Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में डिजिटल अरेस्ट का मामला!-महिला से 90 हजार का साइबर फ्रॉड, रतलाम पुलिस कर रही जांच….एसपी अमित कुमार ने आम जनता के लिए जारी की सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी
रतलाम

रतलाम में डिजिटल अरेस्ट का मामला!-महिला से 90 हजार का साइबर फ्रॉड, रतलाम पुलिस कर रही जांच….एसपी अमित कुमार ने आम जनता के लिए जारी की सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी

EditorBy EditorNovember 16, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में डिजिटल अरेस्ट का मामला!-महिला से 90 हजार का साइबर फ्रॉड, रतलाम पुलिस कर रही जांच….एसपी अमित कुमार ने आम जनता के लिए जारी की सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम में डिजिटल अरेस्ट का मामला!-महिला से 90 हजार का साइबर फ्रॉड, रतलाम पुलिस कर रही जांच….एसपी अमित कुमार ने आम जनता के लिए जारी की सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी

रतलाम,16नवम्बर(खबरबाबा.काम)। डिजिटल अरेस्ट के मामले अभी तक बड़े शहरों में सुनने को मिल रहे थे, लेकिन अब रतलाम में भी डिजीटल अरेस्ट जैसा एक मामला सामने आया है।इसमें पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद एसपी अमित कुमार ने आम जनता के लिए साइबर सिक्योरिटी एडवाइजरी भी जारी की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा नगर में रहने वाली एक महिला से डिजिटल अरेस्ट कर फ्रॉड का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत एसपी से की है जिसमें जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार महिला को मुंबई का डीआरआई अधिकारी बनकर ड्रग्स का पार्सल पकड़ने के नाम पर धमकाया गया। महिला को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 90 हजार का साइबर फ्रॉड बदमाशों ने कर लिया। रतलाम पुलिस ने केंद्र सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल पर मामले को दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है। 

एसपी अमित कुमार ने जारी की एडवाइजरी

सायबर ठगी के नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार के निर्देशन पर एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम सेल रतलाम टीम द्वारा आम लोगो को सायबर ठगी ने नए नए तरीकों के  जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में आज वर्तमान में सायबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी के नए तरीके डिजिटल अरेस्ट से बचने के बारे में एडवाइजरी जारी की जा रही है।

क्या है डिजिटल अरेस्ट ?

भारतीय कानून में कही पर भी डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है। डिजिटल अरेस्ट सायबर अपराधियों द्वारा लोगों को डरा धमका कर धोखाधड़ी का नया तरीका है। डिजिटल अरेस्ट में स्कैमर्स स्वयं को पुलिस, ईडी, सीबीआई या इनकमटैक्स का अधिकारी बताकर फोन करते है।
सोशल मीडिया अकाउंट्स या अन्य अन्य ओपन सोर्स से हमारी पर्सनल जानकारी जैसे हमारे कार्यक्षेत्र से जुड़ी जानकारी, परिवार के लोगों की जानकारी जुटाकर हमे बताते है जिससे हमें उनकी बातों पर विश्वास हो जाए। फिर हमें किसी गंभीर अपराध में संलिप्तता बताकर जैसे हमने एक पार्सल पकड़ा है जिसमें ड्रग्स मिली है इस पर आपका नाम नंबर लिखा है, या आपके अकाउंट में इलीगल फंड आया है या आपके नाम का गिरफ्तारी वारंट है हम आपको डिजिटल अरेस्ट कर रहे है। आपको फिर किसी माध्यम से वीडियो कॉल से जुड़ने के लिए कहा जाता है। फिर आपको कहा जाता है कि आप डिजिटल अरेस्ट किए गए है अब आप वीडियो काल डिस्कनेंट नहीं कर सकते और यहां से कही जा नहीं सकते। किसी से कोई संपर्क नहीं कर सकते।
सायबर अपराधी आपको एक कमरे में बंद रहने के लिए धमकाते हुए मजबूर करते है। सायबर अपराधी वीडियो कॉल पर पुलिस की यूनिफॉर्म में दिखाई देते है तथा  पुलिस कार्यवाही का डर दिखाकर पैसों की मांग करते है। 
सायबर अपराधी कह सकते है कि आपके बैंक खाते में अवैध फंड आया है हम उसकी जांच कर रहे है। जांच चलने तक आप डिजिटल अरेस्ट रहेंगे और वीडियो कॉल छोड़कर कही जा नहीं सकते फिर आपसे आपकी बैंक डिटेल्स मांगते है। आपकी व्यक्तिगत एवं बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी लेकर आपके खाते से रुपए उड़ा देते है। 

एक अन्य तरीका यह भी है 

सायबर अपराधी किसी अनजान नंबर से फोन करते है और कहते है की आपका बेटा-बेटी एक संगीन अपराध में संलिप्त है जिसे हमने गिरफ्तार कर लिया है। उसे छुड़ाना चाहते हो तो तुरंत हमारे बताए अकाउंट में रुपए ट्रांसफर कर दो। सायबर अपराधी आपको विश्वास दिलाने के लिए आपके बच्चे का नाम या उसकी व्यक्तिगत जानकारी भी बताते है और आपके बेटे- बेटी से मिलती जुलती आवाज में किसी से बात भी करवाते है। और आपको हिदायत देते है की आपके बेटे -बेटी से संपर्क करने का प्रयास मत करना क्योंकि उसका फोन सर्विलेंस पर है। 
आपको व्हाट्स ऐप पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट समंस भेजकर डराते है। और प्रकरण निपटने के नाम पर पैसों की मांग की जाती है।

डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचे

पिछले दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से जागरूक रहने की सलाह दी थी। इसमें पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचने के लिए लोगों को ‘रुको, सोचो और एक्शन लो’ की सलाह दी थी।  मुख्यमंत्री  द्वारा भी डिजिटल अरेस्ट से जागरूक रहने की अपील की गई है।
सीबीआई, ईडी, पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी जांच के नाम पर वीडियो कॉल नहीं करती है ना ही डिजिटल 
अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान है। अगर आपके पास किसी अनजान नम्बर से फोन आ रहा है और वो आपको कहते है कि आपके बेटे को इस अपराध में पकड़ लिया गया है या आपके परिवार की कोई महिला सदस्य इस आपराधिक घटना में शामिल पाई गई है या फिर आपके द्वारा मंगवाए गए सामान में कुछ आपराधिक वस्तु मिली है, तो सबसे पहले हमें वही रुकना हैं और अपने फोन में स्क्रीन रिकॉर्डर ऑन करके सबूत जुटाने हैं और स्कैमर्स से किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं करनी है।कोई भी विभाग पुलिस, ईडी या सुप्रीम कोर्ट भी ऑनलाइन वॉरंट जारी नहीं करते हैं। स्कैमर्स खुद को पुलिस विभाग से बताकर वारंट दिखाते हैं और एफआईआर दर्ज करने और अरेस्ट करने का डर दिखाकर अपने शिकार को फंसाते हैं।कोई भी सरकारी एजेंसी फोन के माध्यम से किसी को भी इस प्रकार अरेस्ट नहीं करती है।
तीसरा काम हमें ये करना है कि भारत सरकार साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in इस पर रिपोर्ट दर्ज करवानी है और 1930 पर घटना की सूचना देकर स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ स्थानीय थाने में रिपोर्ट देनी चाहिए।
Post Views: 1
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत- पुलिस कर रही मामलों की जांच
Next Article रतलाम: विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के अथक प्रयासों से अब एक ही छत के नीचे बच्चों और मरीजों को मिलेगा उपचार
Editor

Related Posts

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने सख्त…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026
Top Trending

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.