Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: संत भगवान के प्रतिनिधि के रूप में देश, धर्म और संस्कृति जागरण का कार्य करते है – महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी, – चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का पांचवा दिन
रतलाम

रतलाम: संत भगवान के प्रतिनिधि के रूप में देश, धर्म और संस्कृति जागरण का कार्य करते है – महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी, – चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का पांचवा दिन

EditorBy EditorJune 3, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: संत भगवान के प्रतिनिधि के रूप में देश, धर्म और संस्कृति जागरण का कार्य करते है – महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी, – चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का पांचवा दिन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

– मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, स्वामी श्री देवस्वरूपानंद महाराज, सुजान महाराज, बाबा सत्यनारायण मौर्य ने स्वामीजी का स्वागत अभिनंदन कर लिया आशीर्वाद

रतलाम, 2 जून (खबरबाबा.काम)। संत भगवान के प्रतिनिधि के रूप में देश, धर्म और संस्कृति जागरण का कार्य कथाओं के माध्यम से करते है। इसी क्रम में रतलाम में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित ज्ञान यज्ञ धर्म जागरण का अभिनव अनुपम और अनुकरणीय आदर्श स्थापित कर चुका है। पानी जब सिर से ऊपर निकल जाता है, तब भगवान अवतरित होते हैं। संत महात्माओं का कर्तव्य है कि समाज को धर्म के प्रति जागृत करें। भगवान का अवतार भक्तों के लिए होता है। बिना भक्ति, ज्ञान व बोध के भगवान समझ नहीं आएंगे। भगवान सर्वत्र है, लेकिन दिखाई नहीं देते हैं। लकड़ी के संघर्षण से जैसे अग्नि प्रकट होती है, उसी तरह से तप, तपस्या और चिंतन करने से भगवान प्रकट होते हैं।


यह उद्गार महामण्डलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी  महाराज ने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पांचवे सत्र में भगवान श्री कृष्ण की मनोहारी बाल सुलभ लीलाओं का भजन संकीर्तन के साथ जीवंत वर्णन किया। जिस पर भक्तों ने झूमते, नाचते, गाते हर्ष व्यक्त किया।

कथा में मुख्य अतिथि सांसद सुधीर गुप्ता, स्वामी श्री देवस्वरूपानंद महाराज, सुजान महाराज, बाबा सत्यनारायण मौर्य रहे। इनके द्वारा स्वामीजी का स्वागत अभिनंदन किया गया। सांसद गुप्ता ने विधायक श्री चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। इस दौरान मोहनलाल भट्ट, मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, श्रवण काश्यप आदि उपस्थित रहे।


स्वमीजी ने कहा कि भगवान हमारे दिल, दृष्टि, संबंध, प्रवृत्ति, सोच, विचार में है। भगवान कहते हैं तुम जैसी सोच और दृष्टि रखोगे, मैं उस संबंध को निभाने के लिए तुम्हारे सामने आ जाऊंगा। जीवन में तन, मन, वचन से कोई भी काम करो तो आप सफल होंगे। भगवान भक्त के आगे स्वयं को हमेशा हारा हुआ मानते हैं। घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए हल्दी, तेल, पानी मिलाकर भगवान के नाम का उच्चारण करके घर में छिड़काव करें। इस प्रयोग से शांति मिलती है।

स्वामीजी ने कहा कि रतलाम विधायक चेतन्य कश्यप की समाज के प्रति जो दायित्व निर्वाह करने की प्रवृत्ति है, वह एक उदाहरण है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। केंद्र और राज्य सरकार के पहले रतलाम के लिए विधायक काश्यप ने ऑक्सीजन की बुकिंग की। उसके बाद केंद्र और राज्य सरकार ने व्यवस्था की। इसके लिए इनका सम्मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हो तो कम रहेगा।

कथा में सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि कथा हमारी सनातन परंपरा का आधार है। कथा जहां होती है, वहीं सनातन जीवन का आनंद रहता है। लोकसभा के नए भवन में धर्म दंड की स्थापना हुई है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में धर्म और आध्यात्म का प्रचार हो रहा है। विधायक काश्यप जी सेवा संकल्पों को पूरा करने में लगे हुए है। कथा का आयोजन भी धर्म की सेवा है। कथा के पूर्व बाबा सत्यनारायण मौर्य ने कविता पाठ किया।

कथा के पूर्व झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, शिक्षक सांस्कृतिक मंच, लायंस क्लब, रतलाम स्थापना महोत्सव समिति, मेढ़ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, कटारिया फाउंडेशन, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, रतलाम ओलंपिक एसोसिएशन, श्री सिखवाल ब्राह्मण महिला मंडल, भाजपा जिला अंत्योदय प्रकोष्ठ, राठौर तेली समाज, भाजपा किसान मोर्चा, केशरिया जागृति मंच, सहजयोग, युवक महासंघ, नित्यानंद धाम, हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज, गुजराती सेन समाज अनंत नारायण मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृति संस्थाओं ने स्वामीजी का स्वागत अभिनंदन किया।

Post Views: 1
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleओडिशा में तीन ट्रेनों की टक्कर, अब तक 233 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा घायल, जानिए अब तक के महत्वपूर्ण अपडेट
Next Article रतलाम: कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की एक और बड़ी कार्रवाई-स्वयं जाकर 34 पीड़ितों को उनके प्लाट का कब्जा दिलाया
Editor

Related Posts

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत…

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026
Top Trending

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह…

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.