रतलाम शहर विधानसभा मे भाजपा सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूर्ण
रतलाम 12अक्टूबर 2024/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व के तहत् चल रहे सदस्यता अभियान मे रतलाम जिले की शहर विधानसभा कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और सदस्यता प्रभारी निर्मल कटारिया के प्रयासों से अव्वल हो गई है| इस विधानसभा मे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की अथक मेहनत से निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बन गए है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जिले मे भाजपा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण लगातार चल रहा है। इसमें जिले में शहर विधानसभा क्षेत्र ने सबसे पहले अपना लक्ष्य पूर्ण कर लिया है। शहर विधानसभा का लक्ष्य 64750 सदस्य बनाने का था, जिसे पूर्ण करते हुए नवरात्रि पर्व के दौरान इस विधानसभा मे 64804 सदस्य बन गए है। जिले की अन्य विधानसभाओं मे भी सदस्यता अभियान अनवरत चल रहा है। सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 15 अक्टूबर तक चलेगा।अभियान के तहत प्रतिदिन कार्यकर्ता घर -घर जाकर भाजपा के सदस्य बना रहे है |