रतलाम,17मार्च(खबरबाबा.काम)। जिले में शुक्रवार तड़के 4:00 बजे से बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली के साथ ही बारिश ने किसानों को एक बार फिर से रुला दिया। किसानों के अनुसार बारिश उनके मुंह में आने वाला छिन गया है। शहर में कुछ क्षेत्र में ओले गिरने के भी समाचार है।
रतलाम शहर और आसपास के गांव में सुबह करीब 1 घंटे तक बरसात के बाद सुबह 11:00 बजे दोबारा बरसात का दौर शुरू हो गया। सुबह से छाए हुए घने काले बादलों के कारण आवाजाही और घरों के अंदर काम में भी परेशानी होती रही। अचानक हुई बरसात के कारण शहर में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही।
रतलाम की कृषि उपज मंडी में रखी गेहूं, चना, लहसुन प्याज सहित अन्य फसलें भीग गई। किसानों के अनुसार लाखों का नुकसान हुआ है।
दूसरी ओर खेतों में कट रही या कटने के लिए तैयार खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई है। शहर के आसपास के कई क्षेत्रों में खेतों में काटकर राखी फसल बारिश से भीग गई और कई जगह खेत की फसलें ऑडी भी हो गई।
असमय हुई बारिश ने ठंडक भी दोबारा बढ़ा दी है।साथ ही जिले के पिपलोदा जावरा क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह तेज आंधी भी चली जिससे भी कई स्थानों पर छोटे नुकसान हुए हैं।