Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित, मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा- 2047 तक विकसित रतलाम बनाकर रहेंगे
रतलाम

रतलाम: भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित, मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा- 2047 तक विकसित रतलाम बनाकर रहेंगे

EditorBy EditorMarch 10, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित, मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा- 2047 तक विकसित रतलाम बनाकर रहेंगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 10 मार्च(खबरबाबा.काम)। आगामी लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। विशेष अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर एवं रतलाम-झाबुआ लोकसभा प्रत्याशी अनीता चौहान रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। लोकसभा प्रभारी महेंद्र भटनागर, लोकसभा विस्तारक शिवलाल पाटीदार, लोकसभा संकल्प पत्र प्रभारी शैलेंद्र डागा मंचासीन रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म किया। कांग्रेस शासनकाल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि लाभार्थी को केंद्र से 1 रूपया भेजने पर 15 पैसा ही मिलता है, लेकिन आज मोदी जी के प्रयासों से हितग्राही के खाते में पूरा 1 रूपया पहुंच रहा है।

देश की अर्थव्यवस्था को मोदी जी ने 10वें पायदान से विगत दस वर्षों में 5वें स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है और अब इसे तीसरे पायदान पर ले जाना है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव का संकल्प पत्र जनमत से तैयार करने के लिए आमजन से सुझाव आमंत्रित किए हैं। यह सम्मेलन इसी दिशा में आयोजित हुआ है। भाजपा के पर्वू के सभी संकल्प पूर्ण हो चुके है। धारा 370 को खत्म किया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। सीएए कानून भी आ चुका है। रतलाम में प्रबुद्धजनों ने जो सुझाव दिए है उन्हें नोट किया है। इनमें सभी महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दिया जाएगा।

मंत्री श्री काश्यप ने म.प्र. में एमएसएमई के जिन 11 कलस्टर की जानकारी दी है, उन्हे केंद्र से जल्द स्वीकृत कराया जाएगा। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग देश की रीढ़ है। देश में एमएसएमई में सवा तीन करोड़ उद्योगों का पंजीयन हो चुका है। छोटे-छोटे उद्योग जो काम करते है, उससे देश आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि देश में मोदी जी के शासन में आज हर क्षेत्र में विकास के जो काम हो रहे है, वह जनता के विचारों से हो रहे है। इससे देश की जीडीपी आज 8.5 प्रतिशत हो गई है। रक्षा क्षेत्र हो, रेलवे हो या अन्य क्षेत्र सभी में भारत की भागीदारी बढ़ती जा रही है। भाजपा हमेंशा जनमत का सम्मान करती आई है और इस बार भी जनता के सुझाव लेकर संकल्प पत्र बना रही है। मोदी जी ने 2047 तक विकासशील भारत को विकसित बनाने की गारंटी दी है। ऐसे ही हम रतलाम को विकसित बनाएंगे।

क्षेत्र के विकास के लिए संसद में अपनी आवाज होनी चाहिए, उसके लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीता कर फिर से मोदी सरकार बनाना है। भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशी के रूप में जिनका चयन किया है वे उच्च शिक्षित महिला है और बूथ स्तर से पार्टी का कार्य करती आ रही है। विश्वास है कि इस बार उन्हें अपार समर्थन मिलेगा।

वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2014 में जिस विश्वास के साथ सभी ने देश की बागडोर मोदी जी को सौंपी थी, उस पर वह खरे उतरे है। आज देश के साथ प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2003 के पहले मध्य प्रदेश बीमारू राज्य कहा जाता था लेकिन आज यहां चौतरफा विकास कार्य निरंतर जारी है। लोकसभा प्रत्याशी अनीता चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने के लिए सभी महत्वपूर्ण सुझाव दे। घर-घर बिजली और हर व्यक्ति को मकान के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही लक्ष्य रहेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पूर्व चुनाव के 90 प्रतिशत संकल्प पूरे हो चुके है।  आगामी चुनाव के लिए आमजन से संकल्प पत्र हेतु जो सुझाव लिए जा रहे है, उन्हें भी पूरा किया जाएगा। आरंभ में लोकसभा संकल्प पत्र प्रभारी शैलेंद्र डागा ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। प्रबुद्धजनों की ओर से गोपाल काकानी, वरुण पोरवाल, संजय व्यास, सिद्धार्थ कोठारी, संजय पारख आदि ने अपने सुझाव दिए। मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रतलाम संभाग द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री श्री वर्मा का स्वागत किया गया। संचालन जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने किया एवं आभार व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल ने माना।

Post Views: 1
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: भक्तन की बावड़ी(प्रताप नगर) क्षेत्र में नशे के सौदागर सक्रिय!24 घंटे के भीतर पुलिस की दूसरी कार्रवाई, एक और युवक गिरफ्तार
Next Article रतलाम: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रतलाम पुलिस के एसएसटी,एफएसटी दल को दिया गया प्रशिक्षण
Editor

Related Posts

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

April 9, 2026

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम…

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026
Top Trending

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता…

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पीएनजी नेटवर्क बढाने तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को पीएनजी…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.