Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : मल्टी-स्टेट फ्रॉड में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार… रतलाम साइबर सेल टीम की कार्रवाई

April 13, 2026

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

April 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों द्वारा चिकित्सक के साथ मारपीट, स्टेशन रोड थाने में प्रकरण दर्ज, चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ ने काम बंद कर नारेबाजी की, एसडीएम से चर्चा के बाद काम शुरू
रतलाम

रतलाम: जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों द्वारा चिकित्सक के साथ मारपीट, स्टेशन रोड थाने में प्रकरण दर्ज, चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ ने काम बंद कर नारेबाजी की, एसडीएम से चर्चा के बाद काम शुरू

EditorBy EditorDecember 9, 2022Updated:December 9, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों द्वारा चिकित्सक के साथ मारपीट, स्टेशन रोड थाने में प्रकरण दर्ज, चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ ने काम बंद कर नारेबाजी की, एसडीएम से चर्चा के बाद काम शुरू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,9दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार सुबह मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन जांच  की बात को लकेर नाराज हो गए। कुछ युवक ईसीजी रूम पर तैनात महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार कर विवाद करने लगे। शोर सुनकर अस्पताल के कर्मचारी और डाक्टर जब समझाने गए तो युवकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर हाथापाई की। इस घटना के बाद अस्पताल के डाक्टर और कर्मचारियों ने नाराज होकर काम बंद कर दिया।

काम बंद करने से पहले डाक्टर और कर्मचारी स्टेशनरोड थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। अस्पताल के डा. विपीन कुमार की रिपोर्ट पर स्टेशनरोड थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश चिकित्सक या चिकित्सा से संबंधित व्यक्तियों की सुरक्षा अधिनियम 2008 के तहत धारा 3/4, 332 के अलावा शासकीय कार्य में बाधा  सहित अन्य धाराओं में अपराध कायम कर लिया है।

सरकारी अस्पताल में मेडिकल ऑफीसर के पद पर पदस्थ फरियादी डा. विपीन कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग की है। कुछ लोग डालुमोदी बाजार निवासी मरीज को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। डाक्टर प्रवण मोदी ने मरीज को चैक किया। इलाज की पर्ची बनाकर परिजनों को बी.पी. तथा ईसीजी की जांच कराने को कहा गया था। मरीज को परिजन ईसीजी वार्ड में लेकर गए। जहां तैनात स्टाफ नर्स के साथ कुछ लोग मरीज की जांच के नाम पर गालीगलौज कर अभद्र व्यवहार करने लगे और कहने लगे कि जांच सही करो। युवकों की इस तरह की हरकत को देख जब समझाने गए तो कुछ लोग उनके साथ भी हाथापाई करने लगे।

फरियादी ने उन्हें समझाने की कोशिश कर बीच बचाव किया तो धक्कामुक्की कर मारपीट करने लगे। इस दौरान डाक्टर प्रणव मोदी और अन्य स्टॉफ के लोग भी आ गए लेकिन वे नहीं माने और शासकीय कार्य नहीं करने देकर शासकीय कार्य में बाधा पैदा की। जब स्टॉफ के अन्य लोगों ने बीच बचाव किया तो धमकी दी।

मरीज के साथ आए युवकों की इस हरकत के बाद अस्पताल के डाक्टर नाराज हो गए और कर्मचारी के साथ स्टेशनरोड थाने पहुंचे। ड्यूटी के दौरान इस तरह की घटना को लेकर नाराज डाक्टरों ने काम बंद कर दिया। सुरक्षा के इंतजाम को लेकर नारेबाजी करने लगे। डाक्टरों का आरोप है कि अस्पताल में सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं है तो फिर डाक्टर्स काम कैसे करेंगे। इस बात को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी का काम बंद कर दिया। डाक्टर समेत अस्पताल का स्टॉफ भी नारेबाजी कर सुरक्षा के इंतजाम कर अभद्र व्यवहार कर हाथपाई करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

एसडीएम एवं सीएसपी मौके पर पहुंचे

काम बंद करने की जानकारी मिलने पर एसडीएम संजीव कुमार पांडेय और सीएसपी हेमंत चौहान मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ से चर्चा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद चिकित्सकों एव स्टाफ काम पर लौटा।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: छात्रावास की छत से गिरकर बालिका की मौत के मामले में ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कलेक्टर से की चर्चा
Next Article रतलाम: जमीन में से बच्चे के रोने की आवाज आने की सूचना पर दौड़ी- दौड़ी पहुंची पुलिस, खुदाई की तो सभी रह गए हैरान
Editor

Related Posts

रतलाम : मल्टी-स्टेट फ्रॉड में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार… रतलाम साइबर सेल टीम की कार्रवाई

April 13, 2026

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

April 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026

रतलाम आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- बंगाल नहीं जाऊंगा, बोले-38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा…. जानिए क्यों कहा-“नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती”

April 12, 2026

रतलाम:प्लेटफार्म नंबर 4 पर दिल-दहलाने वाला हादसा-चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई युवक की जान, CCTV में कैद घटना

April 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : मल्टी-स्टेट फ्रॉड में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार… रतलाम साइबर सेल टीम की कार्रवाई

By EditorApril 13, 2026

रतलाम,13 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम साइबर सेल टीम ने म्यूल अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

April 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026
Top Trending

रतलाम : मल्टी-स्टेट फ्रॉड में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार… रतलाम साइबर सेल टीम की कार्रवाई

By EditorApril 13, 2026

रतलाम,13 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम साइबर सेल टीम ने म्यूल अकाउंट के खिलाफ…

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

By EditorApril 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

By EditorApril 12, 2026

रतलाम, 12 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।आधुनिक जीवनशैली का असर अब सीधे महिलाओं के स्वास्थ्य…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.