रतलाम,8मार्च(खबरबाबा.काम)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत महात्माओं के सानिध्य में सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन शुक्रवार को मां कालिका माता मेला प्रांगण में किया गया। हर हर महादेव, सनातन धर्म की जय के साथ पूरा परिसर शिवमय हो गया। आचार्य पंडित के सान्निध्य में विद्वान भूदेवों द्वारा महारुद्राभिषेक कराया गया। 351 यजमानों ने इस महारुद्राभिषेक में शामिल होकर अभिषेक किया।
अखंड ज्ञान आश्रम के संत श्री देवस्वरूपानंदजी महाराज ने आशीवर्चन में श्रद्धालुजन को संबोधित करते हुए कहा कि वैभव वृद्धि के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा इस तरह के आयोजनों से सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम सभापति मनीषा शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने उपस्थित होकर दिव्य शिवलिंग पर जल अर्पण किया।
कालिका माता सांस्कृतिक मंच पर एक दिव्य शिवलिंग के साथ परिसर में 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए। सत्यम् शिवम् सुन्दरम् महारुद्राभिषेक के मुख्य यजमान संदीप व्यास-नीतू व्यास (मालवा ऑक्सीजन)रहे। पूरे परिसर को भगवा ध्वज से महारुद्राभिषेक के लिए सजाया गया। श्रद्धालुजनों को श्रीखंड व फरियाली खिचड़ी की प्रसाद वितरित की गई।
स्वच्छता का रखा ध्यान
कार्यक्रम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। जगह जगह डस्टबीन रखे गए। कार्यक्रम की शुरुआत से प्रसादी का वितरण शुरू हो गया जो कि कार्यक्रम समाप्ति तक लगातार चलता रहा। इस दौरान सनातन सोशल ग्रुप के संरक्षक और पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रवीण सोनी, राजेंद्र पाटीदार, प्रभु राठौड़, कैलाश झालानी, राजेश सक्सेना, सुभाष सोनी, दिनेश पोरवाल, पवन सोमानी, राजेश माहेश्वरी, बद्रीलाल परिहार, ग्रुप उपाध्यक्ष निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, विरेन्द्र अग्रवाल, नरेन्द्र बाहेती (माहेश्वरी), द्वारकादास (पप्पू) माहेश्वरी, विशाल अग्रवाल, गोपाल शर्मा, रमेश पांचाल, अशोक यादव, मुरलीधर गुर्जर, नरेंद्र श्रेष्ठ, पवन परिहार, राजेश जैन,रवि शर्मा सहित मातृशक्ति मंडल की राखी व्यास, सुनीता पाठक, मधु बाहेती, प्रीति गोयल, जया सोमानी, पद्मा उपाध्याय, नीना नीरंजनी, वंदना पोरवाल, प्रेम राव, चेतना पाटीदार, गीता शर्मा, माया सोलंकी, सोनू नेका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे।