Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

April 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: Follow up-फर्जी नक्शे से दूसरी कॉलोनी के भुखंड की रजिस्ट्री कराने का मामला- जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आई तो उन पर भी होगी कार्रवाई,जल्द होगी गिरफ्तारी: एसपी
रतलाम

रतलाम: Follow up-फर्जी नक्शे से दूसरी कॉलोनी के भुखंड की रजिस्ट्री कराने का मामला- जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आई तो उन पर भी होगी कार्रवाई,जल्द होगी गिरफ्तारी: एसपी

EditorBy EditorFebruary 21, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: Follow up-फर्जी नक्शे से दूसरी कॉलोनी के भुखंड की रजिस्ट्री कराने का मामला- जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आई तो उन पर भी होगी कार्रवाई,जल्द होगी गिरफ्तारी: एसपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

फाइल फोटो

 

रतलाम,21फरवरी(खबरबाबा.काम)। शहर की मोहन नगर कॉलोनी के फर्जी नक्शे से पड़ोस में स्थित दूसरी कॉलोनी के भूखंड की अवैध तरीके से रजिस्ट्री कराने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में शामिल एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है। दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस जांच में यदि इस मामले में किसी अन्य की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि मोहन नगर कॉलोनी का फर्जी नक्शा तैयार करवाकर बगल की विवेकानंद कॉलोनी के प्लाट फर्जी तरीके से बचने के मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाने में धोखाधड़ी और कुटरचित दस्तावेज तैयार करने का अपराधी प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में मोहन नगर गृह निर्माण समिति के तत्कालीन अध्यक्ष सूर्यकांत जैन और सचिव अनिल झालानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है। एसपी ने बताया कि इसमें से सूर्यकांत जैन की मृत्यु हो चुकी है। दूसरे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करेगी। एसपी ने कहा कि इस मामले की जांच में यदि प्रकरण में किसी अन्य की भूमिका भी सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक मोहन नगर गृह निर्माण समिति के तत्कालीन अध्यक्ष सूर्यकान्त जैन और सचिव अनिल झालानी ने मोहन नगर के लिए नगर एवं ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत कालोनी के नक्शे से अलग एक नक्शा तैयार करवाया गया और दूसरी कालोनी की भूमि में अवैध भूखण्ड कायम कर उन्हे अन्य लोगों को बेच दिया गया। इस मामले में नगर एवं ग्राम निवेश तथा कालोनी सेल द्वारा जांच किए जाने तथा स्थल निरीक्षण किए जाने के बाद ये तथ्य सामने आए।

धोखाधडी का यह मामला अलग अलग स्तरों पर की गई शिकायतोंं की जांच के बाद अजागर हुआ। स्वामी विवेकानन्द गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र थाने पर शिकायत की थी, कि उनकी कालोनी के भूखण्ड को अवैध रुप से बेचा जा रहा है। इसके अलावा ज्योति नगर निवासी श्रीमती सुषमा चतुर्वेदी ने 11 अप्रैल 2023 को जनसुनवाई में कलेक्टर रतलाम को शिकायत की थी कि उन्होने स्वामी विवेकानन्द कालोनी के  705 वर्गफीट का भूखण्ड क्रय किया था और इसकी रजिस्ट्री भी करवाई थी, लेकिन उन्हे अध्यक्ष मनीष शर्मा द्वारा इस भूखण्ड का कब्जा नहीं दिया जा रहा है।

नगर निगम के उपयंत्री मनीष कुमार तिवारी ने कालोनी सेल द्वारा कराई गई जांच के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाने को प्रतिवेदन देकर उक्त आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का निवेदन किया था।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article‘रेडियो किंग’ आवाज की दुनिया के जादूगर अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Next Article रतलाम: पुलिस को सफलता- सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ाया चाकू की नोक पर रंगदारी करने और अवैध वसूली करने का आरोपी
Editor

Related Posts

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

April 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026

रतलाम आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- बंगाल नहीं जाऊंगा, बोले-38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा…. जानिए क्यों कहा-“नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती”

April 12, 2026

रतलाम:प्लेटफार्म नंबर 4 पर दिल-दहलाने वाला हादसा-चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई युवक की जान, CCTV में कैद घटना

April 11, 2026

रतलाम: ढोढर चौकी पुलिस की कार्रवाई- अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा राउंड सहित आरोपी गिरफ्तार

April 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

By EditorApril 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026
Top Trending

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

By EditorApril 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

By EditorApril 12, 2026

रतलाम, 12 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।आधुनिक जीवनशैली का असर अब सीधे महिलाओं के स्वास्थ्य…

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

By EditorApril 12, 2026

रतलाम,12अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 वर्ष 2026 का भव्य सुपर…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.