Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

April 5, 2026

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»रतलाम»रतलाम: सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने किया अंर्तराज्यीय चोर गैंग को गिरफ्तार,15 चोरीयो का खुलासा,12 लाख से अधिक का माल जब्त
रतलाम

रतलाम: सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने किया अंर्तराज्यीय चोर गैंग को गिरफ्तार,15 चोरीयो का खुलासा,12 लाख से अधिक का माल जब्त

EditorBy EditorJune 8, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
रतलाम: सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने किया अंर्तराज्यीय चोर गैंग को गिरफ्तार,15 चोरीयो का खुलासा,12 लाख से अधिक का माल जब्त
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रतलाम: सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने किया अंर्तराज्यीय चोर गैंग को गिरफ्तार,15 चोरीयो का खुलासा,12 लाख से अधिक का माल जब्त

 

रतलाम, 8जून (खबरबाबा.काम)। सीसीटीवी कैमरो की मदद से पुलिस ने अंर्तराज्यीय चोर गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गैंग से जावरा क्षेत्र की 15 चोरीयो का खुलासा हुआ है‌,12 लाख से अधिक का माल भी जब्त किया गया है।

शनिवार को एएसपी राकेश खाखा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरियादी समीर खान पिता गोरे खान निवासी पठानटोली जावरा के द्वारा रिपोर्ट किया गया कि 24 मई 24 की रात 03 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर की अलमारी में रखे 2 कान की बाली, 2 पायल एवं नगदी 10 हजार रूपये चुरा लिये गये। रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर धारा 457,380 का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। एक अन्य मामले में फरियादी नदीम अली पिता अनवर हुसेन उम्र 21 साल निवासी जुलाईपुरा जावरा ने रिपोर्ट किया था कि 1-2 फरवरी की रात्री कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करने की नियत से आफिस का ताला तोड कर अन्दर घुसा था । रिपोर्ट पर से थाना जावरा शहर पर धारा 457 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। इसी तरह फरियादी अनिल कुमार पिता मीरचंद बोरदिया उम्र 56 साल निवासी विवेकानंद कालोनी ने रिपोर्ट किया कि उसकी मोटर सायकल को कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया है । फरियादी कन्हैयालाल पिता मोहनलाल उम्र 24 साल निवासी ग्राम आक्याबैनी थाना आईएए जावरा ने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट की थी। फरियादी योगेन्द्र बिडवान निवासी विवेकानन्द काँलोनी जावरा ने भी मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।फरियादी अनवर पिता मुन्ना खाँ उम्र -32 निवासी- जैल रोड जावरा ने बोलेरो वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।फरियादी मोहम्मद शकिल पिता मोहम्मद शरीफ उम्र-37 साल जावरा ने मारुति कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी लोकेश पिता तुलसीराम पँवार उम्र-30 साल निवासी-इन्द्रा कालोनी जावरा , फरियादी राहुल पिता दशरथ लाल जावरा,फरियादी ओम प्रकाश पिता धुलचन्द निवासी- लाला गली जावरा, फरियादी अनिल पिता किशोर कायस्त निवासी- अयोध्या नगर टेलिफोन एक्सचेन्ज के पिछे जावरा,
फरियादी कमल पिता मनोहरलाल निवासी- 23 बडा मालीपुरा जावरा , फरियादी विजय पिता मोहनलाल निवासी- बना खेडा जावारा , फरियादी निखिल पोरवाल पिता दिनेश पोरवाल जावरा, फरियादी अर्जुन दास पिता कालु दास जावरा ने उनके मकान में एवं वाहन की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसपी राहुल लोढा एवं एएसपी राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो ने थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये । मामला जावरा शहर के सघन आबादी क्षैत्र मे लगातार हो रही चोरी का होने से पुलिस टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गये एवं चोरीयो पर नकेल कसने के लिये प्रथक प्रथक 05 टीमो का गठन किया गया । गठीत की गई टीमो द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज तथा तकनिकी संसाधनो का उपयोग कर साक्ष्य जुटाये जाकर अलग अलग स्थानो के करीबन 250 से 300 किलोमीटर के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये । सीसीटीवी कैमरे तथा सायबर सेल व अन्य तकनिकी संसाधनो की सहयाता से कस्बा जावरा शहर मे लगातार चोरी करने वाले आरोपीयो के संबंध मे जानकारी मिली कि कस्बा मे चोरी करने वाले आरोपी बाग टांडा के निवासी होकर आये दिन मुह पर कपडा बांधकर कस्बा जावरा मे चोरी की वारदातो को अंजाम देते थे।

सीसीटीवी फुटेज तकनिकी संसाधनो तथा मुखबिर सुचना पर चोरी करने वालो की पहचान नवल पिता बनसिह उम्र 37 साल निवासी काकडवा थाना टांडा जिला धार , सप्पु पिता मोहन उम्र 24 साल निवासी ग्राम नाहावेल थाना बाग जिला धार , रवि उर्फ रोहित उर्फ रविन्द्र पिता मानसिह निवासी ग्राम नाहावेल थाना बाग जिला धार , जोतसिह पिता कोरसिह उर्फ किरसिह डाबर निवासी बडकच थाना टांडा जिला धार एवं बबलु उर्फ राहुल पिता कन्हैयालाल उम्र 29 साल निवासी ग्राम भीमाखेडी थाना आईए जावरा के रुप मे हुई । जिनका ई रक्षक पोर्टल पर डाटा सर्च किया गया जिसमे उपरोक्त आरोपियों के पुर्व में चोरी की घटना संबंधी जानकारी एवम फोटो प्राप्त हुए।

आरोपियों गिरफ्तारी हेतु प्रथक प्रथक टीमे बनाई जाकर बाग टांडा मे दबिश दी जाकर आरोपी नवल, सप्पु, बबलु उर्फ राहुल पिता को गिरफ्तार किया गया।

आरोपीयो से पुछताछ करते आरोपीयो नवल अलावा तथा सप्पु मेहडा द्वारा बताया की चोरी करने मे उनकी मदद जावरा का बबलु उर्फ राहुल पिता कन्हैयालाल उम्र 29 साल निवासी ग्राम भीमाखेडी थाना आईए जावरा का करता था । बबलु उर्फ राहुल निवासी जावरा से पुछताछ मे जानकारी एकत्रित करते आरोपी जावरा शहर का होकर पुर्व मे धारा 302 भादवि के अपराध मे भेरुगढ जेल मे बंद रहा जहा से बांग टांडा के अन्य आरोपी नवल से उसकी पहचान हुई । बबलु माली द्वारा कालोनीयो की दिन मे रेकी की जाकर ताले लगे हुए घरो को चिन्हित कर लेता था एवं बांग टांडा के अन्य साथी आरोपीयो को बुलवाकर रात्री मे साथ जाकर चोरी एवं नकबजनी की वारदातो को अंजाम देते थे । इन उक्त आरोपीयो द्वारा जावरा शहर मे नकबजनी , घरो मे घुसकर चोरी , मोटरसायल चोरी , पीकअप चोरी , कार चोरी की विगत पांच माह मे 15 वारदातो को अंजाम दिया था जिसमे जावरा शहर की पठान टोली , विवेकानन्द कालोनी, मंशापुर्ण कालोनी , अयोध्या नगर कालोनी , जैल रोड, जनता कालोनी , अरिहन्त कालोनी, इन्द्रा कालोनी , कालेज परिसर से चोरी की वारदातो को अंजाम दिया ।

प्रकरण मे तीन आरोपी पकडे जाकर प्रकरण मे चोरी का एक पीकअप वाहन , मारुती 800 कार, दो मोटरसायकल , एवं नकबजनी के चांदी के जेवरातो जो कुल कीमती करीबन 12,83,500 लाख का मश्रुका व नकबजनी करने के लिये प्रयुक्त औजार जप्त किया है । प्रकरण मे आरोपीयो को पुलिस रिमांड पर लिया जाकर पुछताछ जारी है । एवं अन्य दो फरार आरोपी की भी तलाश जारी है।आरोपीयो के महाराष्ट्र गुजरात मे चोरी के प्रकरण है।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मंत्री, विधायक और एमपी के जिला अध्यक्षों को भी बुलाया, रात में दिल्ली के लिए रवाना होंगे जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंत्री चेतन्य काश्यप कल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे
Next Article रतलाम: शानदार प्रदर्शन-NEET-24 में अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट के 100 विद्यार्थियों को सफलता,600 से अधिक अंक लाने वाले संस्था के 5 विद्यार्थियों को इंस्टीट्यूट द्वारा एक-एक लाख का पुरस्कार
Editor

Related Posts

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

April 5, 2026

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

April 4, 2026

रतलाम: आगे जा रहे सीमेंट से भरे ट्राले में घुसी स्लीपर बस, 5 घायल,क्रेन से अलग करना पड़ा…ढोढर के कालूखेड़ा फंटे पर हुई घटना

April 4, 2026

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

April 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

By EditorApril 5, 2026

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे की स्मृति में…

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026
Top Trending

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

By EditorApril 5, 2026

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे…

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल(खबरबाबा.कॉम)। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 04 अप्रैल (खबरबाबा)। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के बीच…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.