रतलाम: डीजल से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे हुए बेपटरी,एक पलटा-डीआरएम के साथ ही कलेक्टर और जिला प्रशासन, पुलिस के अधिकारी भी मौके रहे मौजूद
रतलाम, 4अक्टूबर (खबरबाबा.काम)। रतलाम रेलवे स्टेशन के अपयार्ड में बीती रात ईंधन से भरी टैंकर मालगाड़ी बेपटरी हो गई। यहां पर 2 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए और उसमें से एक पलटी खा गया। इसके साथ ही विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इससे रतलाम स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई। बताया जा रहा है की यह गाड़ी रतलाम से नागदा साइड जा रही थी। हादसे की सूचना मिलने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। रात में कलेक्टर राजेश बाथम और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

