Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

April 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: धर्म और देश एक-दूसरे के पूरक, दोनों का होना जरूरी- महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का तीसरा दिन
रतलाम

रतलाम: धर्म और देश एक-दूसरे के पूरक, दोनों का होना जरूरी- महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का तीसरा दिन

EditorBy EditorMay 31, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: धर्म और देश एक-दूसरे के पूरक, दोनों का होना जरूरी- महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती,- चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का तीसरा दिन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम, 31 मई (खबरबाबा.काम)।  इस देश में रहना है, तो धर्म को मानने वाले बने। पृथ्वी, गाय, गंगा को मां मानने की प्रवृत्ति रखे। देश को सम्मान देने की प्रवृत्ति हो। यदि आपके अंदर यह प्रवृत्ति नहीं है, तो आप देश में रहने लायक नहीं है। लोग इस बात में उलझते है कि धर्म बड़ा या देश, लेकिन वास्तव में दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। हमारे जीवन में दोनों का होना जरूरी है।

यह उदगार महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी महाराज ने व्यक्त किए। बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में तीसरे दिन की कथा का शुभारंभ फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने पूजा-अर्चना कर किया।

कथा में मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा रहे। उन्होने स्वामीजी का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। कथा के पूर्व विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा स्वामी जी का स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस दौरान मोहनलाल भट्ट, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, निशा सोमानी, देवश्री पुरोहित, अनिता वसावा, अनिता कटारा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

स्वामीजी ने कहा कि वर्तमान में लोग भ्रम फैलाने में लगे है। इसमें सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। हम जो भी कहे हमारी कोई नहीं सुनता, क्योकि आजकल सोशल मीडिया का चलन हो गया है। हनुमान जयंती को लेकर भी किसी ने भ्रम फैलाया कि यह जयंती नहीं जन्मोत्सव है लेकिन शास्त्रों में इसका कोई उल्लेख नहीं है। शास्त्रों के अनुसार जयंती ही होती है, इसलिए वर्तमान समय में कोई भी मैसेज आए, तो उसकी प्रामाणिकता पता कर लेना चाहिए। सत्य वहीं होता है, जो शास्त्रों में है। उन्होने कहा कि परमात्मा कोई भेद नहीं करता है। परमात्मा एक ही होता है। उसके कोई रूप नहीं है। वह आपकी प्रवृत्ति के अनुसार अवतरण लेता है। परमात्मा को जानने के लिए अध्ययन कीजिए। शास्त्रों का, पुराणों का, जैसे-जैसे जानोगे, वैसे-वैसे परमात्मा आपको समझ में आते जाऐंगे। स्वामीजी ने कहा दूसरों की भलाई से बड़ा धर्म नहीं है। धर्म की तो परिभाषा ही यही है। संसार में दूसरों के काम आने की प्रवृत्ति धर्म ही सिखाता है।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने इस मौके पर कहा कि विधायक काश्यप जी के माध्यम से पूरा रतलाम धर्ममय हो रहा है। वे प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते है। खेल, शिक्षा, समाज और धर्म के क्षेत्र में उनके कार्य अभिनंदनीय है।

ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि स्वामी जी के मुखारविंद से कथा श्रवण करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। विधायक काश्यप जी की धर्म के प्रति बड़ी आस्था है। वे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर रहे है।

कथा के तीसरे दिन स्वामी जी का स्वागत श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज, आर.एम.पी. डॉक्टर एसोसिएशन, श्री कसेरा सुधा समाज, श्री महावीर स्वामी जैन फाउंडेशन, भाजपा अंबेडकर मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव समिति एवं पंचेश्वर महादेव थावरिया बाजार, जीव दया समिति, प्रभु प्रेमी संघ, समन्वय परिवार, चिंतामन गणेश मंदिर समिति पैलेस रोड, तुलसी परिवार, रामजी राम भगवत कथा समिति, श्री राजपूत नवयुवक मंडल, रतलाम लॉ कॉलेज की ओर से ट्रस्टी अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, झालानी परिवार, मानव सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पार्षद द्वारा निगमकर्मी के साथ मारपीट, काम बंद कर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे
Next Article रतलाम : शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम को निश्चित तौर पर नगर से महानगर बनाएंगे ,- कायाकल्प योजना में 2 करोड़ 80 लाख के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन
Editor

Related Posts

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

April 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026

रतलाम आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- बंगाल नहीं जाऊंगा, बोले-38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा…. जानिए क्यों कहा-“नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती”

April 12, 2026

रतलाम:प्लेटफार्म नंबर 4 पर दिल-दहलाने वाला हादसा-चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई युवक की जान, CCTV में कैद घटना

April 11, 2026

रतलाम: ढोढर चौकी पुलिस की कार्रवाई- अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा राउंड सहित आरोपी गिरफ्तार

April 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

By EditorApril 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026
Top Trending

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

By EditorApril 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

By EditorApril 12, 2026

रतलाम, 12 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।आधुनिक जीवनशैली का असर अब सीधे महिलाओं के स्वास्थ्य…

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

By EditorApril 12, 2026

रतलाम,12अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 वर्ष 2026 का भव्य सुपर…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.