Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»News»देश»अजीबो गरीब मामला: सांप की ऐसी भी क्या दुश्मनी… डेढ़ महीने में युवक को छह बार काटा, सपने में आकर बोला सांप-नौ बार काटुंगा, मौसी और चाचा के यहां भी नहीं छोड़ा पीछा
देश

अजीबो गरीब मामला: सांप की ऐसी भी क्या दुश्मनी… डेढ़ महीने में युवक को छह बार काटा, सपने में आकर बोला सांप-नौ बार काटुंगा, मौसी और चाचा के यहां भी नहीं छोड़ा पीछा

EditorBy EditorJuly 12, 2024Updated:July 12, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
अजीबो गरीब मामला: सांप की ऐसी भी क्या दुश्मनी… डेढ़ महीने में युवक को छह बार काटा, सपने में आकर बोला सांप-नौ बार काटुंगा, मौसी और चाचा के यहां भी नहीं छोड़ा पीछा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

अजीबो गरीब मामला: सांप की ऐसी भी क्या दुश्मनी… डेढ़ महीने में युवक को छह बार काटा, सपने में आकर बोला सांप-नौ बार काटुंगा, मौसी और चाचा के यहां भी नहीं छोड़ा पीछा

 

12जुलाई(खबरबाबा.काम)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अजीब घटना सामने आई है। विकास दुबे नाम के व्यक्ति के पीछे एक सांप हाथ धोकर पड़ गया है। डेढ़ महीने के अंदर युवक को सांप ने एक या दो बार नहीं, बल्कि छठी बार काटा है।

आनन-फानन में विकास के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां वह इलाज के दौरान इस बार भी ठीक हो गया। इस घटना के बाद से विकास के परिजन बड़ी अनहोनी के होने की आशंका से डरे हुए हैं।

पीड़ित विकास दुबे का कहना है, “सांप ने जिस समय मुझे तीसरी बार काटा था, उसी रात वो सांप मेरे सपने में आया था और मुझे कह रहा था कि मैं तुझे नौ बार काटूंगा। आठ बार काटने तक तू बच जाएगा, लेकिन नौवीं बार काटने पर नहीं बच सकेगा। मैं तुझे अपने साथ ले जाऊंगा।”

विकास ने आगे बताया कि सांप ने उसे हमेशा शनिवार और रविवार के दिन ही काटा है। उसने कहा कि सांप के काटने से पहले ही उसे आभास हो जाता है कि सांप उसे काटने वाला है। ऐसे में विकास ने प्रदेश की योगी सरकार से गुहार लगाई है कि उसका आयुष्मान कार्ड बनवा दिया जाए। साथ ही कुछ आर्थिक मदद भी की जाए।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव की है। यहां 24 वर्षीय विकास दुबे को डेढ़ महीने के अंदर सांप ने छठी बार काट लिया, लेकिन वह हर बार इलाज के बाद ठीक हो गया। फिलहाल उसका इलाज जिले के निजी अस्पताल में चल रहा है।

एक या दो बार नहीं, छह बार डसा

विकास का कहना है कि दो जून की रात जैसे ही अपने बिस्तर से उतरा, उसे पहली बार सांप ने काटा। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए, जहां वह दो दिन तक भर्ती रहा और इलाज के बाद ठीक हो गया। विकास के मुताबिक, 10 जून की रात सांप ने उसे दूसरी बार काटा, जिसके बाद उसके परिजन उसे फौरन अस्पताल ले गए। गनीमत यह रही कि वह दूसरी बार भी ठीक हो गया।

पीड़ित का कहना है कि वह सांप द्वारा दो बार काटे जाने के बाद पूरी तरह डर गया और सावधानी बरतने लगा, लेकिन उसे क्या पता था कि पिछला जख्म ठीक होने से पहले सांप उसे काट लेगा। दूसरी घटना के ठीक 7 दिन बाद यानी 17 जून को सांप ने उसे तीसरी बार डस लिया। इस घटना के बाद से विकास के परिजन दहशत में आ गए। हैरत तब हुई, जब विकास के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के चौथे दिन बाद ही फिर से सांप ने काट लिया। हालांकि, वह सांप के चौथी बार काटने के बाद भी इलाज के बाद बच गया।

मौसी और चाचा के घर भी सांप ने नहीं छोड़ा पीछा

अब ऐसे में अस्पताल के डॉक्टरों ने विकास के परिजनों को सलाह दी कि उसे कुछ समय के लिए घर से दूर भेज दिया जाए। इसलिए वह कुछ दिनों के लिए राधानगर स्थित अपनी मौसी के घर रहने के लिए चला गया, लेकिन सांप ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे पांचवी बार डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह इलाज के दौरान ठीक हो गया। बाद में विकास अपने चाचा के यहां चला गया लेकिन छठी बार सांप ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा और काट लिया। इस घटना को लेकर डॉक्टर हैरान हैं। वहीं, विकास के परिजनों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं सांप उसे फिर न काट ले।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सराहनीय प्रयास – राॅयल महाविद्यालय कैम्पस में 11 जुलाई से 17 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान,1100 फलदार व छायादार पेड़ों को कैम्पस में लगाया जाएगा
Next Article रतलाम: रिंगनोद पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल… दलाल के माध्यम से अवैध वसूली की शिकायत, एसपी राहुल लोढा ने लिया एक्शन- चार पुलिसकर्मी निलंबित, एसडीओपी को सौंपी मामले की जांच
Editor

Related Posts

UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर…कुल 958 उम्मीदवारों का चयन

March 6, 2026

रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी

January 22, 2026

रतलाम‌ में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला: 28 दिन तक रिटायर्ड प्रोफेसर को रखा गया डिजिटल अरेस्ट,1.34 करोड़ की ठगी…एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन-बिहार, गुज़रात, जबलपुर से अभी तक 11 आरोपी गिरफ्तार

December 30, 2025

बिग ब्रेकिंग: बीजेपी संगठन में नई पीढ़ी को बड़ी जिम्मेदारी… बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

December 14, 2025

रतलाम: उप प्राचार्य गजेन्द्र सिंह की किताबों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर हुआ विमोचन- टी फोर के संस्थापक पोटा और ग्रेमी अवार्ड विजेता फेमिस्टर ने किया विमोचन

November 28, 2025

रतलाम: विदेश में प्रशिक्षण देकर लौटे जवाहर व्यायामशाला के 4 मलखंब खिलाड़ियों का शहर लौटने पर भव्य स्वागत, निकाली रैली

November 20, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल(खबरबाबा.कॉम)। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान…

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

April 4, 2026
Top Trending

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल(खबरबाबा.कॉम)। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 04 अप्रैल (खबरबाबा)। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के बीच…

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के आलोट विधानसभा क्षेत्र के 8 गांवों…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.