग अभियान, बेवजह घूम रहे 97 संदिग्धों को थानों में लाकर पूछताछ
- रतलाम: महंगी गाड़ियां चलाने के शौक ने बना दिया चोर , राजस्थान से चोरी की बुलेट पर रतलाम आकर चुराई रॉयल एनफील्ड, पुलिस ने बांसवाड़ा से आरोपी को दबोचा, दो चोरी की बुलेट जब्त
- रतलाम: ड्रग्स तस्करी पर रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 20 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त कर तस्कर को दबोचा
- रतलाम: नानी बाई का मायरा कथा को लेकर कल श्रीराम मंदिर से निकलेगी भव्य पोथी यात्रा, 6 से 10 जनवरी तक होगा आयोजन
- रतलाम: स्टेशन क्षेत्र में चाकूबाजी का आरोपी पुलिस अभिरक्षा में, 24 घंटे में पकड़ाया… एसपी अमित कुमार के निर्देश पर स्टेशन क्षेत्र में 24 घंटे का पुलिस पॉइंट बनाया
- रतलाम : लगातार वारदातों से दहशत में आमजन, 4 दिन में दूसरी चाकूबाजी… अपराधियों के हौसले बुलंद
