भोपाल,7अप्रैल2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के भिन्न-भिन्न शहरों के पुलिसकर्मियों से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के हाल-चाल जाने और उनके शहरों में कोरोना के विरुद्ध चल रहे युद्ध के बारे में जानकारी ली।
इस बातचीत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में हमारे पुलिसकर्मी असली योद्धा के रूप में सामने आए हैं। वे खुद के प्राणों को संकट में डालकर दूसरों को बचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध युद्ध में पुलिसकर्मी रियल हीरो हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान उनसे कहा कि वे अपने काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान आवश्यक रूप से रखें। साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे अपना और अपने परिवार का भी यथेष्ट ध्यान रखें। श्री चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि पुलिसकर्मी उन्हें मुहैया कराई गई दवाईयों का जरूरी तौर पर उपयोग करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जांबाज पुलिसकर्मियों द्वारा कोरोना के विरुद्ध युद्ध में जो साहस और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की जा रही है, उसके लिए वे अभिनंदन के पात्र हैं। हर परिस्थिति में राज्य सरकार और राज्य की साढ़े सात करोड़ जनता पुलिसकर्मियों के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी अनहोनी की दशा में पुलिसकर्मियों को 50 लाख रुपये का सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने का फैसला भी लिया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के साथ टेलिफोनिक चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने ऐशबाग के नगर निरीक्षक श्री अजय नायर, लेडी कांस्टेबिल श्रीमती अंजू परिहार, खजराना के सीएसपी श्री एस.के.एस तोमर, भँवरकुंआ की एसआई श्रीमती नेहा जैन, सूबेदार पुलिस लाइन श्री मनीष शुक्ला, देवास गेट ए.एस.आई. श्री दाउद खान तथा आर.आई. ऑफिस की लेडी कांस्टेबिल श्रीमती निष्ठा पाण्डेय से बातचीत की।
Trending
- रतलाम: रॉयल कॉलेज और सम्राट विक्रमादित्य वि.वि. के संयुक्त तत्वावधान में ‘बजट 2026’ पर परिसंवाद संपन्न…प्रो. डॉ. मेहता ने “क” शब्दों की कशीदाकारी से बुना बजट
- रतलाम : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर ब्लैकमेलिंग की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा साइबर फ्रॉड
- एसपी अमित कुमार की अनूठी पहल-पुलिस वेलफेयर के तहत पुलिस परिवारों के बच्चों संग देखी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म ‘बॉर्डर-2’
- नशा मुक्त भारत और समर्थ राष्ट्र के संकल्प के साथ दौड़ा रतलाम, यूथ फॉर रतलाम की ‘नेशन फर्स्ट रन’ में सैकड़ों युवक-युवतियों की सहभागिता
- केंद्रीय बजट 2026: विदेश यात्रा सस्ती, कैंसर की दवाओं पर राहत, लेकिन आयकर में कोई छूट नहीं… जानिए खास बातें
- रतलाम: श्री गुरुतेग बहादुर स्कूल में हुआ फेयरवेल समारोह,सफलता के लिए मेहनत जरूरी-गुरनाम सिंह डंग
- रतलाम: नशामुक्ति का संदेश लेकर कल दौड़ेगा रतलाम, ‘यूथ फॉर रतलाम’ आयोजित करेगा नेशन फर्स्ट रन मैराथन
- रतलाम: महापौर प्रहलाद पटेल ने धोलावाड़ व मोरवानी फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
