Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026

रतलाम आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- बंगाल नहीं जाऊंगा, बोले-38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा…. जानिए क्यों कहा-“नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती”

April 12, 2026

रतलाम:प्लेटफार्म नंबर 4 पर दिल-दहलाने वाला हादसा-चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई युवक की जान, CCTV में कैद घटना

April 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: भगवान का चिंतन ही बुरी परिस्थितियों से बचाएगा – महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का दूसरा दिन
रतलाम

रतलाम: भगवान का चिंतन ही बुरी परिस्थितियों से बचाएगा – महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का दूसरा दिन

EditorBy EditorMay 30, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: भगवान का चिंतन ही बुरी परिस्थितियों से बचाएगा – महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का दूसरा दिन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 30 मई (खबरबाबा.काम)। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी महाराज के सानिध्य में विधायक श्री काश्यप ने पौथी पूजन की। कथा में मुख्य अतिथि म.प्र. संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष भरतदास बैरागी रहे। उन्होने स्वामीजी का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। कथा के पूर्व विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा स्वामी जी का स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस दौरान मोहनलाल भट्ट, गोविन्द काकानी, मनोहर पोरवाल, संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप उपस्थित रहे। स्वामीजी के मुखारविंद से कथा सुनने के लिए हजारों श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

कथा के दूसरे दिन महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी ने कलयुग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस युग में भी अच्छे लोग होते है, इस बात का साक्षात प्रमाण यह कथा है, जिसका आयोजन राजनीति, सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले विधायक चेतन्य काश्यप कथा करा रहे है। सबको अच्छे काम को प्रोत्साहित करना चाहिए। कलयुग का जितना समय है उतना रहेगा। हम सोचते है कि जब परिस्थिति बदलेगी तब हम कुछ करेंगे। कथा का संदेश यह कहता है कि परिस्थिति बदलने का इंतजार मत करों, आप अभी से प्रयत्न करो परिस्थिति अपने आप बदल जाएगी। उन्होने कहा कि परिस्थिति किसी को रोकती नहीं है लेकिन लोग सुविधा भोगी हो गए है, जो लोग परिस्थिति बदलने की राह देखते है।

स्वामीजी ने कहा कि भगवान का चिंतन ही बूरी परिस्थितियों से बचा सकता है, इसलिए सबको भगवान का चिंतन करना चाहिए। कोई कुछ भी कहे आप भगवान का कीर्तन करना छोड़ना नहीं। समय के फेर ने हमारी प्रवृति ऐसी बना दी है कि परिवार के साथ हम फिल्म देखने जाते है लेकिन कथा सुनने नहीं जाते। जबकि कथा में भी परिवार के साथ जाना चाहिए। यदि बच्चों को संस्कारी बनना है तो उन्हे बचपन से ही कथा में लेकर जाए। हर बच्चे को धर्म की जानकारी होना चाहिए, क्योकि स्कूलों में शिक्षा दे सकते है लेकिन संस्कार कथाओं से मिलेंगे।

मुख्य अतिथि श्री बैरागी ने इस अवसर पर कहा कि यह भागवत सामान्य नहीं है। आज गंगा दशहरा है और रतलाम में इसके माध्यम से ज्ञान की गंगा प्रवाहित हो रही है। इससे समाज सुदृढ़, चरित्रवान और निष्ठावान बनता है। उन्होने कहा कि मातृ शक्ति पीढ़ियों को आगे बढ़ाती है। परिवार कैसा बने वह मातृ शक्ति पर ही निर्भर करता है। मातृ शक्ति ही संपूर्ण भारत का निर्माण कर राष्ट्र को वैभव पर ले जा सकती है। ऐसे धार्मिक प्रसंगों के कारण ही आज भारत पुनः विश्व गुरू के रूप में स्थापित होने जा रहा है।

कथा के आरंभ में श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ ट्रस्ट मंडल के राजेंद्र लुणावत एवं ट्रस्टीगण, श्री मारवाड़ी सेन समाज के सूर्यप्रकाश तंवर, जगदीश वर्मा, संजय पंवार, विनोद तंवर, जयप्रकाश वर्मा, मनीष तंवर, कपिल सेन एवं समाजजन, मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अशोक सोनी एवं साथी, मेवाड़ा भाम्भी सूत्रकार समाज के जगदीश हरारिया एवं समाजजन, श्रीमाली ब्राहम्ण समाज के प्रकाश व्यास एवं समाजजन, श्री वाल्मीकि समाज के विजय खरे, कमल पटेल एवं साथीगण, श्री वैष्णव बैरागी समाज के संतोष बैरागी, सर्जुदास बैरागी, मुकेश बैरागी, शिवनारायण बैरागी, मनोहर बैरागी एवं समाजजन, श्री गोपाल गोशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद सुरेका एवं ट्रस्ट मंडल, आर्ट ऑफ लीविंग जिला प्रमुख भाग्यवानी, रविंद्र गहलोत एवं साथी, जनशक्ति संस्था राधावल्लभ खंडेलवाल एवं साथी, भाजपा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित एवं मंडल पदाधिकारीगण, बरबड़ हनुमान मंदिर ट्रस्ट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी व सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित विभिन्न संगठनों ने किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: जिले के प्रभारी और प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क हादसे में घायल
Next Article रतलाम: युवा फिल्म निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा को एक और सफलता,120 देशों की तेरह हजार फिल्मों में से चयनित हुई शार्ट फिल्म “एहसास”,अन्तर्राष्ट्रिय फिल्म फेस्टिवल में होगी प्रदर्शित
Editor

Related Posts

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026

रतलाम आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- बंगाल नहीं जाऊंगा, बोले-38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा…. जानिए क्यों कहा-“नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती”

April 12, 2026

रतलाम:प्लेटफार्म नंबर 4 पर दिल-दहलाने वाला हादसा-चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई युवक की जान, CCTV में कैद घटना

April 11, 2026

रतलाम: ढोढर चौकी पुलिस की कार्रवाई- अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा राउंड सहित आरोपी गिरफ्तार

April 11, 2026

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

By EditorApril 12, 2026

रतलाम,12अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 वर्ष 2026 का भव्य सुपर फाइनल मुकाबला फाइनेंस…

रतलाम आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- बंगाल नहीं जाऊंगा, बोले-38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा…. जानिए क्यों कहा-“नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती”

April 12, 2026

रतलाम:प्लेटफार्म नंबर 4 पर दिल-दहलाने वाला हादसा-चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई युवक की जान, CCTV में कैद घटना

April 11, 2026
Top Trending

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

By EditorApril 12, 2026

रतलाम,12अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 वर्ष 2026 का भव्य सुपर…

रतलाम आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- बंगाल नहीं जाऊंगा, बोले-38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा…. जानिए क्यों कहा-“नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती”

By EditorApril 12, 2026

रतलाम,12अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार…

रतलाम:प्लेटफार्म नंबर 4 पर दिल-दहलाने वाला हादसा-चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई युवक की जान, CCTV में कैद घटना

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। शुक्रवार दोपहर करीब 2:35 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.