Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

April 5, 2026

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»रतलाम»रतलाम:  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मौजूदगी में भाजपा मंडलों की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ…रतलाम शहर, सैलाना और आलोट की चुनाव प्रक्रिया कल
रतलाम

रतलाम:  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मौजूदगी में भाजपा मंडलों की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ…रतलाम शहर, सैलाना और आलोट की चुनाव प्रक्रिया कल

EditorBy EditorDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
रतलाम:  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मौजूदगी में भाजपा मंडलों की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ…रतलाम शहर, सैलाना और आलोट की चुनाव प्रक्रिया कल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link
रतलाम:  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मौजूदगी में भाजपा मंडलों की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ…रतलाम शहर, सैलाना और आलोट की चुनाव प्रक्रिया कल

रतलाम:  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की मौजूदगी में भाजपा मंडलों की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ…रतलाम शहर, सैलाना और आलोट की चुनाव प्रक्रिया कल


रतलाम, 07 दिसंबर,(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी आज देश और दुनिया का सबसे बड़ा राजनितिक दल है।  इसका कार्यकर्ता होना गौरव की बात है। संगठन पर्व के तहत मंडलों के चुनाव की जो प्रक्रिया आरंभ हुई है, इसमें कार्यकर्ता मंडल के लिए अच्छे नेतृत्व का चयन करे। इससे पार्टी की साख बढ़ेगी।
यह बात भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने कही। उनकी उपस्थिति में शनिवार को 80 फीट रोड़ स्थित नारायणी पैलेस में भाजपा के मंडलों की चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई। डॉ. सोलंकी ने सबसे पहले जावरा विधानसभा के मंडलों में नेतृत्व चयन के लिए अपेक्षित कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पार्टी के पितृपुरूषों डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित, महेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं महामंत्री निर्मल कटारिया मौजूद रहे। डॉ. सोलंकी ने पहले कार्यकर्ताओं से सामूहिक संवाद करते हुए उन्हें चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए जिले में सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यों की जानकारी दी। जावरा विधानसभा के मंडलों के बाद शाम को रतलाम ग्रामीण मंडलों की चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई। इसमें भी डॉ. सोलंकी ने पहले सामूहिक संवाद किया। बाद में उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा कर मंडल अध्यक्ष हेतु नामों पर चर्चा की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जावरा विधानसभा के विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के.सिंह कालुखेड़ा, रतलाम ग्रामीण विधानसभा में विधायक मथुरालाला डामर, जिला महामंत्री संगीता चारेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना सहित पार्टी के अपेक्षित अधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

रतलाम शहर, सैलाना और आलोट की चुनाव प्रक्रिया कल

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि संगठन पर्व में रतलाम शहर, सैलाना और आलोट विधानसभा के मंडलों की चुनाव प्रक्रिया 8 दिसंबर को सैलाना रोड़ स्थित होटल बालाजी सेंट्रल में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, सहायक बजरंग पुरोहित एवं महेश सोनी के साथ प्रातः 10 बजे सैलाना विधानसभा, दोपहर 01 बजे आलोट विधानसभा एवं शाम 04 बजे रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों के चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं से सामूहिक एवं व्यक्तिगत संवाद करेंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत संबंधित मंडल के अध्यक्ष के साथ मंडल मे निवासरत  विधायक, महापौर जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी/मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पंचायत , नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, निगम मंडल के पूर्व अध्यक्ष की उपस्थिति अपेक्षित है।
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleफोटोग्राफी संवेदनाओं,दृश्यों को समेटती है और अपने समय को अभिव्यक्त करती है-एसपी अमित कुमार,रामचंद्र-मीनादेवी पोरवाल स्मृति छायाचित्र प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण
Next Article रतलाम: नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कारवाई जारी-50 ग्राम एम.डी. के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार
Editor

Related Posts

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

April 5, 2026

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

April 4, 2026

रतलाम: आगे जा रहे सीमेंट से भरे ट्राले में घुसी स्लीपर बस, 5 घायल,क्रेन से अलग करना पड़ा…ढोढर के कालूखेड़ा फंटे पर हुई घटना

April 4, 2026

रतलाम: अशासकीय विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से पाठयपुस्तक ,यूनिफार्म एवं अन्य सामग्री क्रय करने हेतु बाध्य करने पर होगी कार्यवाही….कलेक्टर ने किए जांच दल गठित

April 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

By EditorApril 5, 2026

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे की स्मृति में…

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

April 4, 2026

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

April 4, 2026
Top Trending

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में अगले दौर के लिए रोमांच चरम पर…इंडियन गोल्ड की धमाकेदार जीत, 34 गेंदों में 109 रन बिना विकेट खोए हासिल

By EditorApril 5, 2026

रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे…

रतलाम:सफेमा न्यायालय द्वारा 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज-कालूखेड़ा में ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, रतलाम पुलिस ने तैयार किया 55.70 करोड़ रुपए की संपत्तियों का ब्यौरा

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 4 अप्रैल(खबरबाबा.कॉम)। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा…

रतलाम: जुबिन जैन बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

By EditorApril 4, 2026

रतलाम, 04 अप्रैल (खबरबाबा)। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक फेरबदल के बीच…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.