Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

March 15, 2026

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Monday, March 16
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»News»देश

रतलाम की दम्पति अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार ने फिर से रचा इतिहास,यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर लहराया तिरंगा

By EditorAugust 16, 2023 देश No Comments2 Mins Read

 

 

रतलाम,16अगस्त(खबरबाबा.काम)। रतलाम शहर के प्रसिद्ध पर्वतारोही दम्पति अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। दोनों ने आज सुबह यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर चढ़ाई कर तिरंगा लहराया है‌।

रतलाम के पर्वतारोही दम्पति अनुराग चौरसिया और उनकी पत्नी सोनाली परमार ने यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस,5642 मीटर (18510 फ़ीट )पर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की रात को 11 बजे चढ़ाई शुरू की। -20 से -25 डिग्री के तापमान में चलकर दोनों 16 अगस्त की सुबह 5:30 बजे चोटी पर पहुँचे और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। दंपति ने यहां राष्ट्रगान गाया और 7 बार सूर्य नमस्कार किया।इस तरह अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार ऐसा करने वाली भारत की पहली दम्पति बन गए।यह दम्पति अपने 3 साल के बेटे रुद्रांजय को अपने परिजन के पास छोड़कर इतिहास रचने गए है|

रतलाम की इस दंपति ने यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर पहुंचकर 7 बार सूर्य नमस्कार किया और विश्व को यह संदेश दिया की भारतीय परंपरा में प्रयुक्त योग सम्पूर्ण मानव जाति को स्वास्थ प्रदान करने के लिए बनाया गया है।आप भारतीय परंपरा की योग पद्धति के सूर्य नमस्कार को अपने जीवन में अपना कर प्रतिदिन सूर्यनमस्कार कर अपने सम्पूर्ण शरीर को निरोगी बना सकते है।ज्ञातव्य हो की अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार योग प्रशिक्षक भी है।

पूर्व में अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार ने अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो ,5895 मीटर(19341 फ़ीट) पर राष्ट्रीय ध्वज फहरकार ,राष्ट्रगान गाकर ,सूर्यनमस्कार कर इतिहास रचा था।ऐसा करने वाली यह भारत की पहली दम्पति है।

ज्ञातव्य है कि अनुराग चौरसिया ,बैंक ऑफ बड़ौदा की रतलाम शाखा में तथा श्रीमती सोनाली परमार रतलाम राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत है।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद

रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.