रतलाम,16 जुलाई (खबरबाबा.काम)। रतलाम पुलिस ने नकली नोट बनाकर बाजार में सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे नकली नोट और इन्हें बनाने का सामान भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा को सूचना प्राप्त हुई कि भारतीय मुद्रा की हुबहु दिखने वाली नकली मुद्रा बना कर उसे बाजार में चला कर लाभ कमाने के गोरखधंधे में संलिप्त लोग राजस्थान सीमा पर सक्रीय है। सुचना के आधार पर एसपी श्री बहुगुणा ने अधीनस्थ अधिकारियो को नकली नोट बना कर बाजार में चलाने वालो का भाण्डाफोड कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), जावरा रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी पिपलौदा रेवल सिंह बरडे के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम द्वारा सुखेडा में नकली भारतीय मुद्रा बना कर चलाने और बनाने वाले गिरोह को के ठिकानों के बारे में सूचना एकत्रित कर उनके ठिकानों पर दबिश दी गई । दबिश के दौरान सुखेडा तथा आसपास के गांव के आरोपियों को गिरफ्तार कर 500 – 500 रूपये के नकली नोट बनाने वाले उपकरण, सामग्री, नकली नोट आदि बरामद किये गये तथा आरोपियों की गिरफ्तारी कर थान पिपलौदा पर धारा – 489-क, 489- ख, 489-ग, 489- घ/34 भारतीय दण्ड विधान कायम किया गया। अपराध में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की जानकारी –
*1.* पुष्कर पिता पुनालाल निनामा, निवासी केसरपुरा पुलिस थाना पिपलौदा जिला रतलाम मध्य प्रदेश।
*2.* मनीष पिता पन्नालाल , निवासी लोधा मोहल्ला ग्राम सुखेड़ा पुलिस चौकी सुखेडा थाना पिपलौदा जिला रतलाम मध्य प्रदेश।
*3.* दीपक पिता कमल , निवासी लोधा मोहल्ला ग्राम सुखेडा थाना पिपलौदा जिला रतलाम मध्य प्रदेश।
अपराध में संलिप्त नकली नोट बनाने,सप्लाय करने वाले अन्य आरोपी, अपराध में नकली नोट का सप्लाय करने तथा उसके खपाने वाले और भी आरोपी संलिप्त है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है तथा जल्द ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जावेगी।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक रेवलसिंह बरडे, चौकी प्रभारी सुखेडा उप निरीक्षक कुलदीप देथलिया, सउनिरी सीताराम तेनिवार, प्रधान आरक्षक नीरज त्यागी, आरक्षक अनिल सोलंकी , आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक होकमसिंह कमलेश बुनकर, शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, सायबर सेल रतलाम मनमोहन शर्मा, विपुल भावसार,मंयक व्यास ,राहुल पाटीदार, सादीक मंसुरी, अनिल पाटीदार, राकेश पाटीदार, संजय डामोर,आशिष शर्मा,सैनिक बापुसिंह ,सैनिक कृष्णदास बैरागी,सैनिक अशोक कुमावत का सराहनीय योगदान रहा ।
