Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » 77th Independence Day:’अगले साल भी 15 अगस्त को देश की सफलता का गौरव गान करूंगा’, लालकिला से पीएम मोदी का एलान
देश

77th Independence Day:’अगले साल भी 15 अगस्त को देश की सफलता का गौरव गान करूंगा’, लालकिला से पीएम मोदी का एलान

EditorBy EditorAugust 15, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
77th Independence Day:’अगले साल भी 15 अगस्त को देश की सफलता का गौरव गान करूंगा’, लालकिला से पीएम मोदी का एलान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

नई दिल्ली,15अगस्त(खबरबाबा.काम)।देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 10वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। उन्होंने देश को संबोधित किया। इस बार स्वदेशी 105 mm फील्ड गन से तिरंगे को सलामी दी गई। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का संबोधन बेहद खास रहा। राजधानी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी से कड़ी नजर रखी जा रही है। इस राष्ट्रीय उत्सव के लिए ज्ञान पथ को फूलों और जी-20 के प्रतीक चिह्न से सजाया गया है।

भाषण खत्म करने के बाद बच्चों के बीच पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर करीब 90 मिनट का भाषण दिया। भाषण खत्म होने के बाद वे हर बार की तरह एक बार फिर बच्चों के बीच पहुंचे।

अगले साल भी 15 अगस्त को लाल किले से देश की सफलता का गौरव गान करूंगा-पीएम मोदी

2014 में मैंने आपसे सुधार लाने का वादा किया था और मैंने पूरी कोशिश की थी। पांच साल में वह वादा विश्वास में बदल गया। मैंने देश के लिए कठोर परिश्रम किया। 2019 में परफॉर्मेंस के आधार पर आपने हमें खुलकर समर्थन किया। 2047 के सपनों को पूरा करने का अगला पांच साल है। अगले साल इसी 15 अगस्त को देश की प्रगति और सफलता का गौरव गान आपके सामने प्रस्तुत करूंगा।

भ्रष्टाचार, परिवारवाद,तुष्टिकरण के खिलाफ लड़ाई

आंख मिचौली बंद करके आंख से आंख मिलाकर बात करने का समय है। भ्रष्टाचार से मुक्ति और जंग हर क्षेत्र में होना चाहिए। ये मेरे जीवन का कमिटमेंट है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा। परिवारवाद ने देश को जकड़कर रखा है।  देश के लोगों का हक छीना है। तुष्टिकरण ने देश के राष्ट्रीय चरित्र को तहस-नहस कर दिया है दाग लगा दिया है। इन तीन बुराइयों के खिलाफ पूरे सामर्थ्य के साथ लड़ना है।

2047 में देश विकसित भारत बनकर रहेगा-पीएम मोदी

मैं आज लाल किले सा आपकी मदद मांगने आया हूं, आशीर्वाद मांगने आया है। देश की आवश्यकताओं को जो परखा है, अनुभव के आधार पर जो समझा है उसके आधार पर कुछ चीजों को आपके सामने रखना चाहता हूं। 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा तब दुनिया भारत का तिरंगा झंडा विकसित भारत का तिरंगा झंडा होना चाहिए। हमें रुकना नहीं है। शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता की जरूरत है।

भारत न थकता है, न रुकता है, न हांफता है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 25 साल ने नई संसद की चर्चा हो रही थी लेकिन यह मोदी है कि जिसने समय से पहले नई संसद बनाकर रख दी। ये काम करनेवाली सरकार है। यह नया भारत है जो आत्मविश्वास से भरा हुआ है। संकल्पों को चरितार्थ करने के लिए जी जान से जुटा हुआ भारत है। यह भारत न रुकता है, न थकता है, न हांफता है और न हारता है।

महंगाई ने पूरी दुनिया को जकड़ रखा है-पीएम मोदी

भारत ने महंगाई को नियंत्रित करने का भरसक प्रयास किया। दुनिया से हमारी स्थिति अच्छी है। महंगाई को नियंत्रित करने के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

अगले पांच साल में यह मोदी की गारंटी है-पीएम मोदी

आनेवाले पांच सालों में मोदी का गारंटी है कि यह विश्व अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा।140 करोड़ देशवासियों का पुरुषार्थ रंग लाया है। 2014 में जब हमने सरकार बनाई तब हम विश्व अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे लेकिन आज हम विश्व अर्थव्यवस्था में पांचवें नंबर पर है। भ्रष्टाचार का राक्षस हमें तबाह कर रहा था। लेकिन हमने इन पर लगाम लगाई।

कोरोना काल के बाद बहुत बदलाव हुआ है-पीएम मोदी

कोरोना काल के बाद एक नया विश्व ऑर्डर बना है.. बदलते हुए विश्व को रूप देने में 140 करोड़ देशवासियों का सामर्थ्य नजर आ रहा है। आप एक नए मोड़ पर खड़े हैं। हमें विश्व का विकास देखना है तो वह मानवकेंद्रित होना चाहिए। मानवीय संवेदनाओं को छोड़कर हम विश्व का कल्याण नहीं कर सकते।आज जो भारत ने कमाया है वह दुनिया में स्थिरता की गारंटी लेकर आया है। न तो दुनिया में और न हीं भारतीयों के मन में कोई इफ और बट है।

देश मणिपुर के लोगों के साथ-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में मणिपुर में हुई हिंसा का जिक्र किया और कहा कि वहां जो हिंसा का दौर चला उससे कई लोगों को जीवन खोना पड़ा। मां-बेटियों के साथ अत्याचार हुआ। लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार शांति की खबरें आ रही हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ है। शांति से समाधान का रास्ता निकलेगा। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर समाधान का भरपूर प्रयास कर रही है।

आजादी में योगदान देनेवालों को नमन करता हूं-पीएम मोदी

देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देश की आजादी के जंग में बलिदान और योगदान देनेवालों को आदरपूर्वक नमन करता हूं।

Post Views: 2
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रेष्ठ नव निर्माण फाउंडेशन द्वारा किया गया सम्मान समारोह
Next Article उज्जैन संभागायुक्त एवं रोल प्रेक्षक डॉ. संजय गोयल कल 16 अगस्त को रतलाम में बैठक लेंगे
Editor

Related Posts

UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर…कुल 958 उम्मीदवारों का चयन

March 6, 2026

रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी

January 22, 2026

रतलाम‌ में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला: 28 दिन तक रिटायर्ड प्रोफेसर को रखा गया डिजिटल अरेस्ट,1.34 करोड़ की ठगी…एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन-बिहार, गुज़रात, जबलपुर से अभी तक 11 आरोपी गिरफ्तार

December 30, 2025

बिग ब्रेकिंग: बीजेपी संगठन में नई पीढ़ी को बड़ी जिम्मेदारी… बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

December 14, 2025

रतलाम: उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह की किताबों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुआ विमोचन- टी फोर के संस्थापक पोटा और ग्रेमी अवार्ड विजेता फेमिस्टर ने किया विमोचन

November 28, 2025

रतलाम: विदेश में प्रशिक्षण देकर लौटे जवाहर व्यायामशाला के 4 मलखंब खिलाड़ियों का शहर लौटने पर भव्य स्वागत, निकाली रैली

November 20, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने सख्त…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026
Top Trending

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.