
रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देश के बाद दीपावली के पहले शिकायतों के समाधान में जुटी पुलिस… कैंप लगाकर 117 शिकायत का निराकरण
रतलाम,25अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारी को आम जनता की शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस द्वारा कैंप लगाकर शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। अभी तक 117 शिकायतों का निराकरण किया गया है।

एसपी अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को समाधान ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों पर ऑनलाइन समाधान पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु कैंप का आयोजन किया गया। थाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता को बुलाकर शिकायत सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया।

समाधान ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त 270 शिकायतों में से 117 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया गया है।
सीएम हेल्पलाइन पर माह सितंबर में 394 शिकायत प्राप्त हुई थी जिनमें से 332 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया।
