रतलाम 24 अक्टूबर (खबरबाबा.काम)। दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुसार त्योहार की खुशियां बांटने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी सपरिवार रतलाम के वृद्ध आश्रम तथा बालिका आश्रय गृह पहुंचे कलेक्टर के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीलम सिंह बेटियां गुंजन तथा रिया सिंह एवं सुपुत्र ऋषभ सिंह तथा भतीजी कनिका भी बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने वृद्धआश्रम पहुंचे।
साथ ही निवेदिता बालिका आश्रय गृह जाकर बालिकाओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा की इस दौरान कलेक्टर तथा उनका परिवार अत्यंत आत्मीयता के साथ बुजुर्गों तथा बालिकाओं से मिला।
वृद्धाश्रम पहुंचकर कलेक्टर तथा उनके परिवार ने स्नेह तथा आत्मीयता के साथ बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उनके हालचाल जाने।बुजुर्गों ने जो भी बातें बताई उनको पूरे ध्यान से सुना। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कलेक्टर तथा उनके परिवार ने दीपावली की मिठाई तथा फल प्रदान किए ।बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी तथा स्वेटर एवं बुजुर्ग पुरुषों को शर्ट तथा स्वेटर भेंट किए। पटाखे भी प्रदान किए।
चर्चा के दौरान कुछ बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को जानकर विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को कलेक्टर द्वारा दिए गए ।
कलेक्टर ने बुजुर्गों से कहा की मुझे अपना बेटा माने कोई भी परेशानी हो कभी भी बता सकते हैं ।इस दौरान उपस्थित कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा राजेश धनोतिया तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उषा धनोतिया ने भी बुजुर्गों को फल मिठाई प्रदान किए।
कलेक्टर सपरिवार निवेदिता बालिका आश्रय गृह भी पहुंचे बालिकाओं को मिठाई फल पटाखे प्रदान किए जहा बालिकाओं से आत्मीयता के साथ चर्चा की।उनकी परिस्थितियों को जाना। कलेक्टर ने बालिकाओं से कहा कि उनको यदि कोई भी परेशानी हो तो कभी भी कलेक्टर को बता सकती है। कलेक्टर तथा उनकी पत्नी श्रीमती नीलम सिंह ने वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों एवं बालिका गृह की बालिकाओं से कहा कि वे समय-समय पर उनके यहां आते रहेंगे।
