रतलाम,16जुलाई(खबरबाबा.काम)। सैलाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 60 किलो ग्राम डोडा चूरा व अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना इडला मौर्य के मार्गदर्शन में सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान के नेतृत्व में थाना सैलाना की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की
जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।
सैलाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक सफेद रंग की महिन्द्रा एक्सयुवी 300 कार में जफर खान व इमरान नाम के दो व्यक्ति 03 काले रंग के प्लास्टिक के बोरो मे डोडाचुरा लेकर जावरा तरफ से बोदिना, सैलाना होते हुये राजस्थान की तरफ कही जाने वाले है। कार में इनके पास हथियार भी हो सकते है। यदि इन्हे तत्काल घेरा बंदी कर पकडा जाये तो सफलता मिल सकती है।
सूचना पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश लेकर सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान ने तत्काल बोदिना फन्टा सैलाना पर नाका बंदी कर दी। मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के आधार पर संदिग्ध कार को रोकते हुए पुलिस ने जफर खान पिता अजीज खान उम्र 38 साल निवासी न्यु काजीपुरा रतलाम हाल महावीर कालोनी जावरा तथा उसके पास बेठे इमरान पिता मोहम्मद रफीक उम्र 34 साल निवासी मेवातीपुरा जावरा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन प्लास्टिक की बोरियो से 60 किलो डोडा चूरा बरामद किया। जब्त डोडा चूरा की कीमत 3 लाख रुपए है। तलाशी मे आरोपी जफर खान पिता अजीज खान निवासी न्यु काजीपुरा रतलाम से एक देशी पिस्टल मय तीन जिन्दा कारतुस तथा घटना मे प्रयुक्त एक सफेद रंग की कार जप्त कर उक्त दोनो आरोपियो के विरुध धारा -8/15 एनडीपीएस एक्ट व धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपियो से उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा व पिस्टल के बारे मे पुछताछ कर जानकारी प्राप्त की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
जफर खान पिता अजीज खान उम्र 38 साल नि. न्यु काजीपुरा रतलाम हाल महावीर कालोनी जावरा
इमरान पिता मोहम्मद रफीक उम्र 34 साल निवासी मेवातीपुरा जावरा ।
