रतलाम,23अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। तरुण परिषद् संस्थापक व्याख्यान वाचस्पति परम पूज्य आचार्य देवेश श्रीमद् विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. के 140 वे जन्मोत्सव एवं दिपावली पर्व निमित, पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंत सेन सुरीश्वर जी म.सा.के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति धर्म दिवाकर श्रीमद् विजय नित्यसेन सुरीश्वर जी म.सा.आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सुरीश्वर जी म.सा. की आज्ञानुवर्तनी नीमवाला उपाश्रय रतलाम मे चातुर्मास हेतु विराजित साध्वी डॉ. प्रीतिदर्शना श्री जी म.सा.आदि 4 ठाणा की प्रेरणा से तरुण परिषद शाखा रतलाम द्वारा स्थानीय खातीपूरा मोहल्ला(आनंद कालोनी) स्थित संस्कार केंद्र में वंचित समुदाय के बच्चों के साथ दिपावली उत्सव मनाया गया, जिसमें बच्चों को मिठाई पैकेट, फल, रंगोली, दीपक, कापी, पेन का वितरण किया गया एवं सभी को मिठाई खिला कर बस्ती में कपड़े वितरित किए गए।
कार्यक्रम का प्रारंभ मंदिर मे माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, संस्कार केंद्र संचालिका श्रीमती सीमा जी चौरसिया ने सभी को तिलक लगा कर स्वागत किया बच्चों द्वारा संस्कार केंद्र मे कंठस्थ किये गीत,मंत्र, व श्लोक आदि की प्रस्तुति दी गई।
मुख्य अतिथि सेवा भारती जिला योजना प्रमुख योगेश जाट, श्री संघ अध्यक्ष राजेंद्र लुणावत रहे, कार्यक्रम में नवयुवक परिषद अध्यक्ष एवं पार्षद धर्मेंद्र रांका, राष्ट्रीय मंत्री राजकमल दुग्गड, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं ट्रस्टी राजेश खाबिया, तरुण परिषद राष्ट्रीय सह मंत्री प्रांजल कांठी, संस्कार केंद पालक नितिन जी फलोदिया बहू परिषद अध्यक्षा श्रीमती सुनीता दुग्गड, बालिका परिषद सचिव वीरती तलेरा मंचासीन रहे, ट्रस्टी एवं तरुण परिषद संरक्षक पंकज राठौर, कमलेश भण्डारी के मार्गदर्शन तथा संजय जी कोचर, नरेंद्र श्रेष्ठ, कान्हा चौरसिया , एवं बड़ी संख्या मे परिषद साथी एवं स्थानीय बस्ती सदस्यो की उपस्थिति में कार्यक्रम उल्हासपूर्वक संपन्न हुआ।संचालन तरुण परिषद अध्यक्ष भूपेश जी कटारिया ने किया एवं आभार राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री अक्षत जी ओरा ने प्रकट किया ।
