Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: एसपी अमित कुमार ने तैयार कराई नशे के सौदागरों की कुंडली, पुलिस रख रही नजर… बीट प्रभारियों की गश्त की भी होगी डिजिटल मॉनिटरिंग
रतलाम

रतलाम: एसपी अमित कुमार ने तैयार कराई नशे के सौदागरों की कुंडली, पुलिस रख रही नजर… बीट प्रभारियों की गश्त की भी होगी डिजिटल मॉनिटरिंग

EditorBy EditorOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: एसपी अमित कुमार ने तैयार कराई नशे के सौदागरों की कुंडली, पुलिस रख रही नजर… बीट प्रभारियों की गश्त की भी होगी डिजिटल मॉनिटरिंग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
एसपी अमित कुमार

रतलाम: एसपी अमित कुमार ने तैयार कराई नशे के सौदागरों की कुंडली, पुलिस रख रही नजर… बीट प्रभारियों की गश्त की भी होगी डिजिटल मॉनिटरिंग

रतलाम,17अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार द्वारा नशे के सौदागरों पर पूरी तरह शिकंजा करने की तैयारी कर ली गई है। रतलाम पुलिस ने न सिर्फ जिले बल्कि आसपास के जिलों के तस्करों की भी पुरी कुंडली तैयार कर ली है और इन पर लगातार नजर रखी जा रही है। गश्त व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी एसपी द्वारा डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है।
रतलाम में 3 करोड़‌ की एमडी ड्रग्स के साथ मुंबई के चार व्यक्तियों की गिरफ्तार होने के बाद पुलिस जहां पूरी चैनल को क्रैक करने की कोशिश कर रही है वहीं एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस नशे की कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मन भी बना चुकी है। इसके लिए पुलिस ने रतलाम सहित आसपास के जिलों के 500 से अधिक ऐसे अपराधियों की सूची तैयार की है, जो पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज है। पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगी।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि रतलाम में मादक पदार्थों की तस्करी के तार मुख्य रूप से राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अलावा मंदसौर, नीमच से जुड़े हुए हैं। रतलाम के रास्ते इंदौर, उज्जैन ,शाजापुर, झाबुआ के अलावा गुजरात, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र आदि राज्यों में मादक पदार्थ भेजा जाता है। पुलिस इन सभी क्षेत्र के नशे के सौदागरों की पूरी कुंडली तैयार करने में जुटी है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस ने निदान पोर्टल के माध्यम से पूर्व में गिरफ्तार हो चुके आरोपितों का आपराधिक रिकार्ड और अन्य जानकारी जुटाई गई है। जो आरोपी जमानत पर छूटे हैं या दोषमुक्त हुए हैं, उनकी गतिविधियों, मिलने जुलने वाले संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। जिससे पता किया जा सके कि तस्करी में पुनः शामिल तो नहीं हुए।

बंद फैक्ट्री की भी होगी जांच

भोपाल और झाबुआ के मेघनगर में बंद फैक्ट्री में सिंथेटिक ड्रग्स तैयार किए जाने का मामला सामने आने के बाद रतलाम पुलिस और प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। इसके बाद स्थानीय स्तर पर भी पुलिस ने बंद फैक्ट्री की जानकारी एकत्रित की है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा इन फैक्ट्रीयों की जांच की जाएगी।

बीट प्रभारियों की गश्त की डिजिटल मॉनिटरिंग

थाना क्षेत्र में गश्त व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसपी अमित कुमार द्वारा बीट प्रभारियों की गश्त की डिजिटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बीट प्रभारियों को अब जहां मौके से फोटो लोड करने होंगे, वहीं डिजिटल सिस्टम से उनकी गश्त पर भी निगरानी रखी जाएगी‌।

चौराहों पर फालतू खड़े रहने पर भी पुलिस करेगी कार्रवाई

एसपी अमित कुमार ने बताया कि सभी थाना क्षेत्र में चौराहा या कुछ चिन्हित स्थानों पर फालतू खड़े रहकर न्यूसेंस क्रिएट करने वाले लोगों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: नवनिर्मित 1008 आदिनाथ सीमंधर स्वामी , दिगंबर जिन मंदिर का उत्साह-नवीन जिन प्रतिमा आगमन पर निकाला भव्य चल समारोह
Next Article रतलाम: चोरों के निशाने पर मंदिर… कस्तुरबा नगर क्षेत्र के राजीव नगर स्थित शिव मंदिर पर बीती रात बदमाशों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम
Editor

Related Posts

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत…

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026
Top Trending

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

By EditorApril 11, 2026

रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह…

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.