रतलाम: शहर के कबाड़खानों की तलाशी लेने पहुंची पुलिस-चोरी का सामान खरीदने- बेचने वाले संदिग्धों पर नजर
रतलाम, 24अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। चोरी के सामान खरीदने और बेचने वालों पर पुलिस सख्त रवैया अपनाती नजर आ रही है। आज पुलिस ने शहर के कबाड़खानों की तलाशी ली।

एसपी अमित कुमार द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में चोरी के समान बेचने व खरीदने वालों पर निगरानी रखने व संदिग्धों की तलाशी एवं कबाड़खानों आदि की चेकिंग करने और कबाड़ा व्यवसायियों के साथ बैठक कर समझाइश देने के निर्देश दिए गए है।

इसी तारतम्य में एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी रतलाम अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र वी डी जोशी के नेतृत्व में थाने की टीम गठित कर थाना क्षेत्र के कबाड़खाना एवं गोदामों की चेकिंग की गई।

पुलिस टीम द्वारा वीरियाखेड़ी में मोहम्मद शकूर, छोटू शाह, मोहम्मद आजाद तथा मोहन नगर में मुबारिक खान, बालाजी टाऊन शिप में सलमान, निशार, अहमद, इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़खाना एवं गोडाउन की चेकिंग की गई। कबाड़खाना मालिकों को समझाइश दी गई कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध या चोरी के समान को नहीं खरीदे। समान बेचने वाले लोगों की जानकारी एक रजिस्टर में रिकॉर्ड रखे। समान बेचने वाले का नाम पता आदि का विवरण रजिस्टर में उल्लेखित करेंगे। किसी भी प्रकार के संदिग्ध द्वारा सामान बेचने आने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाने पर देंगे।

