Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: देश के लिए जिस जज्बे से सैनिक युद्ध लड़ता है, उसी जज्बे से चुनाव लड़े भाजपा कार्यकर्ता – कैलाश विजयवर्गीय,रतलाम जिले की 3 विधानसभाओं की कामकाजी बैठक में किया आह्वान
रतलाम

रतलाम: देश के लिए जिस जज्बे से सैनिक युद्ध लड़ता है, उसी जज्बे से चुनाव लड़े भाजपा कार्यकर्ता – कैलाश विजयवर्गीय,रतलाम जिले की 3 विधानसभाओं की कामकाजी बैठक में किया आह्वान

EditorBy EditorMay 9, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: देश के लिए जिस जज्बे से सैनिक युद्ध लड़ता है, उसी जज्बे से चुनाव लड़े भाजपा कार्यकर्ता – कैलाश विजयवर्गीय,रतलाम जिले की 3 विधानसभाओं की कामकाजी बैठक में किया आह्वान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम, 09 मई(खबरबाबा.काम)। लोकसभा का यह चुनाव देश के लिए और भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता यह चुनाव उस जज्बे के साथ लड़े, जिस जज्बे से सैनिक सीमाओं पर युद्ध लड़ते है। इस चुनाव पर पूरी दुनिया की नज़रे लगी है। चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से जब भाजपा की सरकार बनेगी तो बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

यह बात नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रतलाम विधानसभा के चुनाव कार्यालय पर जिले की तीनों विधानसभा रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव में जीत के लिए माइक्रो मैनेजमेंट पर ध्यान दे।रतलाम- झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा सीट पर जीत में रतलाम जिले की अहम भूमिका है और उसे देखते हुए शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओं को चुनाव में तैनात कर अधिक से अधिक मतों से जीत का लक्ष्य प्राप्त करना है।

श्री विजयवर्गीय ने चुनाव प्रबंधन के विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ता बूथ पर सैनिक के जज्बे से चुनाव लड़ेगा तो ऐतिहासिक जीत अवश्य प्राप्त होगी।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आ गए है। चुनाव आंकड़ों से नहीं जीते जाते अपितु कार्यकर्ता का संकल्प ही चुनाव जिताता है। रतलाम शहर में विधानसभा के चुनाव में 60 हजार से अधिक मतों की जीत मिली है। यदि मतदान अधिक से अधिक होगा तो इससे अधिक मतों की जीत प्राप्त करने से भाजपा को कोई रोक नहीं पाएगा। रतलाम में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले बूथ के कार्यकर्ताओं को पूर्व की तरह सम्मानित किया जाएगा।

ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि विधानसभा का चुनाव रतलाम ग्रामीण में भाजपा ने 34,500 मतों से जीता है। लोकसभा में कम से कम 51,000 मतों से जीत का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य कर रहे है। कमजोर बूथों पर कार्यकर्ता अधिक मेहनत करेंगे।

आरंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सैलाना, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने रतलाम शहर एवं कन्हैयालाल पाटीदार ने रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक का संचालन मनोहर पोरवाल ने किया। आभार सह संयोजक प्रहलाद राठौड़ ने माना। इस दौरान भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण व बूथ संयोजक आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।

कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने एवं भाजपा के नेतृत्व में विश्वास जताने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को नगरीय प्रशासन मंत्री श्री विजयवर्गीय की उपस्थिति में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला मंत्री शांतिलाल पारगी व अर्जून गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने उनका स्वागत कर सदस्यता प्रदान की।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: संभाग आयुक्त तथा आईजी ने रतलाम में लोकसभा निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की, दिए यह निर्देश
Next Article रतलाम: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 एवं 11 मई को रतलाम जिले की पांचो विधानसभाओं में करेंगे चुनाव प्रचार
Editor

Related Posts

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत…

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026
Top Trending

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह…

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.