Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

April 5, 2026

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»रतलाम»रतलाम: नगर निगम सम्मेलन-आज फिर गरमाया सिविक सेंटर की रजिस्ट्रियों का मामला, जानिए क्यों आयुक्त ने सत्ताधारी दल भाजपा के पार्षदों को ही दे दिया उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का चैलेंज
रतलाम

रतलाम: नगर निगम सम्मेलन-आज फिर गरमाया सिविक सेंटर की रजिस्ट्रियों का मामला, जानिए क्यों आयुक्त ने सत्ताधारी दल भाजपा के पार्षदों को ही दे दिया उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का चैलेंज

EditorBy EditorMarch 9, 2024Updated:March 9, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
रतलाम: नगर निगम सम्मेलन-आज फिर गरमाया सिविक सेंटर की रजिस्ट्रियों का मामला, जानिए क्यों आयुक्त ने सत्ताधारी दल भाजपा के पार्षदों को ही दे दिया उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का चैलेंज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रतलाम: नगर निगम सम्मेलन-आज फिर गरमाया सिविक सेंटर की रजिस्ट्रियों का मामला, जानिए क्यों आयुक्त ने सत्ताधारी दल भाजपा के पार्षदों को ही दे दिया उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का चैलेंज

रतलाम,9 मार्च(खबरबाबा.काम)। बजट पर चर्चा के लिए शनिवार को आयोजित नगर निगम का सम्मेलन काफी हंगामेदार रहा। अधिकांश समय सत्ता पक्ष के पार्षद ही अपने सवालों और आरोपों से अधिकारियों को घेरते दिखे।आज फिर जहां सिविक सेंटर में हुई रजिस्ट्रियों का मामला गरमाया, वहीं भाजपा की महिला पार्षदों ने आयुक्त पर अभद्र तरीके से बात करने को लेकर हंगामा किया। खास बात यह रही कि भाजपा की महिला पार्षदों को अपने ही दल के महापौर का पूरा साथ नहीं मिल पाया। महापौर आयुक्त के बचाव में नजर आए। जब सत्ता पक्ष के पार्षदों ने आयुक्त से इस मामले में जवाब मांगा तो आयुक्त ने सत्ता पक्ष के पार्षदों को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का चैलेंज दे दिया। सम्मेलन के अंत में चर्चा के बाद प्रस्तुत बजट को सर्वानुमति से पारित कर दिया गया।

नगर निगम सम्मेलन में भाजपा पार्षद शक्ति सिंह राठौड़ ने आज फिर सिविक सेंटर में हुई प्लाटों की रजिस्ट्री का मामला उठाया। उन्होंने गुरुवार को आयोजित सम्मेलन में रजिस्ट्रियों को शून्य घोषित करने के निर्णय पर कहा कि उन प्लाटो से अवैध कब्जे को भी हटाकर नगर निगम की संपत्ति का बोर्ड लगाया जाए। इस मामले में महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि वर्तमान में हुई रजिस्ट्रियों के साथ ही सिविक सेंटर में पूर्व में जितनी भी रजिस्ट्री हुई है उन सभी की जांच की जाए और अनियमितता मिलने उन्हें भी निरस्त किया जाए। इस पर विपक्ष के नेता शांतिलाल वर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान में हुई कार्रवाई को उलझाने के लिए पुराने मामलों को लाया जा रहा है। इस मुद्दे पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा ने कहा कि अक्टूबर 2023 से अब तक हुई रजिस्ट्री को निरस्त करवाने की कार्रवाई की जाए।

आयुक्त के व्यवहार को लेकर भाजपा की महिला पार्षदों ने किया हंगामा, आयुक्त ने कहा- अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ जाओ

परिषद के सम्मेलन के दौरान नगर निगम में अजीब स्थिति देखने को मिली। एक और कांग्रेस की तुलना में सत्ताधारी दल भाजपा के ही पार्षद अपने आरोपों और सवालों से अधिकारियों को घेरते दिखे वहीं भाजपा की महिला पार्षदों ने भी आयुक्त के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व 7 मार्च को जहां वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद श्रीमती निशा पवन सोमानी ने बिना नाम लिए अधिकारी पर गलत व्यवहार और वार्डो के विकास कार्य रोकने की धमकी देने का आरोप लगाया था, वहीं महिला दिवस के एक दिन बाद आज भाजपा की कुछ अन्य महिला पार्षदों ने भी आयुक्त पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। भाजपा पार्षद श्रीमती कविता चौहान और पार्षद आयुषी सांकला ने आयुक्त की भाषा शैली और व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई। इस पर नाराजगी जताते हुए अन्य महिला पार्षद ने भी खड़े होकर विरोध जताया। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की। सत्ता धारी दल के सभी पार्षदों ने जब खड़े होकर इस मामले में आयुक्त से जवाब मांगा तो उन्होंने गलत तरीके से बात करने के आरोपों से पूरी तरह इनकार किया और लगभग चैलेंज देते हुए कह दिया कि आप मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आओ, तब मैं जवाब दे दूंगा।

महिला पार्षदो ने जब महापौर से इस संबंध में कार्रवाई के लिए कहा तो महापौर ने कहा कि एक तरफा कार्रवाई नहीं की जा सकती है। उनसे भी बात करनी पड़ेगी। महापौर प्रहलाद पटेल ने यह भी कहा कि आज के बाद यदि ऐसा व्यवहार होता है तो मुझे बताएं और यदि कोई ठीक से बात नहीं करता है तो उससे बात नहीं करें, मुझसे करें। बाद में सम्मेलन के अंत में अपने भाषण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने जरूर आयुक्त एवं अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा का उपयोग न करें जिससे  महिला पार्षदों का दिल दुखे। महापौर ने यह भी कहा कि मैं जानता हूं कि आपकी मंशा दिल दुखाने की नहीं रहती है।काम के लोड के कारण ऐसा हो जाता है,लेकिन आगे से ध्यान रखें।

अधिकांश पार्षदो ने कुत्तों के बढ़ते हमलो  और संख्या पर चिंता जाताई

सम्मेलन के दौरान पक्ष और विपक्ष के अधिकांश पार्षदों ने शहर में कुत्तों की बढ़ती संख्या और हमलो पर चिंता जाहिर की। शहर में कुत्तों के बघियाकरण में खर्च हो रहे करोड़ो रूपयों पर भी पार्षदो ने सवाल उठाए। इस मामले में महापौर ने कहा कि जब तक कानून में संशोधन नहीं हो जाता तब तक कुछ नहीं हो सकता है।

महापौर ने विकास कार्यों की योजना बताई

बजट पर चर्चा के बाद अपने संबोधन में महापौर प्रहलाद पटेल ने रतलाम को प्लास्टिक मुक्त सिटी बनाने की बात करते हुए कल से ही कार्रवाई के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने शहर में 6 बड़े उद्यानों की डीपीआर तैयार होने , माणक चौक स्थित सब्जी मंडी के स्थान पर सर्व सुविधायुक्त मार्केट बनाने, Mp 43 फूड जोन के कार्य की प्रगति, दो बत्ती मार्केट के सौंदर्यीकरण की योजना से अवगत कराते हुए इस बजट को रतलाम की दिशा और दशा सुधारने वाला बजट बताया। बजट पर चर्चा के बाद सर्वानुमति से इसे पारित कर दिया गया।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleMP politics: सुरेश पचौरी समेत कांग्रेस के 12 नेता BJP में शामिल, जानिए किसने छोड़ा हाथ का साथ 
Next Article रतलाम: भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार श्रीमती अनीता चौहान ने रतलाम, ग्रामीण और सैलाना विधानसभाओं का किया दौरा,कहा-देश को मजबूत रखने के लिए मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे
Editor

Related Posts

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

April 5, 2026

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

April 4, 2026

रतलाम: आगे जा रहे सीमेंट से भरे ट्राले में घुसी स्लीपर बस, 5 घायल,क्रेन से अलग करना पड़ा…ढोढर के कालूखेड़ा फंटे पर हुई घटना

April 4, 2026

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

April 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

By EditorApril 5, 2026

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे की स्मृति में…

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026
Top Trending

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

By EditorApril 5, 2026

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे…

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल(खबरबाबा.कॉम)। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 04 अप्रैल (खबरबाबा)। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के बीच…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.