Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती,- सभी सुखी, समृद्ध हो और ऐसे आयोजन करते रहे की कामना के साथ चेतन्य काश्यप फाउंडेशन और हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति
रतलाम

रतलाम: धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती,- सभी सुखी, समृद्ध हो और ऐसे आयोजन करते रहे की कामना के साथ चेतन्य काश्यप फाउंडेशन और हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति

EditorBy EditorJune 5, 2023Updated:June 5, 2023No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती,- सभी सुखी, समृद्ध हो और ऐसे आयोजन करते रहे की कामना के साथ चेतन्य काश्यप फाउंडेशन और हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम, 5 जून ,(खबरबाबा.काम)। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा में जो कुछ भी श्रवण किया है, उसे अपने आचरण में आत्मसात करेंगे। जीवन के सर्वांगीण विकास में भक्ति और ज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान है। इसे निरंतर बढ़ाते रहे। रतलाम में भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक और धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा।

यह उद्गार महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंदजी सरस्वती महाराज ने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के विश्राम सत्र में कहे।

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहित पर व्यास पीठ से पौथी पूजन कर शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सांसद गुमानसिंह डामोर मुख्य अतिथि रहे। फाउंडेशन अध्यक्ष, विधायक चेतन्य काश्यप एवं श्रीमती नीता काश्यप ने भागवत जी को विदा किया। इस अवसर पर मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, श्रवण काश्यप आदि उपस्थित रहे। सांसद के साथ जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल ने स्वामीजी के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद लिया।


कथा के अंतिम दिन स्वामीजी ने कहा कि शरीर के साथ मन भी स्वस्थ होना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रतलाम के विधायक चेतन्य काश्यप ने मेडिकल कॉलेज शुरू कराया है और मन को स्वस्थ रखने के लिए कथा करवा रहे है। इस प्रकार इनके द्वारा मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखने का काम किया गया है। जीवन की आपाधापी में आपका तन-मन स्वस्थ रहे, उसका इन्होने ध्यान रखा है। इसके साथ ही रतलाम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है और सामाजिक समरसता के भाव से हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम किया है।


स्वामीजी ने कहा कि रतलाम के लोगों में धर्म के प्रति बड़ी निष्ठा है। जैसे रतलाम की सेव का स्वाद कहीं नहीं मिलता है, वैसे ही यहां जैसे श्रोता भी कहीं नहीं मिलते है। विधायक काश्यप के प्रयासों से यह शहर अब सेव, साड़ी और सोना ही नहीं अपनी संस्कृति के लिए भी पहचाना जाएगा। स्वामीजी ने कहा कि कानों से अच्छा सुनो, आंखों से अच्छा देखो और मुंह से अच्छा बोलो, जिस मार्ग पर महापुरुष चले उस मार्ग पर चलो। मनमानी करोगे तो भटक जाओगे। आपको भटकाने वाले बहुत लोग मिलेंगे, ऐसे लोगों से बचना चाहिए। आप अच्छे काम करते जाओ, परिणाम की चिंता भगवान पर छोड़ दो। भगवान के यहां देर है, अंधेर नहीं।
स्वामीजी ने उन्होने सर्व कल्याण की कामना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन किया। तत्पश्चात महाआरती की गई।

इस अवसर पर सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि जिसने भागवत कथा का श्रवण किया है, उसे मोक्ष की प्राप्ती होना सुनिश्चित है। ऐसा कहा जाता है कि जहां भागवत कथा का आयोजन होता है, भगवान स्वयं वहां उपस्थित होते है, उनके दर्शन भले ही नहीं होते, लेकिन आशीर्वाद मिलता है। हम सभी को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाया जा सके। चेतन्य काश्यप जिस तरह से रतलाम के विकास में लगे है, उसी तरह से भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का काम भी कर रहे है।

कथा ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश – विधायक चेतन्य काश्यप

कथा के समापन अवसर पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि स्वामीजी के मुखारविंद से 7 दिनों से ज्ञान की गंगा में यह संदेश मिला है कि वर्तमान समाज, धर्म, राजनीति, युवाओं के विकास में संस्कार जरूरी है। वर्तमान में परिवार तेजी से टूट रहे है, इसलिए संस्कारों से उन्हे जोडे़ रखना जरूरी है। सभी समाजों ने यहां एक मंच पर आकर सामाजिक समरसता का उदाहरण दिया है, जिससे रतलाम का गौरव बढ़ा है। श्री काश्यप ने कहा कि उन्हे सबसे बड़ा संतोष रतलाम में मेडिकल कॉलेज शुरू होने से मिला है।

श्री काश्यप ने इस मौके पर पर कथा के दौरान सक्रिय सहयोग देने वाले हरिहर सेवा समिति के मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, कथा से जुड़ा कार्य संयोजन करने में मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, भोजन व्यवस्था संयोजन महापौर प्रहलाद पटेल व 200 कार्यकर्ताओं की टीम, भव्य कलश यात्रा संयोजन में ताराबेन सोनी, राखी व्यास, देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी, अनिता वसावा, अनिता कटारा व 30 महिलाओं की टीम, कलश यात्रा मार्ग संयोजन में मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित व टीम, मंच व्यवस्था विपिन पोरवाल, प्रद्युम्न मजावदिया, भूपेंद्र कावड़िया, योगेश पापटवाल, वीआईपी बैठक व्यवस्था जयवंत कोठारी व टीम, भोजन बनाने की व्यवस्था धीरज व्यास, भण्डार व्यवस्था प्रकाश पटवा, कार्यक्रम संचालन विकास शैवाल, भक्तों को मैजिक वाहन से लाने के लिए अशोक पंचौली व संजय सोलंकी, स्वामीजी की कथापरायण को भक्तों तक फेसबुक, यू-ट्युब एवं लाईव ऑडियो-वीडियो के माध्यम से पहुँचाने वाली टीम के समस्त सदस्यों के साथ कथा में पधारे समस्त भक्तों का आभार व्यक्त किया।

कथा के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल एवं भोजन व्यवस्था टीम, काकानी परिवार, श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट, सनातन सोश्यल ग्रुप एवं सनातन धर्म सभा, पाटीदार समाज, नमो ग्रुप, भाजपा महिला मोर्चा, सनातन सोश्यल ग्रुप एवं सनातन धर्मसभा, उत्सव महिला समिति, माहेश्वरी समाज एवं महिला प्रगति मंडल, भारतीय स्त्री शक्ति शाखा, संयुक्त माली समाज, दाऊजी धाम यूवा समिति, कसेरा सागल साथ समाज, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, पांचाल समाज, महाराष्ट्र समाज, ब्रह्मकुमारी आश्रम की दीदी बहने, भोजन व्यवस्था के सभी सदस्यगण, गोपालसिंहजी गहलोत मित्र मंडल, नागर ब्राह्मण समाज, अखिल भारतीय कुभकार महासंघ, शिव शक्ति ग्रुप अलकापुरी, श्रीराम नवयुवक मंडल एवं किसान संघ द्वारा स्वामीजी का स्वागत अभिनन्दन कर आशीर्वाद लिया गया।

Post Views: 1
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: ये भगवा रंग फेम गायिका शहनाज अख्तर की रतलाम में भजन संध्या,10 जून को होगा आयोजन
Next Article भोपाल: पाठ्य-पुस्तक में भगवान परशुराम की जीवन गाथा शामिल होगी: मुख्यमंत्री श्री चौहान, परशुराम जन्म-स्थली जानापाव दिव्य और भव्य केंद्र के रूप में उभरेगा, परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा,भोपाल के जम्बूरी मैदान में हुआ ब्राह्मण महाकुंभ
Editor

Related Posts

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत…

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026
Top Trending

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह…

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.