रतलाम 5 अप्रैल 2020/ जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री शोभा पोरवाल ने आमजन अपील की है कि वे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
· केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन में जारी निर्देशों का पालन करें।
· बिना आवश्यकता के घर से बाहर न निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखें।
· स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर शासन द्वारा दिये गये हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करें। आवश्यक होने पर ही अस्पताल जायें।
· सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से परेशान न हों।
· प्रामाणिक न्यूज चैनल, समाचार पत्र और शासन की आधिकारिक एजेंसियों से जानकारी प्राप्त करें।
· वर्तमान में शासन द्वारा आरोग्य सेतु एप्प का निर्माण किया गया है। इस एप्प को इन्सटॉल करके आप स्वयं को अद्यतन एवं सुरक्षित रख सकते हैं।
· खाद्य सामग्री का अनावश्यक जमाव न करें और यह भी ध्यान दें कि आपके आस-पास कहीं कोई व्यक्ति बेघर, बीमार, परित्यक्त या भूखा तो नहीं है। जिला प्रशासन के सहायता केंद्रों को सूचना देने के साथ-साथ उस व्यक्ति की सहायता सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखते हुए करें।
· अपनी सकारात्मकता बनाये रखें, रोगग्रस्त व्यक्तियों के आंकड़ों के साथ रोगमुक्त होने के आंकड़े देखें।
· आशा एवं प्रसन्नता बनाये रखें, अपनी रूचियों एवं परिवार को समय दें।
· लॉकडाउन की इस लंबी अवधि में सामान्य सर्दी बुखार होने पर धैर्यपूर्वक डॉक्टर से सलाह लें, घबरायें नहीं।
· आवश्यकता होने पर विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर- 15100, पर संपर्क करें।
· हमेशा याद रखें, हम सब एकजुट होकर प्रशासन को सहयोग करने से इस महामारी से बच सकते हैं। कोरोना महामारी का भय नहीं बल्कि स्वस्थ्य विश्व की स्थापना का प्रयास करें और समाज में आशा और विश्वास जागृत करे।
Trending
- रतलाम: कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 6.84 लाख की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार व बाइक भी पकड़ी
- रतलाम: दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ‘शून्य दुर्घटना’ लक्ष्य के लिए बड़ा कदम, नागदा–गोधरा खंड पर ‘कवच’ लागू, रतलाम मंडल में पहली बार पूरी तरह सक्रिय सुरक्षा प्रणाली
- रतलाम में ड्रग्स पर पुलिस की सख्ती, 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
- रतलाम में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय विवाहित युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम : RCL सीजन 4: चौथे दिन तक चौकों-छक्कों की बरसात, 12 मैचों में 343 बड़े शॉट… मैच देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे खेल प्रेमी
- रतलाम: माननखेड़ा पुलिस की कार्रवाई: 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ मंदसौर के तीन युवक गिरफ्तार
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
