Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम: जानिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को क्यों दी बधाई
मध्यप्रदेश

रतलाम: जानिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को क्यों दी बधाई

EditorBy EditorFebruary 14, 2023Updated:February 14, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जानिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को क्यों दी बधाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

– मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाधान ऑनलाइन में सुलझाए पुराने प्रकरण,सीएम हेल्पलाइन में रतलाम के उच्च प्रदर्शन पर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को बधाई दी

-जनता के आवेदनों पर कार्यवाही में देर करने वाले हुए दंडित

 

 

 

रतलाम 14 फरवरी (खबरबाबा.काम)/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा समाधान ऑनलाइन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न जिलों के आवेदकों की लंबित समस्याओं का ऑनलाइन समाधान करवाया। मुख्यमंत्री ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभागों, जिलों और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करने वाले अधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सीएम हेल्पलाइन में रतलाम जिले के लगातार उच्च प्रदर्शन पर कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की सराहना करते हुए उनको बधाई दी गई।
उल्लेखनीय है कि विगत 5 माह से रतलाम जिला सीएम हेल्पलाइन में लगातार प्रदेश के टॉप 5 जिलों में सम्मिलित रहा है। रतलाम एनआईसी कक्ष में इस अवसर पर डीआईजी  सुशांत सक्सेना, कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, निगमायुक्त हिमांशु भट्ट आदि उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न प्रकरणों में विलंब के दोषी एक विकासखंड चिकित्सा अधिकारी की वेतनवृद्धि रोकने, एक पटवारी के निलंबन, एक प्रकरण में विभागीय जाँच, दो तहसीलदार की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने और एक प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीधी जिले की आवेदिका नीतू पटेल द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में सहायता राशि प्राप्त न होने की शिकायत पर आवेदिका को 51 हजार रूपए की राशि का भुगतान करवाया है। जनपद कार्यालय सीधी को भविष्य में ऐसे प्रकरणों में तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह के एक अन्य प्रकरण में उमरिया जिले के श्री पुरूषोत्तम सिंह के आवेदन पर भी आवश्यक कार्यवाही करते हुए सहायता राशि का भुगतान करवाया गया। सिंगरौली जिले के आवेदक श्री बृजेश की शिकायत पर भी समाधान की कार्यवाही की गई। इस प्रकरण में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरण का निराकरण करने वाले अधिकारी द्वारा मोबाइल नंबर परिवर्तित कर दिए जाने से विलंब हुआ था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आवेदनों के निराकरण के लिए दायित्व निभा रहे अधिकारियों द्वारा मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा का दुरूपयोग न किया जाए।

समाधान ऑनलाइन में उमरिया जिले के श्री नवीन नथिक द्वारा पत्नी बबीता को प्रसूति सहायता राशि के भुगतान में विलंब की शिकायत पर राशि का भुगतान करवाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस प्रकरण में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। दोषी सिद्ध ए.एन.एम. को पद से पृथक करने और सुपरवाईजर को निलंबित करने की कार्यवाही भी पहले की जा चुकी है। रीवा जिले के श्री रोहित पांडे द्वारा ग्राम पैपखरा में नल-जल योजना से पानी न मिलने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए सुचारू जल प्रदाय करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नल-जल योजनाओं से संबंधित तकनीकी खराबियों को समय पर सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता की सुविधा से जुड़े ऐसे कार्यों में लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी-कर्मचारी को दंडित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी से तीन दिन में जाँच करवा कर अवगत कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन जिले के श्री श्यामलाल प्रजापत के जमीन का विवरण ऑनलाइन फीड करवाने के आवेदन पर कार्यवाही न होने को भी गंभीरता से लिया। उन्होंने दोषी सिद्ध 2 तहसीलदारों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने एवं एक पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर के श्री मेघराज गोंड के वन्य-प्राणी द्वारा हमले में घायल होने पर मुआवजा राशि न मिलने का आवेदन दिया था। इस प्रकरण में आवेदक को 50 हजार रूपए की मुआवजा राशि का भुगतान तत्काल करवाया गया। छिंदवाड़ा जिले के दो प्रकरणों में भी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आवेदकों की समस्या का समाधान करवाया। श्री रमेश मर्सकोले द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्त न होने की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया था। समाधान ऑनलाइन में प्रकरण आने के बाद आवेदक को 34 हजार 818 रूपए की छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया गया है। विलंब के दोषी प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। छिंदवाड़ा जिले की ही सुश्री रागिनी सोनी के आवेदन में अंकसूची प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इस प्रकरण में आवेदन को निराकरण के बिना फोर्स क्लोज किए जाने के लिए निजी शिक्षण संस्था के पदाधिकारियों को नोटिस दिया गया है।

सामाजिक न्याय विभाग निराकरण में अव्वल

समाधान ऑनलाइन में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के निराकरण में इस माह 88.52 अंक प्राप्त कर सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग अव्वल रहा है। रेटिंग में जो अन्य विभाग ‘ए‘ श्रेणी में हैं उनमें ऊर्जा विभाग 86.91 अंक के साथ दूसरे, परिवहन विभाग 85.75 अंक के साथ तीसरे, गृह विभाग 85.74 अंक के साथ चौथे स्थान पर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 85.3 अंक के साथ पाँचवें स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री ने इन विभागों को बधाई देते हुए अन्य विभागों द्वारा भी जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही किए जाने और आवेदकों की संतुष्टि के प्रतिशत को बढ़ाने के निर्देश दिए।

शिकायतों के निराकरण में उच्च प्रदर्शन वाले जिलों में सीहोर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर, सिवनी, बुरहानपुर, अलीराजपुर, रतलाम, शाजापुर और खरगोन शामिल हैं। सीहोर जिला 83.23 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन जिलों के कलेक्टर्स को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैतूल जिले के सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री नरेन्द्र गौतम, दतिया के ऊर्जा विभाग के कनिष्ठ यंत्री श्री राहुल रंजन, रायसेन के खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कनष्ठि आपूर्ति अधिकारी श्री संदीप भार्गव और बुरहानपुर के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप यंत्री श्री अशोक पाटिल को आमजन की संतुष्टि का प्रतिशत शत-प्रतिशत बनाए रखने की उपलब्धि के लिए बधाई दी।

समाधान ऑनलाइन में मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  मनीष रस्तोगी और राज्य लोक सेवा अभिकरण के कार्यपालन संचालक  अभिजीत अग्रवाल उपस्थित थे।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: स्टेशन आने-जाने के लिए न्यू एंट्री रोड का उद्घाटन कल, जाम से मिलेगी मुक्ति, डाट की पुलिया का भी होगा लोकार्पण
Next Article होमवर्क-असाइनमेंट, UPSC का कठिन सवाल…सबकुछ बता रहा ChatGPT, दुनिया भर में बना चर्चा का विषय, जानिए क्या है ChatGPT
Editor

Related Posts

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

April 9, 2026

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता मंदिर लोक और…

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026
Top Trending

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता…

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पीएनजी नेटवर्क बढाने तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को पीएनजी…

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

By EditorApril 9, 2026

रतलाम,9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर का हृदय स्थल दो बत्ती चौराहा गुरुवार…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.