Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

April 5, 2026

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»News»देश»सुप्रीम कोर्ट का फैसला- J&K से अनुच्छेद 370 हटाने का केंद्र का फैसला बरकरार, चीफ जस्टिस ने सुनाया निर्णय
देश

सुप्रीम कोर्ट का फैसला- J&K से अनुच्छेद 370 हटाने का केंद्र का फैसला बरकरार, चीफ जस्टिस ने सुनाया निर्णय

EditorBy EditorDecember 11, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
सुप्रीम कोर्ट का फैसला- J&K से अनुच्छेद 370 हटाने का केंद्र का फैसला बरकरार, चीफ जस्टिस ने सुनाया निर्णय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सुप्रीम कोर्ट का फैसला- J&K से अनुच्छेद 370 हटाने का केंद्र का फैसला बरकरार, चीफ जस्टिस ने सुनाया निर्णय

 

11दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र सरकार के 2019 के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज यानी 11 दिसबंर को फैसला सुनाया है। इस अनुच्छेद के जरिए जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा मिला हुआ था।

देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायधीशों की पीठ ने सुबह 11 बजे ही इस मामले में फैसला पढ़ना शुरू किया। इस पीठ में सीजेआई के अलावा, जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत हैं। गौरतलब है कि सितंबर माह में लगातार 16 दिनों तक सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

तीन अलग-अलग फैसले

अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के खिलाफ फैसला सुनाने के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि पांच जजों के तीन अलग-अलग फैसले हैं। जिन तीन फैसलों को सुनाया जाना है, उस पर सभी एकमत हैं।

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हमने उस दौरान राज्य में लगे राष्ट्रपति शासन पर फैसला नहीं लिया है। स्थिति के अनुसार राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। अनुच्छेद 356 में राष्ट्रपति को शक्तियां हासिल हैं। उसे चुनौती नहीं दी जा सकती है। संवैधानिक स्थिति यही है कि उनका उचित इस्तेमाल होना चाहिए। अनुच्छेद 356 – राज्य सरकार भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाने की बात करता है। राष्ट्रपति शासन के दौरान केंद्र राज्य सरकार की जगह फैसले ले सकता है। संसद राज्य विधानसभा की जगह काम कर सकता है।

अनुच्छेद 370 एक अस्थायी व्यवस्था

चीफ जस्टिस ने कहा कि जब राजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय समझौते पर दस्तखत किए थे, तभी जम्म-कश्मीर की संप्रभुता खत्म हो गई थी। वह भारत के तहत हो गया। साफ है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। भारत का संविधान जम्मू-कश्मीर के संविधान से ऊंचा है। अनुच्छेद 370 एक अस्थायी व्यवस्था है।

अनुच्छेद 370 पर फैसला पढ़ते हुए चीफ जस्टिस ने कहा है कि राज्य में युद्ध के हालातों की वजह से अनुच्छेद 370 एक अंतरिम व्यवस्था थी। अनुच्छेद 370 (3) के तहत राष्ट्रपति को यह अधिसूचना जारी करने की शक्ति है कि अनुच्छेद 370 का अस्तित्व समाप्त हो जाता है और जम्मू-कश्मीर संविधान सभा के भंग होने के बाद भी अनुच्छेद 370 अस्तित्व में रहेगा। संविधान सभा की सिफारिश राष्ट्रपति के लिए बाध्यकारी नहीं थी। जम्मू-कश्मीर संविधान सभा का उद्देश्य एक अस्थायी निकाय था।

अनुच्छेद 370 हटने का फायदा

चीफ जस्टिस ने कहा कि राष्ट्रपति के लिए यह जरूरी नहीं था कि वह जम्मू-कश्मीर की संविधान सभा की सिफारिश के बाद ही 370 पर कोई आदेश जारी करें। अनुच्छेद 370 को बेअसर कर नई व्यवस्था से जम्मू-कश्मीर को बाकी भारत के साथ जोड़ने की प्रक्रिया मजबूत हुई।

केंद्र सरकार का फैसला बना रहेगा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना संवैधानिक रूप से वैध है। जम्मू कश्मीर पर केंद्र सरकार का फैसला बना रहेगा। पांच अगस्त 2019 का फैसला बरकार रहेगा। इसे नहीं बदला जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में जल्द हो चुनाव

सीजेआई ने कहा है कि नए परिसीमन के आधार पर जम्मू-कश्मीर में जल्द से जल्द चुनाव करवाएं जाएं। इस संबंध में केंद्र सरकार को निर्देश दिया गया है। अदालत ने ये भी कहा है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिया जाए।

मामले में किसने-किसने रखे पक्ष?

16 दिन में सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र और हस्तक्षेपकर्ताओं की ओर से अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ताओं- हरीश साल्वे, राकेश द्विवेदी, वी गिरि और अन्य को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का बचाव करते हुए सुना था। वकीलों ने इस प्रावधान को निरस्त करने के केंद्र के 5 अगस्त 2019 के फैसले की संवैधानिक वैधता, पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने वाले जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम की वैधता, 20 जून 2018 को जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाए जाने, 19 दिसंबर 2018 को राष्ट्रपति शासन लगाए जाने और 3 जुलाई 2019 को इसे विस्तारित किए जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे थे।

गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं को 2019 में एक संविधान पीठ को भेजा गया था। जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के चलते पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया था।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पुलिस के बजाय चोरों की रोज हो रही गश्त… आज फिर तीन दुकानों को बदमाशों ने बनाया निशाना
Next Article रतलाम: समाजसेवी स्वर्गीय श्री महेंद्र जी गादिया की प्रथम स्मृति दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाएगी कई सामाजिक संस्थाएं
Editor

Related Posts

UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर…कुल 958 उम्मीदवारों का चयन

March 6, 2026

रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी

January 22, 2026

रतलाम‌ में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला: 28 दिन तक रिटायर्ड प्रोफेसर को रखा गया डिजिटल अरेस्ट,1.34 करोड़ की ठगी…एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन-बिहार, गुज़रात, जबलपुर से अभी तक 11 आरोपी गिरफ्तार

December 30, 2025

बिग ब्रेकिंग: बीजेपी संगठन में नई पीढ़ी को बड़ी जिम्मेदारी… बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

December 14, 2025

रतलाम: उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह की किताबों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुआ विमोचन- टी फोर के संस्थापक पोटा और ग्रेमी अवार्ड विजेता फेमिस्टर ने किया विमोचन

November 28, 2025

रतलाम: विदेश में प्रशिक्षण देकर लौटे जवाहर व्यायामशाला के 4 मलखंब खिलाड़ियों का शहर लौटने पर भव्य स्वागत, निकाली रैली

November 20, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

By EditorApril 5, 2026

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे की स्मृति में…

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026
Top Trending

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

By EditorApril 5, 2026

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे…

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल(खबरबाबा.कॉम)। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 04 अप्रैल (खबरबाबा)। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के बीच…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.