रतलाम,16 जनवरी(खबरबाबा.काम)। एक युवती के साथ चार साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले जयस नेता कमलेश्वर डोडियार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जयस नेता अपने खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद से अग्रिम जमानत करने के लिए काफी प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी जयस नेता को राजस्थान के बासँवाड़ा जिले के कुंडल दानपुर गाव से पकड़ा है ।
कमलेश्वर को सोमवार को सरवन पुलिस रतलाम लेकर आई और कोर्ट में पेश किया गया। सरवन थाना प्रभारी अशोक ननामा पुलिस बल के साथ लेकर कमलेश्वर को लेकर आये थे। आरोपी कमलेश्वर पर पहले से ही एक दर्जन पुलिस प्रकरण विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज है।
गौरतलब है कि सैलाना क्षेत्र की 26 वर्षीय युवती ने महिला थाने में जयस नेता कमलेश्वर के खिलाफ 21 नवंबर- 2022 को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उसने बताया था कि आरोपी कमलेश्वर ने उसे शादी का झांसा देकर सगाई की थी। इसके बाद 5 दिसंबर-2018 से लेकर जुलाई-2022 के बीच नशे में धुत्त होकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। 13 दिसंबर को दूसरी लडक़ी से शादी की जानकारी पीडि़ता को जब मिली तो उसने संपर्क किया। इसके बाद भी उसे डराया-धमकाया।
एसपी अभिषेक तिवारी ने महिला की शिकायत के बाद प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए। महिला थाना डीएसपी शीला सुराणा जांच पूरी कर आरोपी जयस नेता कमलेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश में अलग-अलग टीम जांच में जुटी थी। आरोपी कमलेश्वर की फरारी पुलिस के लिए चुनोति बनी हुई थी। एसपी अभिषेक तिवारी ने आरोपी पर 3 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई थी। सूचना पर राजस्थान के बासँवाड़ा जिले के दानपुर के पास कुंडल गाव मे दबिश दी गयी जिसमे आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।
19 नवंबर को जयस के रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र प्रभारी कमलेश्वर डोडियार की ओर से अग्रिम जमानत आवेदन कोर्ट ने निरस्त कर दिया था। इसके बाद पूर्वानुसार तय 13 दिसंबर को होने वाली कमलेश्वर डोडियार की शादी की तारीख भी स्थगति कर दी गई। इसके बाद आरोपी कमलेश्वर कोर्ट में पेश होने के लिए प्रयासरत था, लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरी. अय्यूब खान, उनि अमित शर्मा,उनि जितेंद्र चौहान साइबर सेल प्रभारी, प्र. आर. 228 शैलेंद्र सिंह सोलंकी थाना सरवन प्र. आर. 496 मनीष, प्र. आर. 447 हिमांशु, आर. विपुल भावसार सायबर सेल, आर. 289 रवि चंदेल, आर. 324 हिम्मत सिंह, आर राहुल पाटीदार सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिन्हें पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा पृथक से भी पुरूस्कृत किया जायेगा।