फोटोग्राफी संवेदनाओं,दृश्यों को समेटती है और अपने समय को अभिव्यक्त करती है-एसपी अमित कुमार,रामचंद्र-मीनादेवी पोरवाल स्मृति छायाचित्र प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण
रतलाम, 7दिसम्बर (खबरबाबा.काम)। एक अच्छा फोटोग्राफर वह है जो अपनी निगाहों को चौकस रखें तथा दृश्य को कैमरे में समय से कैद करें। फोटोग्राफी ऐसी कला है जो संवेदनाओं, दृश्यों को समेटती है और अपने समय को अभिव्यक्त करती है। फोटोग्राफर अपनी सूझ-बूझ और सजगता से पूरे परिवेश को अभिव्यक्ति प्रदान कर सकता है।

यह बात एसपी अमित कुमार ने कही। वे विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन द्वारा रोटरी क्लब रतलाम के सहयोग से रामचंद्र-मीनादेवी पोरवाल स्मृति छायाचित्र प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

