Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»खेल»17 साल बाद भारत टी20 विश्व कप चैम्पियन, कोहली-रोहित का T20I से संन्यास-रतलाम में मना भारत की जीत का जश्न, तिरंगा हाथ में लिए सड़कों पर उतरे युवा
खेल

17 साल बाद भारत टी20 विश्व कप चैम्पियन, कोहली-रोहित का T20I से संन्यास-रतलाम में मना भारत की जीत का जश्न, तिरंगा हाथ में लिए सड़कों पर उतरे युवा

EditorBy EditorJune 30, 2024Updated:June 30, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
17 साल बाद भारत टी20 विश्व कप चैम्पियन, कोहली-रोहित का T20I से संन्यास-रतलाम में मना भारत की जीत का जश्न, तिरंगा हाथ में लिए सड़कों पर उतरे युवा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link
17 साल बाद भारत टी20 विश्व कप चैम्पियन, कोहली-रोहित का T20I से संन्यास-रतलाम में मना भारत की जीत का जश्न, तिरंगा हाथ में लिए सड़कों पर उतरे युवा
भारत की जीत के बाद शहर में निकले भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन और भाजपा नेता प्रवीण सोनी

रतलाम,30जून(खबरबाबा.काम)। भारत ने 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया। पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में अधूरा रहा सपना आखिरकार वेस्टइंडीज में पूरा हुआ तो रोहित शर्मा की टीम के साथ टीवी के आगे नजरें गड़ाए बैठे भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की आंखों में आंसू आ गए। इस आईसीसी खिताब के लिए लंबा इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। जीत के नायक रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीत के साथ ही टी20 क्रिकेट को अलविदा भी कह दिया।

भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था और आखिरी आईसीसी खिताब 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी । पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप फाइनल में टीम आस्ट्रेलिया से हार गई थी।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद विराट कोहली (76) ने अक्षर पटेल (47) और शिवम दुबे के साथ गजब की बल्लेबाजी की। विराट ने अक्षर के साथ 72 रन और शिवम के साथ 57 रन की साझेदारी निभाई और टीम इंडिया को चैंपियन बनने में मदद की। ऐसा ही गेंदबाजी के समय हुआ था, जब हेनरिक क्लासेन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच को दक्षिण अफ्रीका के पाले में डाल ही दिया था। तभी हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से जीत छीन ली।

रतलाम में मान जीत का जोरदार जश्न, खूब हुई आतिशबाजी

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद रतलाम में जश्न का माहौल रहा। शहर के हर गली मोहल्ले से दोपहिया और चार पहिया वाहनो पर सवार युवा हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारो को साथ निकल पड़े। दो बत्ती चौराहे पर दिपावली जैसा नजारा था। कहीं युवाओं की टोली भारत की जीत पर खुशी में नाच गा रही थी तो कहीं जोरदार आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया जा रहा था।

भारत की जीत पर मने इस जश्न में बच्चे, युवा,महिलाएं, बड़े सभी शामिल रहे। दो बत्ती चौराहे पर अलग ही नजारा दिखाई दे रहा था। जश्न में शामिल होने से पुलिस जवान और अधिकारी भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी थिरककर खुशी का इजहार किया।

भाजपा नेता भी हुए शामिल

भारत की जीत के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन और भाजपा नेता प्रवीण सोनी भी खुले वाहन में सवार होकर युवाओं के साथ जश्न मनाने शहर में निकले। हाथों में तिरंगा लिए और भारत माता की जय के नारे के साथ भाजपा नेता भारत की जीत के जश्न में शामिल हुए।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: करमदी में साड़ी कलस्टर को लेकर 10 हेक्टेयर भूमि चिन्हित, जल्द पूरी की जाएगी आवंटन प्रक्रिया-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कलेक्टर एवं अधिकारियों के साथ की बैठक
Next Article रतलाम: यह खबर है जरूरी -गर्भाशय निकलने से स्वास्थ्य पर कई तरह के दुष्प्रभाव, बचाव के लिए जागरुकता जरूरी, शहर की महिला चिकित्सकों द्वारा रतलाम ऑब्सटेट्रिक्स और गाइनेकोलॉजिकल सोसायटी के बैनर‌तले FOGSI एवं IHW के साथ मिलकर चलाया Preserve the Uterus कैंपेन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए की डॉक्टर की सलाह से वैक्सीन लगवाने की अपील
Editor

Related Posts

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

April 4, 2026

रतलाम: आगे जा रहे सीमेंट से भरे ट्राले में घुसी स्लीपर बस, 5 घायल,क्रेन से अलग करना पड़ा…ढोढर के कालूखेड़ा फंटे पर हुई घटना

April 4, 2026

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

April 3, 2026

रतलाम: रजत बड़जात्या दिगंबर जैन युवा महासभा के रतलाम जिले के महामंत्री मनोनीत

April 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल(खबरबाबा.कॉम)। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान…

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

April 4, 2026
Top Trending

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल(खबरबाबा.कॉम)। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 04 अप्रैल (खबरबाबा)। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के बीच…

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के आलोट विधानसभा क्षेत्र के 8 गांवों…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.