रतलाम 16 मार्च, 2020/हेण्ड सेनेटाईजर एवं मास्क को आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल किया गया है। इसकी
उपलब्धता एवं विक्रय के संबंध में एडवाईजरी जारी की गई है। निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर उक्त सामग्री बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा गत 13 मार्च, 2020 को अधिसूचना जारी कर आवश्यक वस्तु अधिनिमय-1955 की धारा 2 क की उपधारा-2 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये मास्क (2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क) और हेण्ड सेनेटाईजर को आवश्यक वस्तुओं की सूची में सम्मिलित किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि भारत सरकार ने विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत सभी राज्यों के विधिक माप नियंत्रकों को गत 6 मार्च, 2020 को एडवाइजरी जारी की है। इसमें उल्लेख है कि मास्क (3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क) एवं हेण्ड सेनेटाईजर में उल्लेखित अधिकतम खुदरा बिक्री दाम से अधिक दामों पर विक्रय नहीं किया जाये। नियमों का उल्लंघन किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाये।
इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने अपर कलेक्टर, सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा औषधी निरीक्षकों निर्देशित किया है कि मास्क (2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क) एवं हेण्ड सेनेटाईजर आवश्यक रूप से जिले में समस्त उत्पादकों एवं विक्रेताओं के पास उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि 2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हेण्ड सेनेटाईजर को प्रदर्शित दामों से अधिक दामों पर विक्रय नहीं हो। उपरोक्तानुसार उल्लंघन पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाये।
Trending
- रतलाम:निगम के पार्षद, अधिकारी व कर्मचारी अपने नलकूप को वॉटर हार्वेस्टिंग से करें रिचार्ज-महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त व पार्षदों को लिखा पत्र
- रतलाम: एसपी अमित कुमार के सख्त निर्देश के बाद आदतन अपराधियों पर एक्शन मोड में पुलिस, रात भर में 25 बदमाशों को अभिरक्षा में लिया…एसपी ने कल अधिकारियों की बैठक में जताई थी नाराजगी
- रतलाम: अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ी, 02 आरोपी गिरफ्तार, 112 पेटी बियर सहित 7 लाख 50 हजार का सामान जब्त
- रतलाम: स्कूल जाने में आ रही परेशानी को बताने के लिए कलेक्टोरेट आए बच्चों को कलेक्टर से मिलने के लिए देना पड़ा धरना…
- रतलाम: अवैध संबंध बने महिला की हत्या का कारण, जंगल में मिली महिला की लाश के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
- रतलाम में हुई मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा-अपनी मांगों को लेकर व्यापक आंदोलन करेगा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ
- रतलाम: 15 दिन पूर्व दावत के दौरान हुए विवाद की रंजिश में पत्नी के साथ जा रहे युवक की हत्या,चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज, तीन लोग गिरफ्तार
- रतलाम:राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला-रतलाम पहुंची शिलांग एसआईटी,प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स के मंगलमूर्ति कालोनी स्थित ससुराल से जप्त किया बैग